झारखंड की आवाज

देवघर जिला अधिवक्ता संघ सभागार में महिला अधिवक्ता ने खेली होली -

देवघर जिला अधिवक्ता संघ सभागार में महिला अधिवक्ता ने खेली होली

देवघर // जिला अधिवक्ता संघ सभागार में शनिवार के दिन महिला अधिवक्ताओं ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया। इसमें महिला अधिवक्ताओं ने अपनी भागीदारी दिखायी और एक दूसरे को गुलाल लगाकर बधाई दी। महिला अधिवक्ताएं होली के गीतों पर जमकर थिरकीं, साथ ही सभी ने स्वादिष्ट व्यंजनों का भी स्वाद लिया। महिला अधिवक्ताओं ने इस दौरान अपनी प्रस्तुतियां भी दीं। किसी ने गीत गाये, तो किसी ने एकल नृत्य की प्रस्तुति दी। होली मिलन कार्यक्रम में उपस्थित महिला अधिवक्ता, प्रस्तुति देकर मनोरंजन किया और सभी ने खूब ठहाके लगाये। इस अवसर पर कविता झा, सुचित्रा झा, रजनी सिन्हा, नीता प्रसाद, कांता सिंह, मीनाक्षी मुर्मू, महामाया राय, रत्ना प्रिया, रेखा कुमारी, अंकिता कुमारी, ज्योति कर्मशील, पूजा केशरी, अंकिता यादव, नीलम कुमारी, सोनी सिंह, पूजा कुमारी, सोनम, संझा, क्रांति हांसदा, मुस्कान, श्रुति, प्रिया, अनामिका, स्नेहा आदि मौजूद थीं।

Leave a Reply