झारखंड की आवाज

लातेहार पुलिस को मिली बड़ी सफलता गिरफ्तार अभियुक्त के निशानदेही पर भारी मात्रा में हथियार बरामद -

लातेहार पुलिस को मिली बड़ी सफलता गिरफ्तार अभियुक्त के निशानदेही पर भारी मात्रा में हथियार बरामद

लातेहार // पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो गिरफ्तार अभियुक्तों मृत्युंजय भुईयां उर्फ फरेश भुईयां और बब्लू राम उर्फ रोहित चंद्रवंशी की निशानदेही पर गारु थाना क्षेत्र के मिरचईया जंगल में छापेमारी कर भारी मात्रा में हथियार और गोलियां बरामद की हैं। इस संबंध में एसपी कुमार गौरव ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी कि 14 मार्च को न्यायालय में पेशी के बाद दोनों अभियुक्तों को 5 दिनों के पुलिस रिमांड पर लिया गया था। पूछताछ के दौरान दोनों ने अपने अपराध स्वीकार करते हुए जंगल में छिपाए गए हथियारों की जानकारी दी। पुलिस ने छापेमारी के दौरान एक इंसास राइफल, सेमी राइफल, 30 कारबाइन, कुल 170 से अधिक जिंदा गोलियां, मैगजीन और अन्य सामग्री बरामद की है। इस अभियान में छिपादोहर, गारू, बारेसाढ़ और महुआडांड़ थाना सहित कई पुलिस बल के जवान शामिल रहे। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

Leave a Reply