देवघर // के नए सदर अस्पताल में उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने नवजात बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर जिले में पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा एवं सिविल सर्जन सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
जिले में 1488 बूथों पर 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जा रही है। प्रशासन का लक्ष्य आज बूथ दिवस पर 80% बच्चों तक पहुंचना और अगले दो दिनों में घर-घर जाकर शत-प्रतिशत बच्चों को कवर करना है।
29 और 30 जून को स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाकर उन बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाएंगे, जो किसी कारणवश आज बूथ तक नहीं पहुंच सके।
उपायुक्त ने सभी अभिभावकों, सामाजिक संगठनों एवं जनप्रतिनिधियों से अपील की है कि वे इस अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें और अपने आसपास के प्रत्येक 0 से 5 वर्ष के बच्चे को पोलियो की दो बूंद अवश्य पिलवाएं।
