
देवघर// रिखिया थाना क्षेत्र के ग्राम जरुआडीह स्थित एक नवनिर्मित मकान में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की गुप्त सूचना पर देवघर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए
गुप्त सूचना पर देवघर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई
दो युवकों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) चंद्रशेखर के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने छापेमारी कर पवन कुमार (20 वर्ष), निवासी कटवन, मोहनपुर (वर्तमान पता–पुराना चितकाठ, रिखिया) एवं सोनू कुमार माहथा (19 वर्ष), निवासी रामपुर, रिखिया को ब्राउन शुगर की बिक्री करते हुए दबोच लिया। तलाशी के दौरान दोनों के पास से 3.35 ग्राम ब्राउन शुगर (पुड़िया सहित) तथा दो मोबाइल फोन बरामद किए गए। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इस सफल कार्रवाई में पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) चंद्रशेखर, रिखिया थाना प्रभारी प्रभात कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक मो. शकील अहमद, अनिल कुमार, अजय कुमार सिंह तथा सहायक अवर निरीक्षक रामस्वरुप राम सहित पुलिस टीम के अन्य जवान शामिल रहे। देवघर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
