झारखंड की आवाज

Blog -

श्रावणी मेला की तैयारी को लेकर बैठक का आयोजन, मंत्री ने कहा नई तकनीक का करेंगे उपयोग

IMG 20260503 WA0022 scaled

सुदिव्य कुमार की अध्यक्षता में आगामी राजकीय श्रावणी मेला, 2026 की तैयारियों को लेकर किए जाने वाले कार्यों की समीक्षा बैठक का आयोजन

सुलभ व सुरक्षित जलार्पण के साथ देवतुल्य श्रद्धालुओं को बाबा नगरी में बेहतर अनुभूति की हो प्राप्ति

दुम्मा बॉर्डर से खिजुरिया कांवरिया पथ के बीच में बिजली के पोल को मेला से पूर्व कर लिया जाएगा शिफ्ट

श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के उद्देश्य से फेस रिकग्निशन के साथ आधुनिक तकनीक का मेला क्षेत्र में करे उपयोग

राजकीय श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर (Out of turn Darshan) VIP, VVIP दर्शन पर पूर्ण रूप से रहेगा रोक-

आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए श्रद्धालुओं को और भी बेहतर सुविधा मुहैया कराने का किया जा रहा है कार्य

सुदृढ़ यातायात व्यवस्था के साथ बेहतर पार्किंग की व्यवस्था हो सुनिश्चित

मेला क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति के साथ सुरक्षा मानकों का शत प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करे

मेला क्षेत्र में पूर्व की तरह क्यू आर कोड के माध्यम से फीडबैक सिस्टम को डेवलप किया जायेगा, ताकि श्रद्धालुओं की समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जा सके

मेला क्षेत्र में अस्थायी स्ट्रक्चर की जगह स्थाई स्ट्रक्चर पर ध्यान देने की आवश्यकता

देवघर // मंत्री नगर विकास एवं आवास विभाग, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, पर्यटन, कला एवं संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग सुदिव्य कुमार की अध्यक्षता में आयोजित आगामी राजकीय श्रावणी मेला, 2026 की तैयारियों को लेकर किए जाने वाले कार्यों की समीक्षा बैठक का आयोजन देवघर परिसदन के सभागार में किया गया।

31 जुलाई को राजकीय श्रावणी मेला का शुभारंभ

इस दौरान उपायुक्त देवघर शशि प्रकाश सिंह एवं उपायुक्त दुमका अभिजीत सिन्हा ने एक-एक कर विभागवार मेला क्षेत्र में किये जाने वाले विभिन्न कार्यों के अलावा श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा व नये तकनीकों के उपयोग से अवगत कराया। इसके अलावे बैठक के दौरान मंत्री द्वारा जानकारी दी गयी कि 31 जुलाई को राजकीय श्रावणी मेला का शुभारंभ है।

1004687601

ऐसे में सम्पूर्ण मेला क्षेत्र में की जाने वाली तैयारियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष रूप से इंतजाम करने की आवश्यकता है, ताकि बाहर से आने देवतुल्य श्रद्धालु सुलभ व सुरक्षित जलार्पण के साथ एक अच्छी अनुभूति प्राप्त कर अपने गंतव्य की ओर रवाना हो।

भीआईपी, भीभीआईपी आउट ऑफ टर्न दर्शन , दर्शन पर रोक

साथ ही उन्होंने राजकीय श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा को लेकर (आउट ऑफ टर्न दर्शन) भीआईपी, भीभीआईपी दर्शन पर पूर्ण रूप से बंद रहने की बात कही, ताकि श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। जैसा कि हम सभी जानते हैं कि झारखण्ड राज्य का सबसे बड़ा मेला है, ऐसे में मेला के दौरान श्रद्धालु बाबा बैद्यनाथ की नगरी से मधुर स्मृति लेकर वापस लौटे यह हम सभी की जिम्मेवारी व जवाबदेही है।

बासुकीनाथ फोर लेन कार्य को मेला से पूर्व पूर्ण कराने की योजना

इसके अलावा मंत्री ने देवघर और बासुकीनाथ फोर लेन कार्य को मेला से पूर्व पूर्ण कराने की दिशा में समन्वय के साथ कार्य कराने का निर्देश दिया। समीक्षा बैठक में सम्पूर्ण मेला क्षेत्र अन्तर्गत सुरक्षा के दृष्टिकोण से बनाये जाने वाले ओ०पी०, ट्रैफिक ओ0पी0, स्वास्थ्य केन्द्र, सूचना सह सहायता केन्द्र, विद्युत केन्द्र, पर्यटन केन्द्र, मातृत्व केन्द्र, के अलावा श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु बनाये जाने वाले टेंट सीटी, मेला क्षेत्र में शौचालय, पेयजल, स्नानगृह, कूड़ेदान, साफ-सफाई व कचड़ा उठाव की व्यवस्थाओं को चौबिसों घंटे दुरूस्त रखने का निदेश दिया।

क्यू आर कोड के माध्यम से फीडबैक सिस्टम को डेवलप करने का निर्णय

साथ ही मेला क्षेत्र में पथ प्रकाश, साज-सज्जा, तोरण द्वार एवं विद्युत आपूर्ति को लेकर सुरक्षात्मक उपायों के अलावा वैकल्पिक प्रकाश व्यवस्था की स्थिति को दुरूस्त करने का निदेश दिया। आगे मेला क्षेत्र में पूर्व की तरह क्यू आर कोड के माध्यम से फीडबैक सिस्टम को डेवलप करने का निदेश दिया, ताकि श्रद्धालुओं को होने वाली समस्याओं से जिला प्रशासन को अवगत कराया जा सके, जिसके पश्चात संबंधित विभाग के द्वारा त्वरित समस्याओं का निराकरण किया जा सके।

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रहेगी निम्न व्यवस्था

इसके अलावे गर्मी को ध्यान में रखते हुए इंद्र वर्षा, मिस्ड कूलिंग सिस्टम की संख्या बढ़ाने के साथ मेला क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को और भी बेहतर करने की दिशा में कार्य करने का निदेश दिया। आगे समीक्षा बैठक के दौरान मंत्री ने अपने अपने आवंटित कार्यों के अलावा किये जाने वाले कार्यों को लेकर संबंधित विभाग के अधिकारियों एवं कार्यपालक अभियंता को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया।

व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, अपराध नियंत्रण पर विशेष ध्यान

