झारखंड की आवाज

Deoghar Cyber Crime News। 6 साइबर आरोपी गिरफ्तार फर्जी सिम और मोबाइल बरामद -

Deoghar Cyber Crime News। 6 साइबर आरोपी गिरफ्तार फर्जी सिम और मोबाइल बरामद

Deoghar News// पुलिस अधीक्षक सौरभ के निर्देशानुसार जिले में साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी के पास से मिले मोबाइल, सिम कार्ड की जांच करने के बाद साइबर क्राइम का लिंक व सबूत मिलने के बाद कोर्ट में पेशी कर न्यायाधीश के आदेश के बाद शुक्रवार शाम को जेल भेज दिया गया। छापेमारी सारवां थानांतर्गत झारखंडी जंगल में की गयी। जानकारी के अनुसार गुरुवार को गुप्त सूचना मिली थी कि जंगल में कुछ युवक फर्जी कस्टमर केयर प्रतिनिधि बन आमलोगों को ठग रहे हैं। एसपी के निर्देश पर विशेष टीम गठित कर बताए गए स्थान पर छापेमारी कर छह युवकों को मौके से गिरफ्तार किया गया।

साइबर थाना से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में मधुपुर थाना के चरपा गांव निवासी 28 वर्षीय संतोष कुमार दास, पिता नगदी दास,

27 वर्षीय कुलदीप दास, पिता नुनूराम दास, सारठ थाना के कपसा गांव निवासी

22 वर्षीय फैजान अंसारी, पिता तस्लीम मिंया,

20 वर्षीय तबरेज अंसारी, पिता बसीर अंसारी,

19 वर्षीय रियाज अंसारी, पिता तोहिद अंसारी, पथरोल थाना के पनियारा गांव निवासी

22 वर्षीय बलराम कुमार दास, पिता कारु दास शामिल है।

सभी आरोपियों के पास से 7 मोबाइल, 8 सिम कार्ड, 2 प्रतिबिंब लिंक में ऐड किया गया सिम कार्ड भी पुलिस ने बरामद की है। झारखंड, बिहार के कई लोगों से ठगी किया गया क्राइम लिंक मिला है।

Leave a ReplyCancel reply