श्रावणी मेला 2026: खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 10 किलो अखाद्य हल्दी और 5 किलो मिलावटी चाट नष्ट
देवघर। राजकीय श्रावणी मेला-2026 के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित, स्वच्छ और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग लगातार सघन निरीक्षण अभियान चला रहा है। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया के निर्देश पर गठित टीमों ने कोठिया बस पड़ाव क्षेत्र के होटल, रेस्टोरेंट, भोजनालय और अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच की।
अखाद्य रंग मिली हल्दी और चाट को मौके पर कराया गया नष्ट
निरीक्षण के दौरान रवि जनरल स्टोर, संजय किराना स्टोर, बिहारी भोजनालय समेत अन्य प्रतिष्ठानों में जांच के दौरान अखाद्य रंग (मेटानिल येलो) युक्त लगभग 10 किलोग्राम हल्दी पाउडर बरामद किया गया, जिसे विभाग की मौजूदगी में तत्काल नष्ट करा दिया गया।
वहीं कैलाश चाट भंडार, विक्की चाट स्टॉल और पप्पन चाट भंडार में लगभग 5 किलोग्राम चाट में भी मेटानिल येलो जैसे प्रतिबंधित रंग की मौजूदगी पाई गई। इसे भी मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।
होटलों और भोजनालयों में भी हुई जांच
खाद्य सुरक्षा टीम ने सुधीर होटल, शिवम मिष्ठान भंडार, श्री गणेश भोजनालय, बाबा बैद्यनाथ होटल, लक्ष्मी भोजनालय, सुमित भोजनालय तथा टूरिस्ट राधा स्वामी भोजनालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान संचालकों को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के प्रावधानों की जानकारी देते हुए जागरूक भी किया गया।
बिना लाइसेंस कारोबारियों को चेतावनी
विभाग ने बिना खाद्य लाइसेंस या रजिस्ट्रेशन के कारोबार कर रहे संचालकों को जल्द से जल्द लाइसेंस बनवाने की सख्त हिदायत दी। साथ ही स्पष्ट किया गया कि मिलावटी, असुरक्षित अथवा एक्सपायरी खाद्य पदार्थों की बिक्री करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
तंबाकू बिक्री पर भी सख्ती
खाद्य सुरक्षा विभाग ने सभी खाद्य प्रतिष्ठानों को निर्देश दिया है कि मेला क्षेत्र में तंबाकू एवं तंबाकू उत्पादों का भंडारण और बिक्री नहीं करें। उल्लंघन करने वालों पर कोटपा अधिनियम-2003 के तहत कार्रवाई की जाएगी।
8 अगस्त को लगेगा खाद्य लाइसेंस शिविर
विभाग ने बताया कि 8 अगस्त 2026 को कोठिया मोड़ क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा लाइसेंस एवं रजिस्ट्रेशन जारी करने के लिए एक दिवसीय विशेष शिविर आयोजित किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक खाद्य कारोबारी वैध लाइसेंस प्राप्त कर सकें।
श्रद्धालुओं को सुरक्षित भोजन उपलब्ध कराना प्राथमिकता
खाद्य सुरक्षा विभाग ने कहा कि श्रावणी मेला अवधि के दौरान होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट, मिठाई दुकान, चाट स्टॉल और अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों का नियमित निरीक्षण जारी रहेगा, जिससे श्रद्धालुओं को सुरक्षित, स्वच्छ और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराया जा सके।
मुख्य बिंदु:
- 10 किलोग्राम अखाद्य रंग मिली हल्दी नष्ट।
- 5 किलोग्राम मिलावटी चाट नष्ट।
- बिना लाइसेंस कारोबारियों को चेतावनी।
- तंबाकू बिक्री पर कोटपा-2003 के तहत कार्रवाई की चेतावनी।
- 8 अगस्त को कोठिया मोड़ में खाद्य लाइसेंस/रजिस्ट्रेशन शिविर आयोजित होगा।

Loving the energy here and how seamlessly everything works on both desktop and phone. Payment methods are flexible and I got my first cashout in record time. It feels like a community built around real enjoyment rather than complicated terms. Will be sticking around for the monthly promotions. mxbggamingcasino
Really impressed with the graphics and the overall gameplay. It is super addictive in a good way. I am spending way too much time on phnustargameonline!