झारखंड की आवाज

Deoghar News। जल दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित -

Deoghar News। जल दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

देवघर// जल दिवस के अवसर पर झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री कौशल किशोर झा के निर्देशानुसार, मंडल कारा देवघर, के अलावा देवघर मोहनपुर एवं सोनारायठाढी प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।

जिसमे विश्व जल दिवस पर जल संरक्षण का मुख्य उद्देश्य लोगों को पानी की बर्बादी रोकने, भूजल स्तर बढ़ाने और पानी की महत्ता समझाने के लिए प्रेरित होने का संदेश दिया गया। इसके पश्चात “जल ही जीवन है” और “जल है तो कल है” जैसे नारों के साथ छोटे-छोटे व्यावहारिक उपायों का जिक्र किया गया।

  • नल बंद रखें: ब्रश या बर्तन धोते समय पानी न बहने दें।
  • वर्षा जल संचयन (Rainwater Harvesting): बारिश के पानी को बचाने के तरीके अपनाएं।
  • पानी की पुनर्चक्रण: सब्जियों को धोने के बाद बचे पानी का उपयोग पौधों में करें।
  • लीकेज ठीक करें: टपकते हुए नलों को तुरंत ठीक करवाएं।

इस जागरूकता कार्यक्रम में चीफ LADCS सज्जन मिश्र, मंडल कारा देवघर में कैदियों के साथ, अमित चंद्र , PLV दीपक राम, अरविंद यादव, दहिजोर पंचायत के ग्रामीण के साथ, KGBV रोहिणी में अंकित कुमारी ने विद्यालय के बच्चियों के साथ जागरूकता कार्यक्रम किया।

Leave a Reply