झारखंड की आवाज

Giridih News। डीजे बजाने को लेकर झड़प में एक की मौत, दो गंभीर -

Giridih News। डीजे बजाने को लेकर झड़प में एक की मौत, दो गंभीर

गिरिडीह // नगर थाना इलाके स्थित हुट्टीबाजार – दास मुहल्ले में डीजे बजाने को लेकर हिंसक विवाद हुआ । इसमें चार युवकों ने तीन सगे भाईयों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला किया । इस घटना में अजय दास ( 30 ) की मौके पर ही मौत हो गई। एवं उसके दो अन्य भाई गंभीर रुप से घायल हो गए । दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया कि होली बीतने के दूसरे दिन गुरुवार की देर रात डीजे बजाने को लेकर पहले बच्चों में विवाद हुआ ।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

झड़प के दौरान युवकों ने तीन सगे भाइयों पर चाकू से हमला कर दिया।

इसमें दो पड़ोसी आपस में भीड गये । झड़प के दौरान युवकों ने तीन सगे भाइयों पर चाकू से हमला कर दिया। इसमें अजय दास की मौत हो गई। घटना में दो अन्य भाई राजेश दास , प्रदुम्न दास गंभीर रूप से जख्मी हो गए।इस घटना में रॉबिन दास, रोनित दास, रोहित और रवि दास सहित एक अन्य युवक शामिल है। घटना के बाद सारे आरोपित फरार हो गए। घटना के बाद मृतक के शव को सदर अस्पताल लाया गया। जबकि सूचना मिलते ही डीएसपी नीरज सिंह और नगर थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह भी सदर अस्पताल पहुंचे ।

1004365796

डीएसपी ने कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। परिजनों से घटना की जानकारी ली गई है। इस संबंध में नगर थाना प्रभारी ने शुक्रवार को बताया कि आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर देर रात से ही छापेमारी की जा रही है। सभी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply