देवघर। नगर थाना क्षेत्र में गणेश पूजा के दौरान आयोजित पार्टी में हुए गोलीकांड के मामले में देवघर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान उज्जवल कुमार झा (22 वर्ष) और अभय गिरी उर्फ अभय भारद्वाज (करीब 24 वर्ष) के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, घटना 14-15 सितंबर 2026 की रात बरियार बांधी स्थित बम्पास टाउन के समीप गणेश पूजा के अवसर पर लगाए गए पंडाल के पीछे आयोजित पार्टी के दौरान हुई थी। पार्टी में गोविन्द यादव, सौरभ सिंह राजपूत, राजेश चौधरी सहित अन्य लोग मौजूद थे। पुलिस का कहना है कि गोविन्द यादव के बुलावे पर बाबा गिरोह से जुड़े बताए जा रहे अभय गिरी, उज्जवल झा और अंकित झा उर्फ ब्रशली भी अपने साथियों के साथ पार्टी में पहुंचे थे।
कंधे पर हाथ रखने को लेकर हुआ विवाद
पुलिस के मुताबिक, पार्टी के दौरान कांड के वादी चंदन यादव द्वारा अंकित झा उर्फ ब्रशली के कंधे पर हाथ रखने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के बाद अंकित झा की पिस्टल लेकर अभय गिरी और उज्जवल झा ने चंदन यादव पर फायरिंग कर दी।
फायरिंग में चंदन यादव की जांघ में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल चंदन यादव का परिजनों द्वारा इलाज कराया गया।
2 अक्टूबर को दर्ज हुआ मामला
इलाज के बाद चंदन यादव के लिखित आवेदन के आधार पर 2 अक्टूबर 2026 को नगर थाना कांड संख्या 389/2026 दर्ज किया गया। मामले में BNS की विभिन्न धाराओं के साथ आर्म्स एक्ट की धारा 27 के तहत भी प्राथमिकी दर्ज की गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर देवघर के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी उज्जवल कुमार झा और अभय गिरी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान दोनों गिरफ्तार आरोपियों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।
सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर ली थी फायरिंग की जिम्मेदारी
पुलिस ने बताया कि इस मामले में एक और महत्वपूर्ण बात सामने आई है। पुलिस के अनुसार, बाबा गिरोह के सक्रिय सदस्य आदर्श झा, अंकित झा और अभय गिरी के इशारे पर भय का माहौल कायम करने के उद्देश्य से उज्जवल कुमार झा ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट किया था।

पुलिस का दावा है कि इस वीडियो के माध्यम से गोलीकांड की जिम्मेदारी लेने की बात सामने आई थी। पुलिस अब मामले में अन्य संदिग्धों की भूमिका और घटना में प्रयुक्त हथियार समेत अन्य बिंदुओं पर जांच कर रही है।
गिरफ्तार आरोपियों का विवरण
1. उज्जवल कुमार झा, उम्र करीब 22 वर्ष
पिता – स्व. सुमन झा
पता – बिलासी, बाल भारती स्कूल के समीप, थाना नगर, जिला देवघर।
2. अभय गिरी उर्फ अभय भारद्वाज, उम्र करीब 24 वर्ष
पिता – संजय गिरी
पता – शिक्षा सभा चौक, थाना नगर, जिला देवघर।
अभय गिरी का आपराधिक इतिहास
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार अभय गिरी के खिलाफ देवघर के विभिन्न थानों में कई मामले दर्ज हैं। इनमें हत्या, हत्या के प्रयास, रंगदारी, आर्म्स एक्ट, धोखाधड़ी, जालसाजी और अन्य गंभीर धाराओं से जुड़े मामले शामिल हैं।
पुलिस द्वारा उपलब्ध कराए गए रिकॉर्ड में नगर थाना के वर्ष 2018, 2019, 2022, 2023 और 2025 के कई कांड तथा मोहनपुर थाना के वर्ष 2022 के मामले शामिल हैं।
उज्जवल कुमार झा का भी आपराधिक रिकॉर्ड
पुलिस के अनुसार उज्जवल कुमार झा के खिलाफ भी पूर्व में मामले दर्ज हैं। इनमें नगर थाना कांड संख्या 218/2021, जिसमें हत्या एवं आपराधिक साजिश से संबंधित धाराएं लगाई गई थीं, तथा रिखिया थाना कांड संख्या 224/2023, जिसमें हत्या से संबंधित धाराएं दर्ज थीं, शामिल हैं।
फिलहाल पुलिस गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पूछताछ कर मामले की आगे की जांच में जुटी है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि घटना में अन्य कौन-कौन लोग शामिल थे और फायरिंग में इस्तेमाल हथियार कहां से आया।

I’ve been playing here for a few weeks now and the payout speed is actually impressive. Highly recommend 777ccgame for anyone looking for a smooth experience.
I’ve tried a few platforms recently, but this one is definitely my favorite. The games load fast and the payouts are fair. Highly recommend phokjili for anyone looking for some real excitement!