साथ ही आगामी राजकीय श्रावणी मेला 2026 हेतु विधि व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, अपराध नियंत्रण, वाहनों का पड़ाव स्थल, सुविधाजनक रूटलाईन के साथ साथ यातायात की सुव्यवस्था सुनिश्चित करने का निदेश दिया, ताकि बाहर से आने वाले श्रद्धालु बाबा नगरी में सुगम जलार्पण कर एक मधुर स्मृति व बेहर अनुभूति लेकर अपने गंतव्य की ओर रवाना हो।

प्रचार प्रसार के माध्यम से श्रद्धालुओं को करे सजग

मेला के दौरान बाहर से आने वाले ट्रैक्टर-ट्रॉली पर डबल डेकर (दो मंजिला) बनाकर या उस पर अत्यधिक भीड़ लादकर आना बेहद खतरनाक है और यह जानलेवा हादसों का एक प्रमुख कारण है। ऐसे में माननीय मंत्री ने इसको लेकर व्यापक प्रचार प्रसार कराने का निर्देश दिया। साथ ही मेलों के प्रवेश द्वारों और मुख्य मार्गों पर पुलिस की विशेष टीमें तैनात रहेंगी जो ओवरलोडेड और अवैध रूप से संशोधित ट्रॉलियों की निगरानी करेंगी और आवश्यक कार्रवाई करेगी।

सुरक्षा मानकों से समझौता न करने का आग्रह

साथ ही व्यापक प्रचार अभी से करे कि सभी श्रद्धालु अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए केवल बस, रेल या अन्य अधिकृत यात्री वाहनों का ही उपयोग करें और सुरक्षा मानकों से समझौता न करें

बैंक ऑफ महराष्ट्रा लुट कांड का खुलासा तीन अपराधी गिरफ्तार

IMG 20260503 152655

हजारीबाग // जिला के बरही में बैंक ऑफ महाराष्ट्रा लूट कांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि 20 लाख रुपये नकद और 912 ग्राम सोना बरामद किया गया है।

सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच के आधार पर अपराधियों की पहचान हुई

24 अप्रैल 2026 को दिनदहाड़े हुई इस लूट में चार अपराधियों ने हथियार के बल पर बैंक में घुसकर कर्मचारियों को बंधक बना लिया था। बदमाश करीब 4 लाख रुपये नकद और लगभग 4 किलो सोना लूटकर फरार हो गए थे।

1004687446

घटना के बाद एसपी के निर्देश पर गठित एसआईटी ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच के आधार पर अपराधियों की पहचान की। जांच में काले रंग की स्कॉर्पियो से रेकी का खुलासा हुआ, जिसके आधार पर टीम वाराणसी पहुंची।

नकदी, आभूषण और गलाया हुआ सोना बरामद

वाराणसी के सारनाथ इलाके में एसटीएफ के सहयोग से तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने इनके पास से नकदी, आभूषण और गलाया हुआ सोना बरामद किया है। पुलिस अब इस कांड में शामिल अन्य अपराधियों की तलाश में जुटी है और जल्द पूरे नेटवर्क का खुलासा करने का दावा कर रही है।

रेलवे ट्रैक पर युवक का मिला शव , पिता ने कहा प्रेम प्रसंग के कारण बेटे की हुई हत्या

IMG 20260503 081445

देवघर // जिला के जसीडीह थाना क्षेत्र के मानिकपुर सरासनी गांव के समीप रेलवे ट्रैक से शनिवार को एक करीब 20 वर्षीय युवक का सिर कटा शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही जसीडीह थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर ट्रैक से हटवाते हुए जांच शुरू कर दी।छानबीन के दौरान मृतक की पहचान रोहित यादव (पिता- शीतल यादव), ग्राम बंका, थाना जसीडीह निवासी के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस ने दो संदिग्ध व्यक्तियों को लिया हिरासत

वहीं, मृतक के परिजनों ने युवक की हत्या कर उसे आत्महत्या का रूप देने की आशंका जताई है। परिजनों का कहना है कि यह घटना संदिग्ध है और इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दो संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

प्रेमिका और पांच लोगों पर साजिश रचकर हत्या का आरोप

जसीडीह थाना क्षेत्र के मानिकपुर-सरासनी के समीप रेलवे ट्रैक से बरामद युवक रोहित यादव की मौत मामले में मृतक के पिता शीतल यादव ने गांव के ही पांच लोगों पर साजिश रचकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। मृतक के पिता द्वारा दिए आवेदन में बताया कि 1 मई की रात करीब 11 बजे गांव के गोविंद यादव, लीका पंडित, रूनी कुमारी तथा अन्य ने उनके पुत्र रोहित यादव को बहला-फुसलाकर स्कूल के पास ले गए।

डीजे की शोर में दबा चीख पुकार ?

उस समय गांव में श्राद्ध कार्यक्रम के दौरान डीजे बज रहा था। आरोप है कि सभी ने मिलकर रोहित के साथ बेरहमी से मारपीट की। आवेदन के अनुसार, किसी तरह रोहित वहां से भाग निकला और छिपकर अपने मामा व मौसा को मोबाइल से घटना की जानकारी दी। इसके बावजूद आरोपियों ने उसे दोबारा पकड़ लिया और जान मारने की नीयत से फिर मारपीट की, जिससे उसकी मौत हो गई। बाद में शव को रेलवे ट्रैक पर रखकर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई।

पहले दी गई थी धमकी

परिजनों ने इस पूरे मामले के पीछे प्रेम प्रसंग को कारण बताया है। उनका कहना है कि रोहित यादव का रूनी कुमारी के साथ प्रेम संबंध था, जिसको लेकर पूर्व में भी उसे कई बार जान से मारने की धमकी दी गई थी। साथ ही एक अन्य व्यक्ति पर भी धमकी देने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा चुका है और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट क्यों अहम है ?

