झारखंड की आवाज

घायल कोबरा बटालियन के सहायक कमांडेंट और हेड कांस्टेबल को भेजा गया दिल्ली -

घायल कोबरा बटालियन के सहायक कमांडेंट और हेड कांस्टेबल को भेजा गया दिल्ली

रांची // झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के घने सारंडा जंगल में रविवार तड़के सुरक्षाबलों और प्रतिबंधित माओवादी संगठन भाकपा (माओवादी) के बीच हुई मुठभेड़ के दौरान इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) विस्फोट में कोबरा बटालियन के सहायक कमांडेंट समेत तीन जवान घायल हो गए। सभी घायलों को हेलीकॉप्टर के माध्यम से रांची लाकर राज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

दोनों को बेहतर इलाज के लिए एम्स भेजा गया

झारखंड पुलिस के आईजी अभियान सह पुलिस प्रवक्ता माइकल राज एस ने बताया कि मुठभेड़ में घायल हुए कोबरा के हेड कांस्टेबल और आईईडी ब्लास्ट में घायल हुए असिस्टेंट कमांडेंट को बेहतर इलाज के लिए दिल्ली ले जाया गया है। दोनों को बेहतर इलाज के लिए एम्स भेजा गया है।

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिला में सारंडा के घने जंगलों में रविवार तड़के सुरक्षाबलों और प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के बीच भीषण मुठभेड़ हुई है। मिली जानकारी की अनुसार छोटानागरा और जराईकेला थाना क्षेत्र में सुबह करीब पांच बजे शुरू हुए कॉम्बिंग ऑपरेशन के दौरान सबसे पहले नक्सलियों ने आईईडी विस्फोट किया। इसमें कोबरा के असिस्टेंट कमांडेंट अजय मलिक घायल हो गए। आनन-फानन में असिस्टेंट कमांडेंट को बीएसएफ के हेलीकॉप्टर से एयरलिफ्ट कर रांची लाया गया।

1004339017

इसी बीच नक्सलियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें कोबरा के हेड कांस्टेबल विक्रम यादव को गोली लगने से घायल हो गए। घायल हेड कांस्टेबल को भी तत्काल एयरलिफ्ट कर रांची के राज अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं एक अन्य जवान संजीव भी घायल बताए जा रहे।

आईजी अभियान झारखंड और सीआरपीएफ आईजी अस्पताल पहुंचे।

घायल अधिकारी और जवान को देखने के लिए आईजी अभियान झारखंड और सीआरपीएफ आईजी अस्पताल पहुंचे। झारखंड पुलिस के आईजी अभियान ने बताया कि घायलों को बेहतर इलाज के लिए दिल्ली शिफ्ट किया जा रहा है। दोनों जवानों को रविवार रात को दिल्ली के एम्स भेजा गया है।

आईजी अभियान डॉ. माइकल राज ने बताया कि पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में कई नक्सली हताहत हुए हैं। इलाके में पुलिस सर्च अभियान चला रही है। फिलहाल अब तक किसी भी नक्सली का शव नहीं मिला है।

Leave a Reply