झारखंड की आवाज

पुष्पा महतो ह*त्या मामले में 28 पुलिसकर्मी निलंबित -

पुष्पा महतो ह*त्या मामले में 28 पुलिसकर्मी निलंबित

बोकारो // जिला के ग्राम खूँटाडीह, थाना पिण्ड्राजोरा, रेखा देवी ने अपनी बेटी के अपहण का मामला दर्ज कराया। रेखा देवी ने दिनांक-24.07.2025 को अपनी पुत्री कुमारी पुष्पा महतो उम्र 18 वर्ष को अज्ञात अभियुक्त द्वारा अपहरण किये जाने का आवेदन दिया । इस उक्त घटना के आलोक में पिण्ड्राजोरा थाना काण्ड संख्या-147/25, दिनांक-04.08. 2025, धारा-140 (3) बी०एन०एस० के तहत अज्ञात अभियुक्त के विरूद्ध दर्ज किया गया था।

पुलिस उपाधीक्षक नगर के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर शुरू किया जांच

गठित SIT टीम के पुलिस पदाधिकारी के द्वारा उक्त काड के अनुसंधान के दौरान समीक्षोपरांत दिये गये निर्देशो का अनुपालन नही किया गया। अनुसंधान के दौरान अभियोजन पक्ष को कमजोर करते हुए अभियुक्त को लाभ पहुँचाने के उद्देश्य से कार्य किया जा रहा था एवं इनका आचरण संदेहास्पद प्रतीत हुआ। उक्त आलोक में कांड में त्वरित उद्भेदन हेतु पुनः आलोक रंजन पुलिस उपाधीक्षक नगर के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया, जिसके द्वारा एक ही दिन में कांड का उद्भेदन करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

तथा गिरफ्तार अभियुक्त के निशानदेही पर अपहृता के शव कंकाल की हड्डी, पहना हुआ कपड़ा एवं हत्या में प्रयुक्त चाकु को बरामद किया गया।

पुलिस की कार्यशैली पर संदेश

घटना के उद्भेदन के बाद ही थाना के पुलिस पर सवाल खड़े होने लगे और पुलिस के वरीय पदाधिकारी को लगा कि पिण्ड्राजोरा थाना में पदस्थापित / प्रतिनियुक्त सभी पुलिस पदाधिकारी / कर्मी के द्वारा काण्ड के उद्भेदन में अपेक्षित सहयोग प्रदान नहीं किया गया है तथा थाना का गोपनीयता भी बनाये नहीं रखा गया। साथ ही अन्य स्त्रोत से पता चला है कि अभियुक्त को बचाने के उद्देश्य से लाभ पहुंचने का कार्य करना, पैसे की लेन-देन करना, अभियुक्त के साथ पार्टी किया गया है, जिसके कारण पुलिस की छवि आमजनों में धूमिल हुई है। जिस पर पुलिस के वरीय पदाधिकारी ने उक्त आलोक में पिण्ड्राजोरा थाना में पदस्थापित / प्रतिनियुक्त सभी पुलिस पदाधिकारी / कर्मियों अर्थात् आरक्षी से लेकर थाना प्रभारी तक को तत्काल प्रभाव से सामान्य जीवन यापन भत्ता पर निलंबित करने का निर्णय लिया। और एक साथ कुल 28 पुलिस कर्मी को निलंबित किया गया है ।

जिसमें 10 पुलिस अवर निरीक्षक 5 सहायक उप-निरीक्षक दो हवलदार और 11 आरक्षी को निलंबित किया गया।

Leave a Reply