पोस्टमार्टम से सबसे बड़ा सच सामने आता है :

  • मौत ट्रेन से कटने से पहले हुई या बाद में
  • शरीर पर मारपीट या चोट के निशान
  • मृत्यु का वास्तविक कारण (Cause of Death) समय (Time of Death)
  • 👉 अगर पता चलता है कि मौत पहले मारपीट से हुई और बाद में शव ट्रैक पर रखा गया, तो यह साफ हत्या का मामला बन जाएगा।

स्टेडियम निर्माण मामला। ठीकेदार की मनमानी ग्रामीणों की बढ़ सकती है परेशानी

IMG 20260502 205436

देवघर // जिला के मोहनपुर प्रखंड क्षेत्र के कटवन पंचायत के कटहरा मौजा (सिमराकिता) में बन रहे इनडोर स्टेडियम में ठीकेदार की लापरवाही और मनमानी साफ देखने को मिल रही है। ठीकेदार की लापरवाही और मनमानी रवैया से ग्रामीणों को परेशानी झेलनी पड़ सकती है। निर्माण कार्य के लिए ठीकेदार को कमर्शियल बिजली कनेक्शन लेनी चाहिए थी । लेकिन ठीकेदार चोरी करके बिजली का उपयोग कर रहे हैं।

बिजली बिल भरे ग्रामीण बिजली का उपयोग करे ठीकेदार

सिमराकिता गांव के लोगों के लिए बिजली विभाग की और से ट्रांसफार्मर लगाया गया है । लेकिन इसका उपयोग कटहरा में बन रहे स्टेडियम में हो रहा है । वह भी बिना किसी वैध कनेक्शन लिए हुए । आपको बता दे कि इस बेतहाशा गर्मी में ऐसे ही बिजली की खपत बढ़ जाती है वही अब इस ट्रांसफार्मर से स्टेडियम निर्माण के काम में उपयोग किया जाएगा तो निश्चित तौर पर ट्रांसफार्मर पर लोड बढ़ेगी और ट्रांसफार्मर जलने की प्रबल संभावना है।

1004683874

इस बेतहाशा गर्मी में अगर ट्रांसफार्मर जल जाएगा तो ग्रामीणों को काफी परेशानी होगी । इन तमामों समस्यों को दरकिनार करते हुए ठीकेदार ने अपना फायदा देखते हुए बिना किसी अनुमति के टांका लगाकर बिजली का उपयोग कर रहे हैं । इस संबंध में जब वहां उपस्थित मुंशी से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मीटर रखा हुआ है लेकिन 6 महीने से टांका लगाकर बिजली का उपयोग कर रहे हैं।

बिजली विभाग करेगी कार्यवाही या हो जाएंगे मौन

इस संबंध में समाजसेवी संतोष कुमार मीरा ने कहा कि यहां पर ठीकेदार की मनमानी रवैया किसी से छुपा नहीं है। पहले घटिया किस्म के बालू का उपयोग किया जा रहा था। उसे सभी ग्रामीणों ने मिलकर बोला उस पर रोक लगवाया। वही अब नया मामला बिजली का है। एक और जहां बिजली विभाग ग्रामीणों और आमलोगों को बिजली चोरी कर जलाते हुए पकड़ते हैं तो पूरी तत्परता के साथ कार्यवाही करते हैं। तुरंत फाइन के साथ एफआईआर दर्ज कर देते हैं। वही लगभग 6 महीने से यहां काम चल रहा है लेकिन बिजली विभाग ने अभी तक कोई एक्शन नहीं लिया है। उन्होंने आगे कहा कि हो सकता है बिजली विभाग को इसकी जानकारी नहीं होगी लेकिन अब जानकारी होने के बाद विभाग को इस पर कार्यवाही करनी चाहिए।

देवघर पारा स्पोर्ट्स एसोसिएशन का हुआ गठन

IMG 20260502 212628

खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास पर हुई विस्तृत चर्चा

देवघर // जिले में पारा खिलाड़ियों के हित, उनके प्रशिक्षण, खेल प्रतिभा के विकास एवं उन्हें जिला, राज्य तथा राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से देवघर पारा स्पोर्ट्स एसोसिएशन का गठन किया गया।

बैठक में उपस्थित पारा खेलों से जुड़े खिलाड़ियों, खेलप्रेमियों एवं गणमान्य सदस्यों की सहमति से निम्नलिखित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों का चयन किया गया—

  • अध्यक्ष: डॉ. निरंजन अग्रवाल
  • उपाध्यक्ष : आशीष झा एवं सुमिता सिंह
  • सचिव : नवीन शर्मा
  • संयुक्त सचिव : अनाम हैदर एवं दिलीप कुमार झा
  • कोषाध्यक्ष : राजन मिश्र उर्फ लाली
  • कार्यकारिणी समिति सदस्य :पायल कुमारी, अनिरुद्ध पंडित, हेमलाल मंडल, रोहित कुमार एवं रामकुमार

इस गठन प्रक्रिया में पैरालिंपिक कमिटी ऑफ़ झारखंड के सचिव कुमार गौरव ने ऑब्जर्वर की महत्वपूर्ण भूमिका निभाई तथा संगठन निर्माण की संपूर्ण प्रक्रिया को मार्गदर्शन प्रदान किया।

बैठक के दौरान पारा खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास, नियमित एवं वैज्ञानिक प्रशिक्षण व्यवस्था, जिला स्तरीय एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों की सहभागिता सुनिश्चित कराने, खिलाड़ियों को आने वाली विभिन्न प्रशासनिक, तकनीकी एवं आर्थिक समस्याओं तथा उनके व्यावहारिक समाधान से संबंधित विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

इस अवसर पर यह निर्णय लिया गया कि देवघर जिले में पारा खिलाड़ियों की पहचान, चयन, प्रशिक्षण एवं उन्हें आगे बढ़ाने के लिए एसोसिएशन सक्रिय रूप से कार्य करेगी तथा जिले के अधिकाधिक दिव्यांग खिलाड़ियों को खेलों से जोड़ने का अभियान चलाया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता कुमार गौरव सचिव, पैरालिंपिक कमिटी ऑफ़ झारखंड द्वारा की गई।

खेलों के क्षेत्र में राज्य का अग्रणी जिला बनाया जाएगा

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि झारखंड के प्रत्येक जिले में मजबूत जिला इकाई का गठन पारा खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए अत्यंत आवश्यक है। देवघर पारा स्पोर्ट्स एसोसिएशन का गठन निश्चित रूप से जिले के खिलाड़ियों के लिए एक नई दिशा और सशक्त मंच प्रदान करेगा। बैठक के अंत में सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए यह संकल्प लिया गया कि देवघर जिले को पारा खेलों के क्षेत्र में राज्य का अग्रणी जिला बनाया जाएगा।

नवनिर्वाचित जिला सचिव नवीन शर्मा ने बताया की कमिटी में अंतर्राष्ट्रीय पैरा खिलाड़ी अनम हैदर सहित राष्ट्रीय पैरा खिलाड़ी को भी जगह दी गई है इससे खेल को आगे बढ़ाने में काफी मदद मिलगी , पूरी टीम शानदार हैं और अच्छा कार्य करेगी।

