झारखंड की आवाज

Deoghar News। 8 साइबर अपराधियों की चल-अचल संपत्ति होगी जब्त -

Deoghar News। 8 साइबर अपराधियों की चल-अचल संपत्ति होगी जब्त

1004057892

एसपी ने की थानेदारों के साथ क्राइम मीटिंग, दिए कई महत्वपूर्ण आदेश

लंबित पासपोर्ट / चरित्र सत्यापन को 15 दिनों के अंदर निष्पादित करने का निर्देश दिया गया

देवघर // पुलिस अधीक्षक श्री सोरभ ने गुरुवार को पदाधिकारियों के साथ बैठक की ।अपराध गोष्ठी में पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले के आठ बड़े साइबर अपराधियों की चल अचल संपति को जब्त करने का प्रस्ताव कोर्ट को भेजा गया है। कोर्ट की अनुमति मिलने के बाद आगे की कार्रवाई होगी ।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

मुख्य रूप से निम्नांकित बिन्दूओं पर संबंधित को निर्देशित किया गया

  • 1. चोरी/गृहभेदन एवं अन्य सम्पत्तिमूलक अपराधों की रोकथाम हेतु विस्तृत निर्देश दिया गया
  • 2. लंबित काण्डों की समीक्षोपरान्त अनुसंधान पूर्ण करवा कर त्वरित निष्पादन हेतु निर्देश दिया गया
  • ।3. वाहन चोरी होने वाले स्थानों पर वाहन पार्किंग एवं सादे लिबास में पुलिस पदाधिकारी/बल की प्रतिनियुक्ति हेतु निर्देशित किया गया।
  • 4. साईबर अपराध की रोकथाम हेतु जन जागरूकता अभियान चलाने हेतु निर्देशित किया गया
  • 5. साईबर अपराधियों की सम्पत्ति जप्ती हेतु अग्रतर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
  • 6. सक्रिय एवं साईबर अपराधकर्मियों के विरुद्ध अपराध नियंत्रण अधिनियम की धारा के तहत कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया
  • 7. थाना क्षेत्र में नशे के कारोबार एवं अड्‌डेबाजी की रोकथाम हेतु छापामारी करने का निर्देश दिया गया।
  • 8. सक्रिय अपराधकर्मियों के शत-प्रतिशत भौतिक सत्यापन का निर्देश दिया गया।
  • 9. लंबित काण्डों की समीक्षा के दौरान गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान करते हुए काण्डों के त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया गया।
  • 10. अभियान चलाकर लंबित वारंट / कुर्की का निष्पादन एवं फिरारी, स्थाई यारंटी तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्‌तारी करने का निर्देश दिया गया।
  • 11. लंबित पासपोर्ट / चरित्र सत्यापन को 15 दिनों के अंदर निष्पादित करने का निर्देश दिया गया
  • 12. सभी चिन्हित कोर्ट नोडल पदाधिकारी को ससमय गवाहों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने तथा ससमय काण्ड दैनिकी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।
  • 13. आसन्न बसंत पंचमी / सरस्वती पूजा तथा गणतंत्र दिवस के अवसर पर निगरानी रखने तथा विधि-व्यवस्था संधारण हेतु आवश्यक निर्देश दिया गया।
  • 14. मालखाना का प्रभार लेकर प्रदर्शों के निष्पादन हेतु निर्देश दिया गया।
  • 15. ड्रंक एवं ड्राईव के विरूद्ध कार्रवाई का निर्देश दिया गया।
  • 16. खोए हुए मोबाईल की बरामदगी कर उसे उसके वास्तविक मालिक को सुपूर्द करने का निर्देश दिया गया।
  • 17. जनशिकायत कोषांग से भेजे गये आवेदन पर त्वरित विधिसम्मत् कार्रवाई करते हुए निष्पादन हेतु निर्देशित किया गया।

पुलिस सभा मासिक अपराध गोष्ठी के पश्चात् पुलिस सभा का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न संवर्ग के पुलिस कर्मियों/पदाधिकारियों की समस्याओं से अवगत होकर उनके निदान हेतु आवश्यक निर्देश दिया गया।

Leave a Reply