झारखंड की आवाज

ब्राउन शुगर के साथ 4 गिरफ्तार बंगाल से लाकर झारखंड बिहार में करता था सप्लाई -

ब्राउन शुगर के साथ 4 गिरफ्तार बंगाल से लाकर झारखंड बिहार में करता था सप्लाई

देवघर// पुलिस नशा के खिलाफ लगातार कार्रवाई करते हुए छापेमारी अभियान चला रही है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मोहनपुर करीब 00.15 बजे रात्रि में छापेमारी किया और बंगाल से ब्राउन सुगर सप्लाई करने वाला जो मोहनपुर थाना क्षेत्र के बड़ा झरना-खरगडीहा जाने वाली कच्ची रास्ता के किनारे एक कार एवं एक मोटरसाईकिल खड़ी मिली जिसे पुलिस ने पकड़ा और पूछताछ किया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

जिसमें बंगाल के वीरभूम जिला से दो ब्राउन सुगर सप्लाई करने वाले

1) शेख इस्ताजुल 2) मीर समद एक काला रंग का 10 कार से आये हुए थे तथा स्थानीय 3) निरज कुमार महथा एवं 4) रोहित कुमार ब्राउन सुगर खरीदने एक मोटरसाईकिल से पहुंचे हुए थे।

बंगाल बिहार और झारखंड में करता था सप्लाई

छापामारी के दौरान उक्त ब्राउन सुगर खरीद बिक्री करने वाले लोगों के पास से दो पैकेट ब्राउन सुगर, नगद 1,49,300/-(एक लाख उन्चास हजार तीन सौ) रुपया 05 मोबाईल एवं कांड में प्रयुक्त दो वाहन को बरामद किया गया। पुछताछ के दौरान ज्ञात हुआ है कि वीरभूम जिला के दुबराजपुर थाना क्षेत्र के ब्राउन सुगर सप्लाईयर के द्वारा बंगाल, झारखण्ड एवं बिहार आदि राज्यों में ब्राउन सुगर सप्लाई करता है। सप्लाई किये गये ब्राउन सुगर का पुड़िया बनाकर स्थानीय बाजार में बेचा जाता है।

गिरफ्तार व्यक्ति का नामः-

  • 01. शेख इस्ताजुल उम्र करीब 25 वर्ष पिता शेख नजरुल सा० खोच मोहम्मद पुर
  • 02. मीर समद उम्र करीब 23 वर्ष पिता मीर जमीर ग्राम धग्राम दोनों थाना दुबराजपुर जिला बिरभूम (पं०बं०)
  • 03. रोहित कुमार उम्र करीब 26 वर्ष पिता सत्यनारायण मंडल सा० लतासारे थाना मोहनपुर
  • 04. निरज कुमार महथा उम्र करीब 30 वर्ष पिता बबलु महथा सा० बरमसिया थाना नगर दोनों जिला देवघर।

बरामद सामानः-

  • दो पैकेट ब्राउन सुगर जिसका वजन करीब 102.14 ग्राम।
  • 1,49,300/- हजार रुपया नगद ।
  • एक 110 कार
  • एक मोटरसाईकिल।
  • पांच (05) मोबाईल ।

Leave a Reply