झारखंड की आवाज

बाबा मंदिर तक जाने वाले हर संकीर्ण रास्ते मे चार पहिया वाहनों का प्रवेश बंद -

बाबा मंदिर तक जाने वाले हर संकीर्ण रास्ते मे चार पहिया वाहनों का प्रवेश बंद

Google Maps बनेगा श्रद्धालुओं का मार्गदर्शक

देवघर // जिला प्रशासन ने बताया कि बाबा मंदिर धाम मंदिर में बाबा के दर्शन के लिए बाहर से आने वाले श्रद्धालु गूगल मैप का सहारा लेते हुए संकरी एवं तंग गलियों में प्रवेश कर जाते हैं, जिससे यातायात की सुगमता बाधित हो जाती है। इस कारण श्रद्धालुओं एवं स्थानीय नागरिकों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है और उन्हें घंटों जाम में फंसना पड़ता है।

गूगल मैप पर प्रवेश निषेध घोषित

इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए देवघर पुलिस अधीक्षक श्री सौरभ के निर्देशानुसार, देवघर यातायात पुलिस ने एक अभूतपूर्व निर्णय लिया है। अब मंदिर की ओर जाने वाले सभी प्रमुख संकीर्ण मार्गों को गूगल मैप पर प्रवेश निषेध घोषित कर दिया गया है। इस व्यवस्था के तहत यदि कोई श्रद्धालु गूगल मैप पर लाइव ट्रैफिक का उपयोग करते हुए मंदिर तक पहुँचने का प्रयास करेगा, तो उसे ये संकीर्ण मार्ग गूगल मैप पर रोड क्लोज्ड (बंद मार्ग) के रूप में दिखाई देंगे, जिससे वह सीधे सुरक्षित एवं सुगम मार्ग की ओर निर्देशित हो सकेगा।

गूगल मैप नहीं होगा बदनाम अब संकीर्ण रास्ता दिखेगा बंद ❌

यह पहल यातायात को सुचारू बनाए रखने एवं श्रद्धालुओं की यात्रा को सुखद व सुरक्षित बनाने की दिशा में एक सराहनीय कदम है। घंटों जाम से बचना है तो अब गूगल मैप को बनाएं अपना नेविगेटर प्रशासन के अनुसार, मंदिर के आसपास स्थित संकरी और तंग गलियों में अक्सर श्रद्धालु अपने चार पहिया वाहन लेकर घुस जाते हैं, जिससे जाम की स्थिति बन जाती है। इसी समस्या से निजात दिलाने के लिए मंदिर की ओर जाने वाले 17 से अधिक प्रमुख रास्तों को चार पहिया वाहनों के लिए पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया है।

प्रतिबंधित मार्गों में ये शामिल हैं

  • जलसार से मंदिर जाने का रास्ता
  • सब्जी मंडी से मंदिर जाने का रास्ता
  • आजाद चौक से मंदिर जाने का रास्ता
  • टावर चौक से मंदिर जाने का रास्ता
  • धोबिया गली, ड्रोलिया गली, डोमासी गली सहित अन्य संकरी गलियां

📱Google Maps बनेगा आपका जरिया

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बाहर से वाहन लेकर आने वाले हर श्रद्धालु के लिए लाइव गूगल मैप का उपयोग करना अब सबसे बड़ा सहायक साबित होगा। पुलिस ने गूगल मैप पर सभी बंद मार्गों को अपडेट कर दिया है, जिससे श्रद्धालु मंदिर क्षेत्र में प्रवेश करने से पहले ही यह जान सकेंगे कि कौन-सा रास्ता अवरुद्ध है और कौन-सा उनके वाहन के लिए खुला है।यातायात पुलिस के अनुसार, लाइव गूगल मैप देखकर चलने से श्रद्धालु न केवल बंद गलियों में घुसने से बचेंगे, बल्कि घंटों जाम में फंसने से भी बच जाएंगे।

देवघर पुलिस की अपील

देवघर यातायात पुलिस ने सभी भक्तों से विनम्र अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें और पुलिस कर्मियों द्वारा दिए जा रहे दिशा-निर्देशों का पालन करें।

मुख्य बिंदु यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने हेतु मंदिर प्रवेश के सभी 17 प्रमुख मार्गों मे चार पहिया वाहन प्रवेश पर प्रतिबंध बाहर से आने वाले श्रद्धालु मंदिर क्षेत्र में प्रवेश से पूर्व गूगल मैप अवश्य देखें

बंद मार्गों की लाइव एंट्री गूगल मैप पर अपडेट निर्धारित पार्किंग स्थलों का करें उपयोग, पुलिस निर्देशों का पालन सुनिश्चित करे

Leave a Reply