वही उपाध्यक्ष आशीष झा ने बताया की सबसे पहले देवघर जिला में खेल रहे खिलाड़ियों से मिलेंगे और पैरा खिलाड़ियों जिला का एक डेटाबेस बनाएंगे और प्रतिभावान खिलाड़ियों को उचित मंच पर लेकर जाएंगे साथ ही झारखंड के अध्यक्ष जटाशंकर चौधरी ( Retd. IAS ) और महासचिव कुमार गौरव का आभार प्रकट किया देवघर जिला इकाई गठन करने के लिए साथ ही उम्मीद जताई पूरी टीम साथ मिलकर काम करेगी।

पत्रकारों ने एसपी को सौंपा ज्ञापन अभियुक्त की गिरफ्तारी की मांग

IMG 20260502 200640

देवघर // मोहनपुर थाना क्षेत्र के चैपामोड़ स्थित जैप-5 के समीप 26 अप्रैल 2026 को इंडियन पंच अखबार के पत्रकार मंटू यादव के साथ मारपीट व जान से मारने की घटना को लेकर स्थानीय पत्रकारों ने देवघर के पुलिस अधीक्षक प्रवीन पुष्कर को ज्ञापन सौंपा है। पत्रकारों ने मुख्य आरोपी सुभाष मंडल समेत अन्य आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी, उन्हें जेल भेजने और मोहनपुर थाना प्रभारी सालो हेंब्रम की भूमिका की जांच कराने की मांग की है।

26 अप्रैल को पत्रकार के साथ हुई थी मारपीट

ज्ञापन में पत्रकारों ने बताया कि 26 अप्रैल को मुख्य अभियुक्त सुभाष मंडल (35 वर्ष), पिता स्व. चंद्रकांत मंडल, ग्राम बाराकोला, थाना मोहनपुर और प्रमोद हेंब्रम (35 वर्ष), पिता गोविंद हेंब्रम, ग्राम मलडबरा, थाना चितरा के साथ पांच अज्ञात लोगों ने पत्रकार मंटू यादव को जंगल-झाड़ी वाले इलाके में ले जाकर पहले गाली-गलौज कर टॉर्चर किया, वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी और फिर जान से मारने की कोशिश की। पीड़ित पत्रकार किसी तरह भागकर जान बचाने में सफल हुए।

भूमाफिया से जुड़ा हुआ मामला

पत्रकारों ने आरोप लगाया कि इस गैंग द्वारा मोहनपुर स्टेशन (बाराकोला) के रेलवे रैक कारोबार और आसपास की जमीन खरीदने वालों से रंगदारी वसूली का धंधा चलाया जा रहा है। मंटू यादव ने सुभाष मंडल की कार्यशैली को लेकर पहले भी अपने अखबार में खबरें प्रकाशित की थीं, जिसके बाद से वे सुभाष के निशाने पर थे और लगातार जान से मारने की धमकी मिल रही थी।

पत्रकारों ने किया मांग , आरोपितों को गिरफ्तार कर जल्द जेल भेजें प्रशासन

द प्रेस क्लब ऑफ देवघर के सचिव राजेश किशोर ने कहा कि मोहनपुर के पत्रकार मंटू यादव खबर को प्रकाशित कर रहे थे। खबर छपने के बाद हमला किया गया, प्रहार किया गया‌ । लगातार देखा जा रहा है पत्रकार जब-जब भी न्याय संगत बात करते हैं, न्याय संगत खबर छपते हैं तो उनको कहीं ना कहीं क्षति पहुंचा जा रहा है।

1004682634

इसको लेकर मोहनपुर थाना में एफआईआर कर दिया गया है। अभियुक्त अभी भी घूम रहा है, लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। इस संदर्भ में हम लोग सारे लोग पहुंचे हुए हैं। एसपी सर से मुलाकात किए हुए हैं हम लोग ज्ञापन भी दिए हुए हैं और अपराधी का पिछला अपराधी बैकग्राउंड भी संकलन कर दिए हैं। आश्वासन दिया गया है की कार्रवाई भी होगा जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। थाना प्रभारी के भूमिका की भी जांच का आश्वासन दिया गया है।

पीड़ित पत्रकार के समर्थन में आए पत्रकारों ने किया कहा ….

वहीं प्रेस क्लब के पूर्व जिला अध्यक्ष जेम्स नवाब ने कहा कि पत्रकार के ऊपर लगातार हमला हो रहा है और इसी तरह का मामला मोहनपुर थाना क्षेत्र में हुई है। जहां पत्रकार को धमकी दिया गया है कि समाचार तुम क्यों लिखा। थाना में एफआईआर भी हुआ अभी तक गिरफ्तार नहीं हुआ है। एसपी से हम मांग किए हैं कि आरोपितों की जल्द गिरफ्तारी हो और कार्रवाई हो।

मौके पर पत्रकार गोपाल शर्मा, प्रमेश वर्मा, चमन कुमार, महेश कुमार, बबलू साह, शेखर सुमन, सत्यम पांडे, मंटू यादव, रंजन कुमार, केशव कुमार व अन्य मौजूद थे।

पत्नी की हत्या के लिए पति ने बनाई लुट की कहानी पति समेत 3 गिरफ्तार

Videoshot 20260502 194229

घटना के संबंध में मुख्य बिंदु

घटना हजारीबाग जिला के केरेडारी थाना क्षेत्र में हुई। 26 अप्रैल की रात कोले स्टेशन के पास गोलीबारी में मंजू देवी की मौत हुई, जबकि पति घायल हुआ।

जांच में पता चला कि यह कोई लूट नहीं, बल्कि पूर्व नियोजित हत्या थी। पति विकास प्रजापति ने अपने पिता और अन्य साथियों के साथ मिलकर साजिश रची। कुल 3 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। एक आरोपी अभी भी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी पुलिस ने बरामद कर ली है।


हजारीबाग // जिला के केरेडारी थाना क्षेत्र में मंजू देवी हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पति विकास प्रजापति समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक आरोपी फरार है।

पत्नी की हत्या के लिए पति ने की प्लानिंग

घरेलू विवाद को लेकर पति ने पत्नी की हत्या कराने के लिए दो लोगों से संपर्क किया और फिर 26 अप्रैल की रात कोले स्टेशन के पास हुई गोलीबारी में मंजू देवी की मौत हो गई थी इस घटना में पति भी घायल हुआ था। इस घटना को आरोपी पति लुट की कहानी बनाकर पुलिस के समक्ष लाया लेकिन पुलिस की जांच में ये बातें पूरी तरह झूठ निकली।

बाप बेटे ने अन्य लोगों के के साथ मिलकर की हत्या

पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने बताया कि घटना को लेकर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पवन कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। और टिम के द्वारा इसकी जांच की तो यह लुट की कहानी का पर्दाफाश हुआ । पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना पारिवारिक विवाद से संबंधित था परिवारिक विवाद के कारण पति ने ही अपने पिता और सहयोगियों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी और घटना को लूट का रूप देने की कोशिश की थी।

पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है और फरार आरोपी की तलाश जारी है।

मजदूर दिवस के मौके पर निकाली रैली सरकार के सामने रखी मांग

1004677860

देवघर // मजदूर दिवस के मौके पर सत्संग चौक से अंबेडकर चौक तक रैली निकाली गई। रेली के माध्यम से मजदूरों ने अपनी समस्या को लेकर नारे लगाते हुए कहा कि सरकार हमारी मांगों को पूरा करें और हमारी समस्या का निदान करने का काम करें।

मजदूरों की मुख्य मांग

  • मजदूरों का कहना है की हर एक मजदूर चौक पर मजदूरी चार्ट सरकार के द्वारा लगाई जाए ।
  • हम मजदूर लोगों का मजदूरी दर ₹600 रू प्रतिदिन किया जाए ।
  • वहीं देवघर नगर निगम के मेयर से मांग किया गया की सभी मजदूर चौक पर मजदूरों के लिए बैठने का व्यवस्था किया जाय।
  • साथ ही मजदूरों के लिए पानी की व्यवस्था सुबह आवश्य हो इसके लिए पानी की व्यवस्था किया जाए।
  • महिला मजदूरों के लिए टांयलेट भेन लगाया जाय ।

हिन्द मजदूर किसान यूनियन के अध्यक्ष की माँग

यूनियन के अध्यक्ष के नेतृत्व में यह रैली निकाली गई थी जिसमें जयन्त राव पटेल ने मजदूरों के लिए निम्न मांगों को लेकर सरकार से जल्द से जल्द पहल करने की बात कही

  • श्रम मंत्री एवं मुख्यमंत्री से मांग किया कि देवीपुर प्लास्टिक पार्क फेक्ट्री में सप्ताह में एक दिन की छुट्टी अवश्य हो एवं नियमित मासिक वेतन भुगतान किया जाय ।
  • जसीडीह औद्योगिक क्षेत्र में मजदूरों का न्युनतम मजदुरी का भुगतान किया जाय ।
  • देवघर एम्स में स्थानीय मजदूरों को काम पर रखा जाय । और देवीपुर क्षेत्र में नया फैक्टी लगाने की दिशा में पहल किया जाय जिससे स्थानीय मजदूरों को काम मिल सके ।
1004677860

इस मजदूर दिवस पर सैंकडों की संख्या में मजदूरों ने इस रैली में भाग लिया । जिसमे मुख्य रूप से नीलिमा हांसदा , पार्वती सोरेन, बुधनी सेरेन ,अंग्रेज दास , जुगल यादव , अनिल यादव , महेन्द्र कापरी, जुगल दास , अकलु दास , संतोष यादव , हिरामन दास , रामधनी यादव , हरि हर दास , बिपुल दास , अजय दास , मनोज दास , देव नारायण दास , दीपक दास , बिमल यादव , पिंटु यादव , बंटी यादव सहित सैंकड़ों मजदूरों ने भाग लिया ।

बाबा साहब की प्रतिमा को असामाजिक तत्वों ने किया क्षतिग्रस्त मौके पर पहुंची पुलिस

IMG 20260501 145034

देवघर // जिला के मोहनपुर प्रखंड क्षेत्र के कटवन पंचायत के सिमराकिता गाँव में गुरुवार देर रात किसी असामाजिक तत्वों के द्वारा बाबा साहब डॉ भीम राव अम्बेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। बाबा साहब के एक साइड के चश्मे को क्षतिग्रस्त किया गया है। ग्रामीणों ने सुबह प्रतिमा को देखा तो इसकी सूचना पंचायत के मुखिया को दी गई।

1004677747

साथ ही मोहनपुर थाना को भी इसकी सूचना दी गई। सूचना के बाद मोहनपुर थाना प्रभारी और मुखिया प्रतिनिधि कृष्णा यादव मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी ने लोगों से घटना के संबंध में जानकारी जुटाने का प्रयास किया। वही मुखिया प्रतिनिधि ने इसके स्थायी निदान को लेकर ग्रामीणों से बात किया ।

क्या बारातियों ने प्रतिमा को किया क्षतिग्रस्त ?

गांव में शादी थी और दूसरे जगहों से बाराती आया हुवा था। ऐसे में यह भी कयास लगाया जा रहा है कि कहीं शराब के नशे में शरारती तत्वों द्वारा तो नहीं इस घटना को अंजाम दिया गया इन सभी बिंदुओं पर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

थाना प्रभारी ने कहा आज ही इसे ठीक किया जाएगा

थाना प्रभारी सालों हेम्ब्रम ने कहा कि आज ही क्षतिग्रस्त प्रतिमा को ठीक करवाने का काम करेंगे वहीं घटना को अंजाम देने वाला का पता लगाने के लिए पुलिस अपने स्तर से पता लगाने का प्रयास करेगी। घटना को अंजाम देने वाले को किसी भी हाल में बक्सा नहीं जाएगा। उस पर कार्रवाही की जाएगी।

ग्रामीणों में आक्रोश कार्यवाही की मांग

मूर्ती क्षतिग्रस्त किए जाने की घटना को लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखने को मिला ग्रामीणों का कहना है कि आखिर बाबा साहब ने किसका क्या बिगाड़ा है । हमलोग बाबा साहब की पूजा करते हैं तो इससे दूसरों को क्यों दिक्कत हो रहा है। हमलोग चाहते हैं क्षतिग्रस्त प्रतिमा को जल्द ठीक किया जाए और प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने वाला को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए ।

आखिर बाबा साहेब के प्रतिमा को क्यों क्षतिग्रस्त किया जाता है ?

