झारखंड की आवाज

Dhanbad Nagar Nigam Chunav 2026। धनबाद नगर निगम के मेयर बने संजीव सिंह -

Dhanbad Nagar Nigam Chunav 2026। धनबाद नगर निगम के मेयर बने संजीव सिंह

धनबाद // धनबाद नगर निगम चुनाव में जनता ने अपना नया मेयर चुन लिया है। धनबाद की जनता ने संजीव सिंह को रिकॉर्ड 114362 मत देकर धनबाद का नया मेयर बना दिया है। 27 फरवरी को शुरू हुआ मतगणना दूसरे दिन 28 फरवरी तक चला। निगम के 55 वार्डो के साथ मेयर प्रत्याशी की गिनती पुरी हो गई है।

जेएमएम दूसरे तो कांग्रेस तीसरे वही भाजपा चौथे नंबर पर

मतगणना के पहले चक्र से लगातार संजीव सिंह 10 वे राउंड तक बढ़त बना रहा। संजीव सिंह को कुल वोट 114362 मिले, जबकि जेएमएम समर्थित प्रत्याशी चंद्रशेखर अग्रवाल 82460 वोट के साथ दूसरे नंबर पर रहे। वहीं, कॉग्रेस समर्थित प्रत्याशी शमशेर आलम को 59079 वोट, जबकि भाजपा समर्थित प्रत्याशी संजीव कुमार को जनता ने 57895 वोट दिया है। वहीं, जीत की घोषणा के बाद संजीव सिंह के समर्थकों और सिंह मेंशन में जश्न का माहौल है।

भाजपा से बागी होकर लड़े चुनाव

भाजपा से बागी होकर चुनाव मैदान में उतरे और पहले राउंड की गिनती से ही दबदबा जारी रखा और धनबाद के नए मेयर बन गए संजीव सिंह । चुनवा जितने के बाद Sanjiv Singh ने पॉलिटेक्निक से अपने समर्थकों का अभिवादन स्वीकार करते हुए सिंह मेंशन पहुंचे। जहां उनके परिवार के लोगों ने उन्हें तिलक लगाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान पूरे क्षेत्र में जश्न का माहौल रहा।

Leave a Reply