देवघर // पुलिस को साइबर ठगी की गुप्त सूचना प्राप्त हुई जिसके बाद पुलिस ने सारठ थाना अंतर्गत शांति चौक के पास छापेमारी किया और फर्जी Flipkart Customer Care/ Amazon Customer Care/Customer Care/ Airtel Payment Bank पदाधिकारी बनकर एवं गूगल पर फोन पे कस्टमर केअर तथा P.M. किसान योजना व लोन दिलाने के नाम पर अपने फर्जी मोबाईल नंबर का प्रयोग कर आमलोगों को झांसे में लेकर ऑनलाईन ठगी करते हैं दो आरोपी को किया गिरफ्तार ।
ठगी करने का तरीका
- गूगल पर अपना फर्जी मोबाईल नंबर कस्टमर केअर के नाम से अपलोड कर साइबर वगी करना।
- 2. फर्जी Phorpe /Paytm Customer Care पदाधिकारी बनकर उपभोक्ताओं को Cash Back का झांसा देकर Phonpe Gift Card Create करवाकर उसे Redeem कर ठगी करना।
- फर्जी Airtel Payment Bank पदाधिकारी बनकर उपभोक्ताओं को झांसे में लेकर Airtel Thanks App के माध्यम से Airtel Payment Bank कार्ड बन्द कर उपभोक्ताओं को झांसा देकर तथा आन सहायता के रूप में कार्ड को पुनः चालू कराने के नाम पर झांसा देकर ठगी करना।
- Whatsapp के माध्यम से आमलोगों को RTO APK File भेजकर, इसके माध्यम आमलोगों को झांसे में लेकर साइबर ठगी करना।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता
- टिंकु दास, उम्र-करीब 20 वर्ष, पे०-बनवारी दास, सा०-चरकमारा,
- कुलदीप सिंह, उम्र करीब 20 वर्ष, पे० मनोज सिंह, सा०-दमाकुंडी,दोनों थाना-सारठ, जिला-देवघर
गिरफ्तार किये गये व्यक्तियों के पास से 2 मोबाइल और 4 सिम कार्ड को बरामद किया गया।
