झारखंड की आवाज

37 वर्ष पुराने वाद में संपत्ति पर दिलाया गया कब्जा, दुकानदारों ने उठाए सवाल -

37 वर्ष पुराने वाद में संपत्ति पर दिलाया गया कब्जा, दुकानदारों ने उठाए सवाल

हजारीबाग // सिविल जज (सीनियर डिवीजन-प्रथम) के आदेश पर निष्पादन वाद संख्या 20/1989 में गुरुवार को मजिस्ट्रेट की निगरानी और पुलिस बल की मौजूदगी में विवादित संपत्ति पर डिग्रीधारक सुमेर चंद जैन को कब्जा दिलाया गया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

यह कार्रवाई न्यायालय द्वारा जारी वारंट के आधार पर संपन्न कराई गई।जानकारी के अनुसार, करीब 37 वर्ष पुराने मामले में न्यायालय के आदेश के अनुपालन में प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस बल की मौजूदगी में संपत्ति को खाली कराकर डिग्रीधारक को सौंपा गया।

1004852078
कब्जा दिलाते पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी

हालांकि कार्रवाई के बाद दुकानदार पक्ष ने गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि जिस संपत्ति को खाली कराया गया, उसका विवरण न्यायालय के आदेश में दर्ज प्लॉट संख्या, होल्डिंग नंबर एवं चौहद्दी से मेल नहीं खाता। दुकानदारों का कहना है कि दस्तावेजों में कथित विसंगतियां हैं, जिनकी निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए।

दुकानदारों ने प्रशासन और न्यायालय से संपत्ति का भौतिक सत्यापन कराने की मांग की है। फिलहाल न्यायालय के आदेश का पालन करते हुए कब्जा दिलाने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है, लेकिन मामले को लेकर विवाद और सवाल अभी भी बरकरार हैं।

Leave a Reply