झारखंड की आवाज

राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों को तैयार करेगा संघ -

राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों को तैयार करेगा संघ

रामगढ़ // जिले में कराटे खेल के संगठित विकास और खिलाड़ियों को राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए बेहतर मंच देने के उद्देश्य से जिला कराटे संघ की बैठक गोरियारीबाग स्थित द टेम्पल ऑफ वॉरियर्स में आयोजित की गई।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

सभी सदस्यों ने एकमत होकर लिया संकल्प

बैठक में आगामी जिला कराटे चैम्पियनशिप, राज्य कराटे चैम्पियनशिप के लिए खिलाड़ियों के चयन, प्रशिक्षण व्यवस्था और जिले में कराटे के व्यापक विस्तार को लेकर रणनीति तैयार की गई। बैठक में सभी सदस्यों ने एकमत होकर संकल्प लिया कि जिले में कराटे खेल को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाते हुए खिलाड़ियों को राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार किया जाएगा। साथ ही आगामी जिला कराटे चैम्पियनशिप को अनुशासित, भव्य एवं सफल आयोजन बनाया जाएगा।

प्रतियोगिता के माध्यम से चयनित खिलाड़ियों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा

बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी जिला कराटे चैम्पियनशिप का आयोजन राज्य कराटे चैम्पियनशिप के लिए आधिकारिक चयन प्रतियोगिता के रूप में किया जाएगा। प्रतियोगिता के माध्यम से चयनित खिलाड़ियों को विशेष प्रशिक्षण सत्रों से तैयार किया जाएगा। ताकि वे राज्य स्तर पर बेहतर तकनीकी प्रदर्शन करते हुए जिले का प्रतिनिधित्व कर सकें।

1004342741

आगामी कराटे चैम्पियनशिप को सुव्यवस्थित और उच्च स्तर पर आयोजित करने के उद्देश्य से विभिन्न योजना और संचालन समितियों का गठन किया गया। इन समितियों को प्रतियोगिता प्रबंधन, तकनीकी संचालन, खिलाड़ियों की व्यवस्था, अनुशासन एवं समन्वय की जिम्मेदारियां सौंपी गईं, जिससे प्रतियोगिता का आयोजन सफल एवं व्यवस्थित रूप से सुनिश्चित किया जा सके।

प्रतियोगिताओं की निर्णायक व्यवस्था को और सशक्त करते हुए

रेफरी आयोग का विस्तार किया गया

बैठक के दौरान प्रतियोगिताओं की निर्णायक व्यवस्था को और सशक्त करते हुए रेफरी आयोग का विस्तार किया गया। आयोग का नेतृत्व चेयरमैन सेंसई संजय सोनकर करेंगे, जबकि सेंसई सुमित कुमार को उपाध्यक्ष बनाया गया। आयोग में सदस्य के रूप में राशि सिन्हा एवं जोगिंदर गंजू को शामिल किया गया, जो रेफरी और टेबल ऑफिशियल टीम का संचालन करेंगे।

कराटे गतिविधियों एवं प्रतियोगिताओं के प्रभावी प्रचार-प्रसार के लिए सोशल मीडिया टीम का भी गठन किया गया, जिसमें राहुल पांडे, रवि सोरेन, मार्शल टुडू एवं बिनेरंजन को जिम्मेदारी सौंपी गई।

बैठक में रेंशी नरेंद्र सिन्हा, शिहान शशि पांडे, सेंसई संजय सोनकर, सेंसई सुमित कुमार, अंजन प्रसाद, राहुल पांडे, जोगिंदर गंजू, मार्शल टुडू, कमल नायक, शेखर कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply