झारखंड की आवाज

7 cybercriminals arrested; they used to commit fraud by posing as customer care representatives for Flipkart, Amazon Pay, and Google Pay.

Deoghar News। 7 साइबर अपराधी गिरफ्तार, Flipkart-Amazon Pay और Google Pay Customer Care बनकर करते थे ठगी

देवघर | BKD News Jharkhand |

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

देवघर // साइबर थाना पुलिस ने साइबर अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार ये आरोपी Flipkart/Amazon Pay, Airtel Payment Bank तथा Google Pay/PhonePe/Paytm Customer Care के फर्जी प्रतिनिधि बनकर लोगों को ठगी का शिकार बनाते थे।

पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर (भा.पु.से.) के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक कैलाश प्रसाद मरांडी के नेतृत्व में 22 जुलाई 2026 को चलाए गए विशेष अभियान के दौरान पाथरौल थाना क्षेत्र में छापेमारी कर सातों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

ऐसे देते थे साइबर ठगी को अंजाम

प्रेस नोट के अनुसार आरोपी कई अलग-अलग तरीकों से लोगों को अपने जाल में फंसाते थे—Google Pay, PhonePe और Paytm के फर्जी Customer Care अधिकारी बनकर कैशबैक का लालच देकर ठगी।PM किसान योजना, बिजली बिल और RTO चालान के नाम पर APK फाइल भेजकर मोबाइल का एक्सेस हासिल करना।Airtel Payment Bank अधिकारी बनकर Airtel Thanks App के माध्यम से बैंक कार्ड अपडेट या सहायता के नाम पर ठगी करना।Flipkart/Amazon Pay Customer Care बनकर लोगों से बैंकिंग और ओटीपी संबंधी जानकारी हासिल करना।

गिरफ्तार आरोपी

  • नसीम अंसारी (25 वर्ष), चेतनारी, पाथरौल, देवघर
  • दीपक कुमार दास (19 वर्ष), बड़ासंघरा, पाथरौल
  • मो० अफजल हक (28 वर्ष), चेतनारी, पाथरौल
  • गोपी पंडित (27 वर्ष), कुटरा, नारायणपुर, जामताड़ा
  • विजय कुमार दास (21 वर्ष), फूलदुवां, सारठ
  • भवेश कुमार (18 वर्ष), खपचवा, सारठ
  • अजय कुमार (24 वर्ष), खपचवा, सारठ

बरामदगी

13 मोबाइल फोन, कई सिम कार्ड एवं साइबर अपराध में प्रयुक्त अन्य डिजिटल सामग्री बरामद की गई है। जब्त मोबाइल और सिम कार्ड की प्रारंभिक जांच में साइबर ठगी में संलिप्तता के साक्ष्य मिले हैं।

पुलिस की अपील

देवघर पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान व्यक्ति के कहने पर OTP, बैंक विवरण या स्क्रीन शेयर न करें, किसी भी APK फाइल को डाउनलोड न करें तथा संदिग्ध कॉल आने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 या नजदीकी साइबर थाना से संपर्क करें।

Leave a Reply