
देवघर // पुलिस ने साइबर आरोपी के खिलाफ छापेमारी कर 02 (दो) साइबर अपराधकर्मी को साइबर अपराध कारित करने के आरोप में गिरफ्तार किया ।
पुलिस को मिली गुप्त सुचना के आधार पर कि सारठ थाना में छापेमारी अभियान शुरू किया जिसमें छापेमारी टीम को पता चला कि करहैया जंगल में कुछ संदिग्ध साईबर अपराधी फर्जी Flipkart Customer Care/ Amazon Customer Care/Customer Care/ Airtel Payment Bank पदाधिकारी बनकर एवं गूगल पर फोनपे कस्टमर केअर तथा P.M. किसान योजना व लोन दिलाने के नाम पर अपने फर्जी मोबाईल नंबर का प्रयोग कर आमलोगों को झांसे में लेकर ऑनलाईन ठगी करते हैं। सारठ थाना अंतर्गत करहैया जंगल से छापेमारी कर 02 (दो) साइबर अपराधकर्मी को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किये गये व्यक्ति के पास से बरामद मोबाईल/सिम के प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ कि उक्त साइबर अपराधी फर्जी , व्हाट्सएप पर apk फाइल भेजकर लोगों से ठगी करता था, Flipkart Customer Care/Amazon Customer Care/ Customer Care/ Airtel Payment Bank पदाधिकारी बनकर एवं गूगल पर फोनपे कस्टमर केअर तथा P.M. किसान योजना / SBI Credit Card का Link भेजकर अपने फर्जी मोबाईल नंबर का प्रयोग कर आमलोगों को झांसे में लेकर ऑनलाईन ठगी करते हैं।
गिरफ्तार किये गये व्यक्ति की अपराध शैली निम्न प्रकार हैं-
- गूगल पर अपना फर्जी मोबाईल नंबर कस्टमर केअर के नाम से अपलोड कर साइबर ठगी करना।
- फर्जी Phorpe /Paytm Customer Care पदाधिकारी बनकर उपभोक्ताओं को Cash Back का झांसा देकर Phonpe Gift Card Create करवाकर उसे Redeem कर ठगी करना।
- फर्जी Airtel Payment Bank पदाधिकारी बनकर उपभोक्ताओं को झांसे में लेकर Airtel Thanks App के माध्यम से Airtel Payment Bank कार्ड बन्द कर उपभोक्ताओं को झांसा देकर तथा आम सहायता के रूप में कार्ड को पुनः चालू कराने के नाम पर झांसा देकर ठगी करना।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता
- सरोज दास, उम्र-करीब 28 वर्ष, पिता-खुबलाल महरा, सा०-फुलचुंवा, थाना-सारठ
- प्रवीण दास, उम्र-करीब 27 वर्ष, पिता धरणी दास, सा० फुलचुंवा, थाना-सारठ दोनों जिला-देवघर
आपराधिक इतिहास–
- गिरफ्तार अभियुक्त सरोज दास, उम्र करीब 28 वर्ष, पिता खुबलाल महरा, सा०-फुलचुंवा, थाना-सारठ जिला देवघर पूर्व में देवघर साइबर थाना कांड सं0-42/2024, दिनांक-29.03.2024, धारा-419/420/467/468/471/120बी भा०द०वि० एवं 66बी0, 66 सी0, 66 डी0, 84 सी० आई०टी० एक्ट में आरोपित है
- गिरफ्तार अभियुक्त प्रवीण दास, उम्र करीब 27 वर्ष, पिता-धरणी दास, सा०-फुलचुंवा, थाना-सारठ जिला-देवघर पूर्व में देवधर साइबर थाना कांड सं0-98/2024, दिनांक-20.09. 2024, धारा-319 (2)/318(4)/338/336(3)/340(2)/61बी० एन० एस० एवं 66 (B)/66(C)/66(D)/84(c) आई० टी० एक्ट में आरोपित है।
गिरफ्तार अभियुक्त के पास से बरामद सामानों की विवरणी ।
- मोबाइल 2
- सिम कार्ड 4
- प्रतिबिंबित सिम 1
