झारखंड की आवाज

लोहरदगा में दिल दहलाने वाली वारदात , युवक ने सब्बल से पीटकर की मां और पत्नी की ह"त्या -

लोहरदगा में दिल दहलाने वाली वारदात , युवक ने सब्बल से पीटकर की मां और पत्नी की ह”त्या

लोहरदगा // भंडरा थाना क्षेत्र के धनामुन्जी गांव की जामुन टोली में शनिवार शाम एक युवक ने घरेलू विवाद में अपनी वृद्ध मां और पत्नी की सब्बल से पीट-पीटकर निर्मम हत्या कर दी। घटना के वक्त घर में कोई और मौजूद नहीं था। मृतकों की पहचान जामुन टोली निवासी 75 वर्षीय रूपी उरांव, और सुमरी उरांव के रूप में हुई है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

मामूली विवाद में सबल से प्रहार

आरोपी मड़वा उरांव ने ही दोनों की हत्या की है। सुमरी के दो छोटे बच्चे हैं जो घटना के वक्त घर पर नहीं थे। बेटी ट्यूशन पढ़ने गई थी। परिजनों के अनुसार, शनिवार को घर के सभी सदस्य आम बागान में आम तोड़ने गए थे। शाम करीब 5 बजे जब आरोपी मड़वा उरांव घर लौटा तो किसी बात को लेकर उसका अपनी मां और पत्नी से विवाद हो गया। गुस्से में उसने घर में रखे सब्बल से दोनों पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। सिर पर गंभीर चोट लगने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

Leave a Reply