देवघर // पुलिस साइबर क्राइम के खिलाफ ताबड़तोड़ छापामारी कर रही है। पुलिस ने जिला के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अपनी जाल बिछाकर साइबर आरोपी को गिरफ्तार कर रही है। रविवार (Sunday) के दिन पुलिस ने देवघर जिला के मधुपुर और सारठ थाना क्षेत्र में छापेमारी कर 4 साइबर आरोपी को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपी से कड़ाई से पूछताछ की गई साथ ही जब्त मोबाइल की जांच की गई तो साइबर फ्रॉड के कई सबूत प्राप्त हुए । पुलिस ने प्राप्त सबूत के आधार पर सभी साइबर अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
गिरफ्तार आरोपी का ठगी का तरीका
गिरफ्तार किए गए साइबर आरोपी से पूछताछ में खुलासा हुआ कि ये सभी फर्जी नंबर से सीरियल नंबर पर कॉल करता था और सोलर पैनल लगाने का झांसा देकर फ्रॉड करता था। कॉल कर कहा जाता था कि अपने घरों में सोलर पैनल लगाइए और बिजली बिल से छुटकारा पाइए। सरकार की और से सोलर पैनल लगाने की योजना चलाई जा रही है और हम आपकी मदद करेंगे। जैसे ही लोग तैयार होते थे तुरंत वो अलग अलग तरीके से कभी किसी से रजिस्ट्रेशन के नाम पर पैसे ले लेते। कभी सोलर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन ऐप इंस्टॉल के नाम पर रिमोट कंट्रोल एक्सेस ऐप इंस्टॉल करा लेते इस प्रकार से ये सभी लोगों को ठगी का शिकार बनाता था।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता
- दिनेश दास उम्र-29 वर्ष, पिता-सखी दास, ग्राम नगड़ों, थाना-सारठ, जिला-देवघर
- पंकज कुमार दास, उम्र 27 वर्ष, पिता नकुल दास, ग्राम-भेड़वा, थाना-मधुपुर,
- विकास कुमार दास, उम्र 25 वर्ष, पिता-गुड्डु दास, सा०-केसरगढ़ा, थाना-मधुपुर, जिला-देवघर
- पैतीस कुमार दास, उम्र-42 वर्ष, पिता-गुही महरा, ग्राम-भेड़वा, थाना-मधुपुर, जिला-देवघर
गिरफ्तार आरोपी के पास से 5 मोबाइल और 5 सिम कार्ड को बरामद किया।
