झारखंड की आवाज

Palamu News। इलैक्ट्राॅनिक उपकरणाें के गोदाम में लगी आग, लाखों का नुकसान -

Palamu News। इलैक्ट्राॅनिक उपकरणाें के गोदाम में लगी आग, लाखों का नुकसान

पलामू // नगर के रांची रोड रेड़मा में एक इलैक्ट्राॅनिक्स उपकरणाें के शोरूम के पीछे बने गोदाम में मंगलवार की रात अचानक आग लगने से लाखों रुपये के फ्रीज, एसी, कूलर सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जलकर खाक हो गए। फायर फाइटर और पुलिस ने नौ दमकल पानी से चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।गोदाम के मालिक सुजीत बंसल ने बुधवार सुबह बताया कि वे शाम सात बजे गोदाम बंद करके गए थे। रात आठ बजे गोदाम से धुआं निकलने की जानकारी मिली।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया

तत्काल मौके पर पहुंच, लेकिन तब तक आग विकराल हाे गई थी। आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। उन्हाेंने आग की सूचना पुलिस और दमकल विभाग काे दी। घटना की जानकारी मिलने पर शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार, टीओपी टू प्रभारी राकेश कुमार सिंह सहित पुलिस जवान मौके पर पहुंचे और आग बुझाने के उपाय में जुट गए। चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया लेकिन तब तक गोदाम में रखा सामान पूरी तरह जल गया।

उन्हाेंने बताया किहैवेल्स कंपनी की एजेंसी है और लायड सहित अन्य कंपनियों के इलेक्ट्रॉनिक आइटम बेचे जाते हैं। विकराल आग पर काबू पाने के लिए रेहला बीसीसीएल से दमकल की गाड़ियां मंगानी पड़ी।

Leave a Reply