देवघर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज भारत विकास परिषद् देवघर शाखा ने नारी वंदन समारोह का आयोजन किया जिसमें समाज के सभी वर्गों से 100 से भी ज्यादा महिलाएं शामिल हुई।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में हिंदी विद्यापीठ की कुलपति एवं पूर्व प्रतिकुलपति, एस के मुर्मू विश्वविद्यालय डॉ. प्रमोदिनी हांसदा एवं ब्रह्माकुमारी रीता दीदी उपस्थित थीं। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियों ने भारत माता और स्वामी विवेकानन्द की तस्वीर पर पुष्पांजलि और दीप प्रज्वलन कर किया।
महिलाओं को स्वयं को निखारने तथा चुनौतियों का सामना कैसे करना चाहिए इसके बारे में बताया
शाखा अध्यक्ष आलोक मल्लिक ने मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथि प्रो. नीलिमा सिन्हा का स्वागत अभिनंदन करते हुए आज के कार्यक्रम नारी वंदन समारोह तथा परिषद द्वारा दिए जाने वाले नारीवंदन सशक्त महिला सम्मान पर प्रकाश डाला। उन्होंने उपस्थित सभी नारी शक्ति का भी वंदन अभिनंदन किया। कार्यक्रम में परिषद ने मुख्य अतिथियों के हाथों बिंदु मंडल, अनिता कुमारी, रेखा कुमारी, सोनम झा, नेहा सिंह सुंदर और बिनासुरी किस्कू को उनकी उपलब्धियों और संघर्ष गाथा के लिए सम्मानित किया।

सम्मानित होने वाली सभी सशक्त महिलाओं ने अपनी चुनौतीपूर्ण संघर्ष और उपलब्धि की कहानी भी सुनाई। मुख्य अतिथि ब्रह्माकुमारी रीता दीदी ने अपने प्रबोधन में उपस्थित महिलाओं को स्वयं को और निखारने तथा चुनौतियों को सामना करने के बारे में तथा मन को ध्यान और शांति के माध्यम से नियंत्रण के रहस्य बताया। डॉ. प्रमोदिनी हांसदा ने अपने ओजपूर्ण और प्रेरणापूर्ण संबोधन से सभी महिलाओं को मोहित किया। उन्होंने अपने सफल जीवन सफर का जिक्र करते हुए उपस्थित सभी महिलाओं को अपने अंदर छुपे तत्व को ऊपर लाने तथा समाज में अपनी छाप छोड़ने को उत्प्रेरित किया। उन्होंने कहा के आज के इस भव्य नारी वंदन कार्यक्रम में आकर मैं आह्लादित हूं। यहां देवघर के सभी वर्गों और समाज में अपनी विशिष्ट महिलाओं को एक साथ देखकर प्रफुल्लित हूं। कार्यक्रम में परिषद के सभी महिला सदस्यों ने उपस्थित सभी महिलाओं को स्मृति चिन्ह देकर तथा पुष्प वर्षा कर अभिनंदन किया। परिषद ने इस अवसर पर उपस्थित एक – एक नारी शक्ति को स्मृति चिन्ह से वंदन कर एक अद्वितीय छाप छोड़ी है।
कार्यक्रम में सम्मानित होने वाली महिलाओं का संक्षिप्त परिचय
बिंदु मंडल मुखिया, ग्राम पंचायत बांक, मोहनपुर, देवघर 20 वर्षों से भी ज्यादा समय से ग्रामीण क्षेत्र में जनसेवा के कार्यों में सक्रियता दिखाते हुए आज जनसेवा और जन प्रतिनिधि के रूप में एक बड़ी पहचान कायम की है। जिले में सबसे सफल और कर्मठ महिला मुखिया के रूप में उनकी पहचान है तथा राष्ट्रीय स्तर पर भी सराही है हैं।
बीणासुरी किस्कू निदेशक, पालाजोरी नारी उत्थान प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेडSHG बनाकर स्वावलंबन बनने की कोशिश करती हुई 5 से 10 महिलाओं का SHG ग्रुप बनाकार आर्थिक और पारिवारिक आय तथा स्वावलंबन के लिए संघर्ष करते हुए आज प्रधानमंत्री के महत्वाकांक्षी योजना फार्मर्स प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन बनाकर 500 से भी ज्यादा महिलाओं को इनकम जेनरेशन तथा माइक्रो कृषि उत्पादन कार्यों से जोड़कर स्वावलंबी बना रही हैं।
अनिता कुमारी (एक सफल उद्यमी)उन्होंने 1993 में BIT सिंदरी से विशिष्टता के साथ स्नातक किया, जब महिलाओं के लिए इंजीनियरिंग क्षेत्र में जाना कम आम था। 2016 में, उन्होंने पतंजलि डिस्ट्रीब्यूटर्स के साथ अपना व्यवसायिक सफर शुरू किया और वर्षों में इसे कई अन्य उपक्रमों तक विस्तार दिया।
सोनम झा संघर्षमय कहानियों को समेटते हुए उभरती कवियित्री के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रही हैं। स्थानीय, राज्य और राष्ट्रीय स्तर के मंचों से कविता पाठ कर रही हैं।
रेखा कुमारी एक सामान्य पारिवारिक पृष्ठभूमि से ऊपर उठकर उच्च शिक्षा ग्रहण कर तथा एक छोटे विद्यालय से शिक्षिका के रूप में कार्य शुरू करते हुए आज एक स्कूल की स्थापना कर चुकी हैं।संप्रति एकलव्य पब्लिक स्कूल में निदेशिका के रूप में सफलता के साथ विद्यालय चला रही हैं और समाज के समक्ष अपनी पहचान बना चुकी हैं।
नेहा सिंह सुन्दर एक गीतकार व लोकगायिका के रूप में अपनी पहचान कायम कर चुकी हैं। साधारण परिवार से आगे बढ़कर संगीत शिक्षा ग्रहण कर और छोटे-छोटे मंचों से अपनी गीत लेखन और गायन विशेषकर लोकगीतों को प्रस्तुत करते हुए आज सफलता की मुकाम छू रही है। कई मंचों पर न सिर्फ प्रस्तुति दे रही हैं बल्कि यूट्यूब और सोशल मीडिया में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। उनका चयन बिहार में संगीत शिक्षक के रूप में भी हो गई है। यह समाज के सामने चुनौतियों का मुकाबला करते हुए आगे बढ़ने और सफल होने की एक मिशाल स्थापित कर रही है।
सभी ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली की बधाई दी
नारी वंदन कार्यक्रम के पश्चात बड़े ही सौहाद्रपूर्ण वातावरण में सभी अतिथियों और परिषद के सदस्यों ने मनभावन होली खेला तथा स्वादिष्ट व्यंजन और पकवान का आनंद लिया। कार्यक्रम परिषद की उपाध्यक्ष – महिला प्रकल्प कंचन शेखर और प्रीति कुमारी की अगुवाई में की गई जबकि कार्यक्रम एवं मंच संचालन उपाध्यक्ष कंचन मूर्ति साह ने बड़े ही निराले अंदाज में किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. नीतू, रूपा केशरी, रूमी मल्लिक, किरण बरनवाल, मौसमी भुइयां, आशा कुमारी, रंजीत बरनवाल, संरक्षक डॉ. सुनील सिन्हा, संतोष सिंह, अभय कुमार, प्रशांत कुमार सिन्हा, बिपिन मिश्र, प्रिंस सिंघल, डॉ. राजेश राज सहित सभी सदस्य ने तन्मयता से अपना योगदान दिया।