झारखंड की आवाज

देश की आजादी में आरएसएस और बीजेपी के एक भी सदस्य की एक बूंद खून नहीं बही : केशव महतो कमलेश -

देश की आजादी में आरएसएस और बीजेपी के एक भी सदस्य की एक बूंद खून नहीं बही : केशव महतो कमलेश

देवघर जिला कांग्रेस द्वारा राष्ट्रव्यापी अभियान कार्यक्रम के तहत् जिला स्तरीय “संविधान बचाओ रैली” का आयोजन देवघर शहर के आर.एन. बोस लाइब्रेरी परिसर में किया गया। इस रैली में पार्टी के कई शीर्ष नेताओं ने भाग लिया और केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार पर संविधान से छेड़छाड़ करने तथा उसे बदलने का प्रयास का गंभीर आरोप लगाया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
1002613587

प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने संबोधन में कहा कि कांग्रेस ने स्वतंत्रता की लड़ाई लड़ी, लोकतांत्रिक व्यवस्था को कायम करने के लिए संविधान दिया,आज उस संविधान के पन्नों के साथ केंद्र की मोदी सरकार द्वारा छेड़छाड़ किया जा रहा है, उसे नष्ट करने का प्रयास किया जा रहा है। ऐसा कांग्रेस कदापि होने नहीं देगी। संविधान हमें मौलिक अधिकार के साथ स्वतंत्रता एवं न्याय का अधिकार देता है,हर व्यक्ति को समानता का अधिकार मिला है। ऐसे में संविधान की रक्षा करना हमारा परम कर्तव्य है। इस देश की स्वतंत्रता की लड़ाई में पूज्य बापू, पंडित नेहरू,सुभाष चंद्र बोस, मौलाना अबुल कलाम आजाद जैसे महापुरुषों की संघर्ष का परिणाम है। देश की आजादी में आर एस एस एवं भारतीय जनता पार्टी के किसी भी सदस्य ने एक बूंद खून नहीं बही नहीं इस आंदोलन में कभी हिस्सा लिया बदले अंग्रेजों की चाटुकारिता करते रहे उनके मुख विधि करते रहे। 58 वर्षों तक अपने कार्यालय में कभी तिरंगा नहीं लहराया। जिन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को जिन्होंने देश में अमन चैन और आजादी की नींद हमें दी उन्हें भी नाथूराम गोडसे के द्वारा हत्या कराया गया।

Leave a Reply