झारखंड की आवाज

जिला खनन टास्क फोर्स की टीम ने अवैध माइस में छापेमारी कर एक पोकलेन मशीन को किया जप्त -

जिला खनन टास्क फोर्स की टीम ने अवैध माइस में छापेमारी कर एक पोकलेन मशीन को किया जप्त

साहेबगंज उपायुक्त के निर्देश पर जिला खनन टास्क फोर्स की टीम के द्वारा सदर एसडीओ अमर जॉन आइंद के नेतृत्व में मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र के भुताहा मौजा में स्टार इन्डिया माइंस के बगल में चल रहे अवैध माइंस में छापेमारी करते हुए एक पोकलेन मशीन को जप्त किया है।

जप्त मशीन को एसडीओ ने मिर्जाचौकी थाना पुलिस की अभिरक्षा में सौंप दिया है। वहीं एसडीओ अमर जॉन आइंद ने बताया कि साहिबगंज डीसी के निर्देश के बाद मिर्जाचौकी क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ छापेमारी की गई है जहां से एक पोकलेन मशीन को जप्त किया गया है । उन्होंने बताया कि जिले में किसी प्रकार का अवैध खनन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अवैध खनन करनेवाले पर सख्त से सख्त कार्यवाई की जाएगी।मौके पर साहिबगंज सीओ , मंडरो सीओ के अलावा मिर्जाचौकी थाना पुलिस अपने दल बल के साथ मौजूद थे।

Leave a ReplyCancel reply