झारखंड की आवाज

रेलवे ठिकेदार द्वारा खोदे गए गढ़े मे डुबने से मजदूर की मौ"त - Bkd News Jharkhand -

रेलवे ठिकेदार द्वारा खोदे गए गढ़े मे डुबने से मजदूर की मौ”त – Bkd News Jharkhand

हजारीबाग के कटकमदाग थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन के समीप रेल डिपार्टमेंट के द्वारा किए जा रहे कार्यों की लापरवाही से एक व्यक्ति की जान चली गई बता दें कि कार्य हेतु गड्ढा खोदा गया था जिसमें बारिश का पानी जम गया था। सोच के लिए निकले मुकेश राम उसमें गिर गए जहां डूबने से उनकी मृत्यु हो गई लोगों ने तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी वहीं आरपीएफ के लोग मौके पर पहुंचे ।

शव को बाहर निकाल कर स्थानीय मुआवजे की मांग को लेकर धरना दिए हुए हैं स्थानीय लोग बताते हैं कि गड्ढा कर ऐसे ही छोड़ दिया गया था उसके चारों तरफ कोई भी बैरिकेडिंग नहीं की गई थी जिसके कारण आए दिन हादसे हो रहे थे हमने ठेकेदार को इसकी सूचना भी दी थी लेकिन ठेकेदार का कहना था कि जब तक किसी की जान नहीं जाएगी तब तक यहां बैरिकेडिंग नहीं होगी और आज एक जान चली गई मृतक मुकेश राम घर का इकलौता कमाओ व्यक्ति था उसके दो बच्चे हैं जो कि अभी कुछ नहीं करते एक बेटी है जिनकी शादी अभी बाकी है । लोग 20 लाख रुपए मुआवजा की मांग कर रहे हैं। वही शव को लेकर करीब सात घंटे धरना देने के बाद रेलवे प्रशासन जागा तथा ठीकेदार ने दो लाख नकद तथा दो लाख का चेक मृतक के आश्रितों को दिया । तब धरना प्रदर्शन से लोग हटे जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शेख भीखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है।

Leave a ReplyCancel reply