झारखंड की आवाज

चतरा नगर परिषद अध्यक्ष बने अताउर रहमान , दो पार्षद को समान वोट तो दो निर्विरोध जीते -

चतरा नगर परिषद अध्यक्ष बने अताउर रहमान , दो पार्षद को समान वोट तो दो निर्विरोध जीते

चतरा // अताउर रहमान उर्फ बाबू खान चतरा नगरपरिषद अध्यक्ष निर्वाचित हुए है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी अमन यादव को 1492 मतों से हरा दिया है। अताउर रहमान को 6111 और अमन यादव को 4619 वोट मिले। तीसरे स्थान पर राजेश कुमार साह 3844, चौथे स्थान पर सुदेश कुमार 2381 और पांचवें स्थान पर विद्यासागर आर्य को 1355 वोट मिले हैं। इसके पहले आज कड़े सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना की प्रक्रिया सुबह 7:00 बजे से शुरू हुई। देर शाम तक रिजल्ट आ गया। तीन राउंड में मतगणना की गई। पहले राउंड में 7 वार्ड पार्षदों का रिजल्ट आया। दूसरे राउंड में 15 और अंतिम राउंड में सभी 22 पार्षदों का रिजल्ट जारी किया गया। वार्ड 16 के दो प्रत्याशियों के बीच समान वोट मिलने से उनका रिजल्ट रोक दिया गया था। बाद में सुशील कुमार को निर्वाचित घोषित किया गया। आज मतगणना को लेकर काफी गहमागहमी देखी गई। चतरा कॉलेज को मतगणना बनाया गया था। उपायुक्त कृति श्री और एसपी सुमित अग्रवाल पूरे दिन मुस्तैद रहे। विजेता वार्ड पार्षदों की ओर से शहर में गाजे बाजे के साथ विजयी जुलूस निकाला गया।

चतरा नगर परिषद के 22 वार्ड पार्षद का रिजल्ट आ गया है।

  • वार्ड 1 से राकेश कुमार,
  • वार्ड 2 ऋतिका कुमारी,
  • वार्ड 3 मो नेहाल,
  • वार्ड 4 पार्वती देवी,
  • वार्ड 5 रिंकू देवी,
  • वार्ड 6 दीपक कुमार वर्मा,
  • वार्ड 7 पूनम कुमारी,
  • वार्ड 8 सरीता देवी,
  • वार्ड 9 प्रमीला देवी,
  • वार्ड 10 बबीता देवी,
  • वार्ड 11 वेदवती जायसवाल निर्विरोध,
  • वार्ड 12 आबिद हुसैन,
  • वार्ड 13 माया देवी निर्विरोध,
  • वार्ड 14 अफशाना खातून,
  • वार्ड 15 उजाला परवीन,
  • वार्ड 16 यहां दो प्रत्याशियों सुशील कुमार और विशाल कुमार को 277-277 वोट मिले। मुकाबला बराबरी पर रहने से रिजल्ट रोक गया है।
  • वार्ड 17 सुमिता मणिदास,
  • वार्ड 18 प्रेमचंद साहू,
  • वार्ड 19 अजहर हकीम,
  • वार्ड 20 मो नेसार,
  • वार्ड 21 बिनोद राम,
  • वार्ड 22 नितेश कुमार को विजेता घोषित किया गया है।

चतरा नगर परिषद चुनाव में कुल 24906 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिसमें 23231 मान्य और 1675 मत रिजेक्ट हुए।

Leave a Reply