झारखंड की आवाज

विष्णुगढ़ हत्याकांड का उद्भेदन, आरोपी खुद कर रहा था फांसी की मांग -

विष्णुगढ़ हत्याकांड का उद्भेदन, आरोपी खुद कर रहा था फांसी की मांग

Vishnugarh Murder Case Solved; Accused Himself Was Demanding the Death Penalty

जल्लाद मां की कहानी, बेटे की सेहत के लिए बेटी की दी बलि

झाड़-फूंक और नरबलि की शिकार हुई नाबालिक बच्ची

मां समेत 3 आरोपी गिरफ्तार, महिला तांत्रिक और प्रेमी भी शामिल

मंदिर में तंत्र-मंत्र के बीच मां ने की बच्ची की बेरहमी से हत्या

हजारीबाग // झारखंड के हजारीबाग में पिछले कुछ दिनों से चर्चित विष्णुगढ़ नाबालिक लड़की हत्याकांड का पुलिस ने रात साढ़े ग्यारह बजे प्रेस कांफ्रेंस कर परत दर परत उद्भेदन कर दिया है। पुलिस की माने तो बच्ची की मां ने अपने बेटे की बीमारी ठीक करने के लिए अपने प्रेमी और एक महिला तांत्रिक के बहकावे में आकर मंदिर में तंत्र मंत्र के बीच अपनी ही मासूम बेटी की बलि चढ़ा दी और उसके शव को अर्धनग्न अवस्था में जंगल में फेक दिया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

स्पीड ट्रायल में केस की होगी सुनवाई

बच्ची के पोस्टमॉर्टम के बाद पुलिस ने इस एंगल पर तहकीकात शुरू कर मामले का उद्भेदन किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में स्पीड ट्रायल की तैयारी की जा रही है। इस हत्याकांड में शामिल तीनों की गिरफ्तारी के बाद स्पीड ट्राइल में सुनवाई की बात कही जा रही है। जिससे कि हत्यारे को जल्द से जल्द कड़ी सजा मिल सके।

भाजपा नेता महिला का प्रेमी बताया जा रहा है

भीम राम जो आरोपी महिला का प्रेमी बताया जा रहा है उसे पुलिस ने मुख्य आरोपी बनाया है। वह एक भाजपा नेता है जिले में भाजपा के कई पदों पर रह चुका है, पुलिस पर भाजपा ने उसके दबाव में आकर ही केस में अपहरण, बलात्कार और हत्या का एंगल तलासने का दबाव बनाते हुए बीते सोमवार को पूरे झारखंड बंद का आवाहन किया था।

सुनिए पुलिस ने क्या कहा गिरफ्तारी से पहले आरोपी का बयान 👇

इस घटनाक्रम से पुरे झारखंड में जनाक्रोश व्याप्त तथा जगह जगह आंदोलन हो रहा था।

मीडिया में बयान देकर फांसी की कर रहा था मांग

भीम राम जिसे मुख्य आरोपी बनाया गया वो लगातार मीडिया में राज्य सरकार के ख़िलाफ़ जमकर बयानबाजी कर रहा था। और कहते हैं देखा जा रहा है कि हेमंत सोरेन की सरकार में बहु बेटी सुरक्षित नहीं है।

1004517514

इस घटना को लेकर कहता था हत्यारे को फांसी की सजा मिलनी चाहिए। अब पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और कड़ी कार्रवाई की और पुलिस आगे काम कर रही है।

Leave a Reply