B. R. Ambedkar (बाबा साहेब) की प्रतिमा को नुकसान पहुँचाने की घटनाएँ भारत के कई हिस्सों में समय-समय पर सामने आती रही हैं। यह केवल “शरारत” नहीं होती—अक्सर इसके पीछे गहरे सामाजिक, राजनीतिक और मनोवैज्ञानिक कारण होते हैं ।

जातीय तनाव और सामाजिक भेदभाव

डॉ. अम्बेडकर दलितों और वंचित वर्गों के अधिकारों के सबसे बड़े प्रतीक हैं। उनकी प्रतिमा को नुकसान पहुँचाना कई बार उन शक्तियों की प्रतिक्रिया होती है जो बराबरी और सामाजिक न्याय के विचार से असहज होती हैं।

प्रतीकात्मक हमला

प्रतिमा सिर्फ मूर्ति नहीं होती, वह एक विचार और आंदोलन का प्रतीक होती है। इसलिए किसी विचारधारा के विरोधी लोग सीधे व्यक्ति पर नहीं, बल्कि उसके प्रतीक (प्रतिमा) पर हमला करते हैं।

स्थानीय विवाद या राजनीति

कई मामलों में यह घटनाएँ स्थानीय स्तर के झगड़ों, जमीन विवाद, या राजनीतिक प्रतिस्पर्धा से भी जुड़ी होती हैं। छोटी घटनाएँ भी जातीय रंग ले लेती हैं।

उकसाने या माहौल बिगाड़ने की कोशिश

कभी-कभी असामाजिक तत्व जानबूझकर ऐसी हरकत करते हैं ताकि दो समुदायों के बीच तनाव फैले और दंगा या विरोध प्रदर्शन हो। और वह भीड़ में शामिल होकर इस दंगा और विरोध प्रदर्शन का मजा ले ।

कानून का डर कम होना

जहाँ कानून का सख्त पालन नहीं होता, वहाँ ऐसे कृत्य करने वालों को लगता है कि वे बच जाएँगे—इससे ऐसी घटनाएँ बढ़ती हैं। कानूनी दृष्टि से ऐसी हरकतें गंभीर अपराध मानी जाती हैं।

बाबा साहब की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने वाला को हो सकती है कठोर कार्रवाई

  • BNS Section 298👉 अगर किसी समुदाय की भावनाएँ आहत करने के इरादे से प्रतिमा तोड़ी गई सजा : 1 से 3 साल तक की जेल और जुर्माना
  • समुदायों में वैमनस्य फैलाना BNS Section 196👉 यदि घटना से जाति/समुदाय के बीच तनाव या नफरत फैलती है सजा: 3 से 5 साल तक की जेलऔर जुर्माना
  • संपत्ति को नुकसान (मिसचीफ)BNS Section 324👉 प्रतिमा तोड़ना या सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान सजा: नुकसान की मात्रा के अनुसार 1 से 5 साल तक की जेल और जुर्माना
  • अगर मामला SC/ST समुदाय से जुड़ा हो SC/ST (Prevention of Atrocities) Act भी लागू होता है👉 क्योंकि बाबा साहेब दलित समाज के प्रतीक हैं सजा : सख्त और गैर-जमानती प्रावधान विशेष अदालत में सुनवाई

राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को लेकर बैठक का आयोजन

IMG 20260501 080228 1

देवघर // प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कौशल किशोर झा ने अपने सभागार में आने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत 09-05-2026 के उपलक्ष्य पर एक बैठक रखा गया जिसमें इस सभा का मुख्य उद्देश्य था कि नेशनल लोक अदालत में बैंक ग्राहकों को विभिन्न लाभ मिल सकते हैं, जैसे कि ब्याज और जुर्माने में छूट प्राप्त करना, परस्पर बातचीत से समझौते के माध्यम से विवादों का समाधान करना और कम खर्च और समय में मामले को निपटाना। इसके अतिरिक्त, अदालती शुल्क नहीं लगना और लोक अदालत द्वारा दिए गए निर्णय को कानूनी दर्जा प्राप्त होना है।

राष्ट्रीय लोक अदालत की मुख्य विशेषताएँ

राष्ट्रीय लोक अदालत (National Lok Adalat) भारत की न्याय व्यवस्था में एक वैकल्पिक विवाद निपटान (ADR) प्रणाली है, जिसका उद्देश्य मामलों को जल्दी, सस्ता और आपसी सहमति से निपटाना है। इसे National Legal Services Authority (NALSA) आयोजित करती है।

मुख्य विशेषताएँ:

  • त्वरित न्याय (Speedy Justice) : मामलों का निपटारा एक ही दिन में या बहुत कम समय में हो जाता है।
  • कोई कोर्ट फीस नहीं (No Court Fee) लोक अदालत में कोई फीस नहीं लगती, और अगर पहले फीस जमा की गई है तो वह वापस मिल जाती है।
  • आपसी सहमति से समाधान (Mutual Settlement) फैसला दोनों पक्षों की सहमति से होता है, इसलिए विवाद खत्म होने के बाद भी रिश्ते खराब नहीं होते।
  • सरल प्रक्रिया (Simple Procedure) कोर्ट की तरह जटिल प्रक्रिया नहीं होती, नियम लचीले होते हैं।
  • अंतिम और बाध्यकारी निर्णय (Final & Binding Award) लोक अदालत का फैसला कोर्ट के डिक्री (decree) जैसा होता है और उस पर अपील नहीं होती।
  • लंबित और प्री-लिटिगेशन दोनों केस जो केस कोर्ट में चल रहे हैं (pending cases) और जो अभी कोर्ट में नहीं गए हैं (pre-litigation cases), दोनों का निपटारा हो सकता है।
  • कानूनी वैधता लोक अदालत द्वारा पारित आदेशों को कानूनी दर्जा प्राप्त होता है और वे सभी पक्षों पर बाध्यकारी होते हैं, जिन्हें सामान्य अदालतों में अपील नहीं किया जा सकता है। जिससे विवादों का निपटारा स्थायी लोक अदालतों में जा सकती है।

विभिन्न प्रकार के मामलों का निपटारा

  • मोटर दुर्घटना क्लेम
  • बैंक ऋण विवाद
  • पारिवारिक विवाद
  • बिजली/पानी बिल आदि (गंभीर आपराधिक मामलों का निपटारा नहीं होता)

ग्राहकों को मिलने वाले मुख्य फायदे पर छूट और राहत ,बैंक लोक अदालत के माध्यम से बकाया राशि पर ब्याज, जुर्माना और अन्य शुल्कों में छूट देना ।
समझौता के आधार पर ग्राहक और बैंक आपसी बातचीत और सौहार्दपूर्ण तरीके से विवादों का समाधान करना, जिससे कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने से राहत दिलाना,

साली से शादी के लिए जीजा ने साला का अपहरण की रची साजिश , 3 आरोपी गिरफ्तार

IMG 20260430 203316

कोडरमा // पुलिस ने अपहरण की एक सनसनीखेज गुत्थी को महज 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया है। तिलैया थाना क्षेत्र से अपहृत 14 वर्षीय छात्र चंदन कुमार को पुलिस ने न केवल सकुशल बरामद किया, बल्कि इस पूरी साजिश के पीछे के मुख्य मास्टरमाइंड समेत तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। ताज्जुब की बात यह है कि अपहरण की इस साजिश का मुख्य सूत्रधार कोई और नहीं, बल्कि बच्चे का अपना सगा जीजा ही निकला।

उसकी बहन ने तिलैया थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई

दरअसल, यह पूरा मामला कोडरमा के तिलैया थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 24 का है। 14 साल का चंदन कुमार जब स्कूल से लौट रहा था, तभी उसका अपहरण कर लिया गया। चंदन के घर न लौटने पर उसकी बहन ने तिलैया थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। मामला संवेदनशील था, जिसे देखते हुए कोडरमा एसपी कुमार शिवशीष के निर्देश पर तत्काल एक विशेष टीम का गठन किया गया।

विधवा हो चुकी साली से शादी करना चाहता था आरोपी

अनुसंधान के दौरान पुलिस ने संदेह के आधार पर बच्चे के बड़े जीजा सूरज कुमार को हिरासत में लिया। जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की, तो रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक कहानी सामने आई। आरोपी सूरज कुमार अपनी विधवा हो चुकी मझली साली से शादी करना चाहता था। ससुराल वालों पर शादी का दबाव बनाने के लिए उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर अपने ही साले के अपहरण की साजिश रच डाली। सूरज की निशानदेही पर पुलिस ने उसके दो साथियों, पिंटू कुमार और संतोष सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया, जिनके पास से बच्चे को सुरक्षित बचा लिया गया।

Icse Result 2026 में संत फ्रांसिस स्कूल देवघर के बच्चो शानदार प्रदर्शन

IMG 20260430 202020

ICSE ISC Results 2026 // CISCE Board ने कक्षा 10वीं (ICSE) और 12वीं (ISC) के परिणाम गुरुवार के दिन जारी कर दिए हैं। काउंसिल फार द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन ने लगातार दूसरे वर्ष 30 अप्रैल को दसवीं और 12वीं का परिणाम जारी किया। पिछले वर्ष भी इसी तिथि पर सुबह 11 बजे और इस बार भी 30 अप्रैल को ही सुबह 11 बजे परिणाम घोषित किया।

आंशिक मोदी बनी स्टेट टॉपर

झारखंड के धनबाद कार्मल स्कूल डिगवाडीह की अंशिका मोदी ने 99 प्रतिशत अंक हासिल कर झारखंड स्टेट टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया। आंशिक ने गणित, रसायन, भूगोल और कंप्यूटर एप्लीकेशन में शत-प्रतिशत अंक अर्जित कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। देवघर के संत फ्रांसिस स्कूल के छात्रों का बेहतर प्रदर्शन

संत फ्रांसिस स्कूल देवघर के टॉप 8 छात्रों का लिस्ट

  • अंचित कुमार पिता राजन प्रसाद सिंह 98.40%
  • नेविल नूरनी पिता रंजन बरनवाल 98%
  • अर्णव सिन्हा त्रिलोचन कुमार सिन्हा 97.80%
  • टतन्मय आनंद विवेकानंद मिश्रा 97.20%
  • केशव लथ पिता विवेक कुमार लथ 96.60%
  • मयंक राज पिता सदानंद कुमार 96.60%
  • सिद्धांत विश्वास पिता सौम्या विश्वास 96.20%
  • अभिनव सिंह पिता पवन कुमार 95.80%
1004673404

झारखंड के सरायकेला- खरसावां की बेटी शांभवी तिवारी ICSE 2026 में बनी सेकेंड टॉपर

IMG 20260430 192935

ICSE Result 2026

सरायकेला खरसावां// नेशनल टॉपर झारखंड के सरायकेला- खरसावां जिले की बेटी शांभवी तिवारी ने ICSE 2026 के बायो साइंस की परीक्षा में 99.99 प्रतिशत अंक हासिल कर देश की टॉपर बनने का गौरव हासिल किया है। साधारण सी दिखने वाली शांभवी में असाधारण प्रतिभा साफ झलकती है। न तो उसे सोशल मीडिया का शौक है ना ही मोबाईल में चिपके रहना उसे पसंद है। पढ़ाई ही उसका जुनून है और इसी जुनून ने आज उसे देश का टॉपर बना दिया।

शांभवी डॉक्टर बनना चाहती है और उसी की तैयारी में दिन-रात जुटी है

सेक्रेट हार्ट कान्वेंट जमशेदपुर की छात्रा शांभवी के पिता राजेश रमण आकाशवाणी जमशेदपुर में कार्यरत हैं। माता निभा सिन्हा सेंट मेरिस इंग्लिश हाई स्कूल बिष्टुपुर में फिजिक्स की शिक्षिका है। शांभवी बेहतर करेगी परिवार वालों को इसका भरोसा था मगर परिणाम उनकी उम्मीदों से कहीं अधिक आया जिससे पूरे परिवार में खुशी की माहौल दौड़ पड़ी है।

1004673241

शांभवी डॉक्टर बनना चाहती है और उसी की तैयारी में दिन-रात जुटी है। शांभवी का सपना एक कुशल डॉक्टर बनने का है। शांभवी के इस उपलब्धि ने न केवल सरायकेला- खरसावां बल्कि पड़ोसी जिला जमशेदपुर और राज्य का नाम देश भर में रोशन किया है।

शांभवी ने बताया कैसे मिली सफलता

उसकी इस उपलब्धि से पूरे राज्य में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। शांभवी का परिवार आदित्यपुर नगर निगम वार्ड 17 में रहता है। उसने इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता- पिता और शिक्षकों को दिया है। शांभवी ने बताया कि शिक्षक जो भी टास्क दे उसे जरूर पूरा करना चाहिए। कभी निराश नहीं होना चाहिए तभी सफलता हासिल होगी।

Crime News। अवैध हथियार के साथ तीन गिरफ्तार

IMG 20260430 182653

देवघर // पुलिस अधीक्षक के द्वारा चलाए जा रहे विशेष छापामारी अभियान में पु०अ०नि० संजय रजक के द्वारा गश्ती एवं छापामारी के कम टावर चौक स्कूल के समीप एक स्कूल के सामने एक लडका पुलिस को देखकर छिपने का प्रयास करने लगा। संदेह होने पर साथ में गये सशस्त्र बल के सहयोग से उक्त लड़का को खदेड़ कर पकड लिया गया एवं विधिवत तलाशी के कम में उसके पीठ पर टंगे बैग में एक अवैध देशी पिस्टल बरामद किया गया।

1004672926

जिससे कड़ाई से पूछताछ करने पर अपना नाम शाहिल श्रीवास्तव बताया। तथा हथियार उपलब्ध कराने वाले दो अन्य व्यक्ति को इसके निशानदेही पर पकड़ कर जेल भेजा गया।

गिरफ्तार आरोपी का नाम पता

  • शाहिल श्रीवास्तव पे० मनोज कुमार सा०-पानी टंकी नियर आईस्कीम फैक्ट्र के पास थाना-नगर जिला-देवघर
  • विजय चौहान उर्फ विजय गुप्ता पे० शेखर प्रसाद साह उर्फ शेखर चौहान सा०-सनराईज स्कूल हाथी पहाड थाना-कुण्डा जिला-देवघर
  • गौरव कुमार झा उर्फ मोन्टी पे०-निरंजन झा सा०-कर्णकोल मोड थाना-कुण्डा जिला-देवघर

शाहिल श्रीवास्तव के पास से एक देशी पिस्टल और एक मोबाईल बरामद किया।

भारत की जनगणना 2027 के पहले चरण में कुल 33 प्रश्न पूछे जाएंगे

IMG 20260430 181443

उपायुक्त की अध्यक्षता में भारत की जनगणना 2027 के पहले चरण में मकान सूचीकरण एवं आवास की गणना को लेकर प्रेसवार्ता का आयोजन

जनगणना केवल जनसंख्या की गणना नही बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास, रोजगार और आधारभूत संरचना से जुड़ी सभी विकास योजनाओं की आधारशिला है:- उपायुक्त

01 मई से 15 मई तक चलने वाले ‘स्व-गणना’ (Self Enumeration) से जुड़ी विस्तृत जानकारी दी गई

देवघर // उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी शशि प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में जनगणना-2027 के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना) को सफलतापूर्वक संपन्न कराने की दिशा में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस दौरान उपायुक्त ने बताया कि आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए इस बार जनगणना की प्रक्रिया को पेपरलेस और डिजिटल बनाया गया है।

घर में उपलब्ध बुनियादी सुविधाएं और संपत्तियों से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे

आगे उन्होंने कहा कि पहला चरण मकान सूचीकरण 16 मई से 14 जून 2026 तक होगा, जबकि दूसरा चरण जनसंख्या गणना 9 फरवरी से 28 फरवरी 2027 तक संपन्न किया जायेगा। इसके अलावा जानकारी दी कि इस प्रथम चरण में मकानों की स्थिति, घर में उपलब्ध बुनियादी सुविधाएं (जैसे पेयजल, बिजली, शौचालय) और संपत्तियों से संबंधित कुल 33 प्रश्न पूछे जाएंगे।

जातिगत डेटा या व्यक्तिगत दस्तावेजों की मांग नहीं की जा रही है

उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि जनगणना के दौरान जातिगत डेटा या व्यक्तिगत दस्तावेजों की मांग नहीं की जा रही है, बल्कि यह केवल सांख्यिकीय उद्देश्यों के लिए है। आगे उन्होंने सभी से अपील करते हुए कहा कि जनगणना राष्ट्र के निर्माण और भविष्य की योजनाओं के निर्धारण का आधार है। मैं जिले के समस्त नागरिकों से अपील करता हूँ कि वे ‘स्व-गणना’ पोर्टल का अधिकतम उपयोग करें और प्रगणकों को सही व सटीक जानकारी देकर इस पहल को सफल बनाएँ।

एक मई से 15 मई तक पोर्टल पर उपलब्ध रहेगी।

आगे उन्होंने कहा कि जिले में जनगणना के लिए 04 चार्ज पदाधिकारी 11, जनगणना अपर चार्ज पदाधिकारी 11, एचएलबी 3577, प्रगणक 2312 तथा पर्यवेक्षक 383 नियुक्त किये गये हैं। उपायुक्त ने बताया कि जनगणना की प्रक्रिया को लेकर सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। इस बार नागरिकों की सुविधा के लिए स्वगणना की व्यवस्था भी की गयी है, जो मकान सूचीकरण से 15 दिन पूर्व यानी एक मई से 15 मई तक पोर्टल पर उपलब्ध रहेगी।

नागरिक घर बैठे अपनी जानकारी भर सकेंगे

साथ ही नागरिक घर बैठे अपनी जानकारी भर सकेंगे और उन्हें एक विशेष आइडी प्राप्त होगी, जिसका उपयोग प्रगणक द्वारा सत्यापन के समय किया जायेगा। आगे जिले में होने वाली जनगणना को लेकर सरकार द्वारा प्रतिनियुक्त नोडल पदाधिकारी श्री चौरसिया ने एवं नगर आयुक्त ने विस्तृत जानकारी से सभी को अवगत कराया गया।

स्व-गणना (Self-Enumeration): नागरिकों के लिए विशेष सुविधा

उपायुक्त ने जानकारी दी कि झारखंड में 01 मई से 15 मई 2026 तक ‘स्व-गणना’ की विशेष अवधि निर्धारित की गई है।

प्रक्रिया : नागरिक आधिकारिक जनगणना पोर्टल पर अपने मोबाइल नंबर के माध्यम से लॉगिन कर अपने परिवार का विवरण स्वयं भर सकते हैं।

लाभ: इससे नागरिकों को प्रगणक के आने का इंतज़ार नहीं करना होगा और वे अपनी सुविधा के अनुसार सटीक जानकारी दर्ज कर सकेंगे। SE ID और प्रगणकों का घर-घर दौरा (16 मई से) स्व-गणना की प्रक्रिया पूरी होने के बाद सिस्टम द्वारा एक SE ID (Self-Enumeration ID) जेनरेट की जाएगी, जो नागरिक के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से भेजी जाएगी।

सत्यापन: 16 मई 2026 से प्रगणक (Enumerators) मोबाइल ऐप के साथ घर-घर जाएंगे।

अनिवार्यता: जिन परिवारों ने स्व-गणना कर ली है, उन्हें प्रगणक के आने पर केवल अपनी SE ID साझा करनी होगी। प्रगणक उस आईडी को अपने ऐप में दर्ज कर डेटा का मिलान और सत्यापन करेंगे।