झारखंड की आवाज

Blog -

दूल्हा नापसंद, शादी के बाद दहेज की वापसी के लिए बारातियों को बनाया बंधक

IMG 20260226 185000

पलामू // गढ़वा जिले के मेराल प्रखंड के हासनदाग गांव में शादी के क्रम में तीन से चार घंटे तक बैठे रहने के कारण दूल्हे का पैर शिथिल पड़ जाने और उठने में देरी होने पर दुल्हन पक्ष ने पलामू जिले के रामगढ़ प्रखंड के सरहुवा के दूल्हे को दिव्यांग बताकर शादी तोड़ दी।

साथ ही लड़की को विदा करने से इनकार कर दिया गया। तिलक में दिए गए नगद और सामान वापस लेने के लिए बारातियों को 12 घंटे तक बंधक बनाए रखा। सारा सामान मिलने के बाद बारातियों को छोड़ा गया। बाराती बुधवार देर शाम घर पहुंचे थे। इस संबंध में गुरुवार को लड़के के पिता दिनेश चौधरी ने आप बीती सुनाई।

अचानक विदाई के वक्त दूल्हे को नापसंद कर दिया गया।

दिनेश चौधरी के बड़े पुत्र धनंजय चौधरी की शादी हासनदाग गांव में राजेंद्र चौधरी की लड़की के साथ तय हुई थी। 20 फरवरी को तिलक चढ़ा था और 24 फरवरी को बारात गई थी। बारात जाने के बाद द्वार पूजा, शादी तक सब कुछ ठीक ठाक था। अचानक विदाई के वक्त दूल्हे को नापसंद कर दिया गया।

लेनदेन का सामान वापस करने का निर्णय लिया गया

कमी पूछने पर दूल्हे को दिव्यांग बताया गया और लडकी पक्ष ने बारातियों को बंधक बना लिया। बाराती बुधवार सुबह 05 बजे से लेकर शाम के 05 तक बंधक बने रहे। मामले को सुलझाने के लिए पंचायत बुलाई गई। पंचायत में कई जनप्रतिनिधि पहुंचे। वहीं दूल्हे के पिता का आरोप है कि किसी ने उनकी बात नहीं सुनी और लड़की पक्ष को ही सपोर्ट किया। अंततः दोनों तरफ के खर्चे को छोड़कर लेनदेन का सामान वापस करने का निर्णय लिया गया। सब कुछ क्लियर होने के बाद बारातियों को छोड़ा गया।

देखिए किसे मुद्दा बनाकर शादी से इनकार किया गया।

दूल्हे के पिता ने बताया कि शादी अक्टूबर 2025 में लगी थी। शादी लगने के बाद और विवाह के पहले तक लड़का 6 से 7 बार ससुराल चला गया था। बावजूद लड़के में कोई कमी नहीं निकाली गई। शादी में उन्होंने साढ़े 5 से 6 लख रुपए खर्च किया था। इधर, बारात गए ग्रामीणों ने भी कहा कि धनंजय दिव्यांग नहीं है। शादी के समय तीन-चार घंटे तक बैठने के कारण उसका पैर शिथिल पड़ गया था। उठने में थोड़ी परेशानी हुई। इसी को मुद्दा बनाकर शादी से इनकार किया गया। उनकी प्रतिष्ठा तार तार हो गई है।

कोलाकाता से पहुंची जांच टीम ने किया एयरक्राफ्ट दुर्घटनास्थल का निरीक्षण

29b55be305a67f5153e9f486b58c261f 679918785

चतरा // मरीज को लेकर रांची से दिल्ली के लिए रवाना हुई रेड बर्ड एविएशन का एयर एंबुलेंस क्रैश होने के तीसरे दिन बुधवार को मलबा को दुर्घटनास्थल से हटाया गया। साथ ही घटना की जांच के लिए 05 सदस्यीय कोलकत्ता की टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया।

1004316758

टीम ने मलबा सहित जंगल क्षेत्र और पेड़ पौधों का अवलोकन किया। टीम ने एयर एम्बुलेंस के बिखरे मलबे, पार्ट्स पुर्जा की गहनता से जांच की। घटनास्थल में बिखरे पड़े अवशेषों की भी जांच पड़ताल की गई। प्रत्यक्षदर्शियों से भी घटना के बारे में जानकारी ली गयी। एएआईबी टीम जांच करने के बाद रांची लौट गई।

