झारखंड की आवाज

देवघर नगर निगम मेयर का चुनाव हारने के बाद रवि ने कांग्रेस नगर अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफ़ा -

देवघर नगर निगम मेयर का चुनाव हारने के बाद रवि ने कांग्रेस नगर अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफ़ा

देवघर// नगर निगम चुनाव में जेएमएम समर्थित प्रत्याशी रवि राउत ने काफी बढ़त बना ली है और रवि राउत की जीत पक्की है। उन्होंने भाजपा समर्थित प्रत्याशी रीता चौरसिया को करीब 3500 वोटों से मात दी है। वही इस चुनाव में रेस से पूरी तरह बाहर रहने वाले कांग्रेस समर्थित मेयर प्रत्याशी रवि केशरी ने पार्टी और नगर अध्यक्ष पर से इस्तीफा देने की घोषणा की है।

उन्होंने पार्टी जिला अध्यक्ष को लेटर लिखकर निजी कारणों का हवाला देते हुए इस्तीफा स्वीकार करने की बात कही है। आपको बता दे कि देवघर मेयर चुनाव में कुल 18 प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे । जिसमें से भाजपा से रीता चौरसिया जेएमएम से रवि राउत कांग्रेस से रवि केशरी जेएमएम नेता सूरज झा बीजेपी नेता नागेंद्र नाथ बलियासे आजसू पार्टी समर्थित प्रत्याशी कुंदन शर्मा एवं अन्य प्रत्याशी मैदान में उतरे थे। जिसमें रवि राउत ने चुनाव जीता रीता चौरसिया दूसरे स्थान पर रही वही नागेंद्र नाथ बलियासे उर्फ बाबा बलियासे ने भी बेहतर प्रदर्शन किया और रेस में बने रहे। वही जेएमएम नेता सूरज झा और कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी प्रदर्शन जितना उम्मीद किया जा रहा था वैसा नहीं रहा।

Leave a Reply