देवघर। मोहनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने चोरी के ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल की बरामदगी करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 24 अगस्त 2026 को सुबह करीब 11:15 बजे पुलिस अधीक्षक, देवघर को गुप्त सूचना मिली थी कि चुल्हिया हाई स्कूल के समीप पहाड़ी के पास एक व्यक्ति चोरी के लाल रंग के महिन्द्रा ट्रैक्टर और होंडा साइन मोटरसाइकिल को बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर सत्यापन किया। इस दौरान बिना रजिस्ट्रेशन नंबर अंकित लाल रंग का महिन्द्रा ट्रैक्टर और रजिस्ट्रेशन नंबर घिसी हुई होंडा साइन मोटरसाइकिल बरामद की गई।
पुलिस ने चोरी के वाहनों को बेचने का प्रयास कर रहे प्रमोद कुमार उर्फ प्रमोद कुमार यादव, पिता शंकर यादव, निवासी पिरामोह, थाना मोहनपुर, जिला देवघर को गिरफ्तार कर लिया।
मामले में मोहनपुर थाना कांड संख्या 140/2026, दिनांक 24 अगस्त 2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 317(4)/317(5) के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
बरामद सामान
- चोरी का एक लाल रंग का महिन्द्रा ट्रैक्टर, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर अंकित नहीं है।
- चोरी की एक होंडा साइन मोटरसाइकिल, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर घिसा हुआ है।
गिरफ्तार आरोपी
प्रमोद कुमार उर्फ प्रमोद कुमार यादव, पिता शंकर यादव, ग्राम पिरामोह, थाना मोहनपुर, जिला देवघर।
छापामारी दल
- पु०अ०नि० संदीप कृष्णा, थाना प्रभारी, मोहनपुर थाना
- पु०अ०नि० मनेन्द्र कुमार, मोहनपुर थाना
- स०अ०नि० मुकेश कुमार सिंह, मोहनपुर थाना
- स्थानीय चौकीदार
आरोपी का आपराधिक इतिहास
पुलिस के अनुसार, आरोपी के विरुद्ध तालझारी थाना कांड संख्या 46/2026, दिनांक 19 अगस्त 2026, धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत भी मामला दर्ज है।
