देवघर // करनीबाद निवासी अधिवक्ता अभिषेक आनंद के अपहरण के प्रयास का मामला सामने आया है। अभिषेक ने इसकी लिखित शिकायत कुंडा थाने में दी है। उनका कहना है कि 21 मार्च की रात 8 से 8.30 बजे के बीच कुंडा के पांडेय मोड़ के पास वाहन सवार लोगों ने मेरा अपहरण का प्रयास किया। गाड़ी में सवार सारे लोग शराब के नशे मे थे और कह रहे थे कि वकील का अपहरण कर लो, बढ़िया फिरौती मिलेगी। हालांकि स्थानीय लोगों की मदद से मेरे भाई और उसके दोस्तों ने मुझे बचा लिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