रेडबर्ड एविएशन विमान कंपनी की टीम भी पहुंची

वहीं जांच के बाद रेडबर्ड एविएशन विमान कंपनी की टीम भी पहुंची। टीम आसपास के लोगों के सहयोग से कसारी के करम टांड़ जंगल में बिखरे अवशेषों को इकट्ठा की। साथ ही एक जगह पर मलबा व पार्टस को रख दी। टीम दुर्घटना स्थल से सभी समान को उठाकर ट्रैक्टर से थाना ले जाने की तैयारी कर रही है।

सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी थी

इधर, दुर्घटना के तीसरे दिन भी कसारी के जंगल में दूर-दूर से लोग एयरक्राफ्ट के मलवे को देखने के लिए पहुंचे। लोग उत्सुकतावश जंगल में जहां-तहां बिखरे एयर एंबुलेंस के मलबे के साथ फोटो भी खींचवाई।उल्लेखनीय है कि एयरक्राफ्ट चतरा जिले के सिमरिया प्रखंड क्षेत्र के कसारी पंचायत के करम टांड़ जंगल में गिर गया था। इस घटना में सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी थी।

खनिज संसाधनों की प्रोसेसिंग से ही विकास संभव : जयराम

रांची // झारखंड विधानसभा में बजट पर चर्चा के दौरान बुधवार को विधायक जयराम महतो ने कहा कि खनिज संपदा से भरपूर होने के बावजूद झारखंड में धरातल पर अपेक्षित विकास कार्य नजर नहीं आता है। उन्होंने कहा कि राज्य की खनिज संपदा से अन्य राज्यों का राजस्व बढ़ रहा है, जबकि झारखंड लौह अयस्क, अभ्रक सहित अन्य खनिजों का केवल कच्चा उत्पादन कर बाहर भेज देता है।

ग्रामीण विकास विभाग के बजट में सकारात्मक प्रावधानों की सराहना की

उन्होंने कहा कि यदि राज्य में ही रॉ मैटेरियल की प्रोसेसिंग की व्यवस्था होती तो राजस्व में अधिक वृद्धि होती और रोजगार के व्यापक अवसर भी सृजित होते। उन्होंने कहा कि उत्पाद बाहर जाने से राजस्व की क्षति हो रही है और स्थानीय बेरोजगारी बढ़ रही है। यहां प्रोसेसिंग प्लांट स्थापित कर लौह अयस्क से स्टील सहित अन्य उत्पाद बनाए जा सकते हैं। उन्होंने ग्रामीण विकास विभाग के बजट में सकारात्मक प्रावधानों की सराहना की, लेकिन कहा कि अन्य क्षेत्रों पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है।

युवाओं को तकनीकी रूप से दक्ष बनाना समय की मांग है

नेतरहाट की तर्ज पर रांची में आवासीय विद्यालय की घोषणा अब तक धरातल पर नहीं उतरने पर उन्होंने निराशा जताई।उन्होंने कहा कि बजट केवल आंकड़ों का दस्तावेज नहीं, बल्कि राज्य की अर्थव्यवस्था का विजन होना चाहिए। कृषि को उद्योग से जोड़ना, प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित करना और युवाओं को तकनीकी रूप से दक्ष बनाना समय की मांग है। झारखंड को मैन्युफैक्चरिंग पावर हाउस बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाने होंगे।

न्यायपालिका के निर्णयों को राजनीतिक रंग देना दुर्भाग्यपूर्ण : प्रतुल

e231b3056219f9fbd364855ebfb4c178 435639997

रांची // भारतीय जनता पार्टी (भाजपा ) के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की ओर से की गई प्रेस कॉन्फ्रेंस पर कड़ा पलटवार करते हुए कहा कि तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर जनता को भ्रमित करने का प्रयास किया जा रहा है।

मतदाता सूची में लगभग 80 लाख विसंगतियां पाई गई थीं

प्रतुल ने कहा कि पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची से संबंधित मामले में उच्चतम न्यायालय की ओर से न्यायिक अधिकारियों की नियुक्ति का निर्णय अत्यंत गंभीर परिस्थितियों में लिया गया। वहां मतदाता सूची में लगभग 80 लाख विसंगतियां पाई गई थीं। यह निर्णय स्पष्ट रूप से स्थानीय प्रशासन की निष्पक्षता और विश्वसनीयता पर न्यायालय की चिंता और अविश्वास को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की सबसे महत्वपूर्ण प्रक्रिया चुनाव की पवित्रता पर जब प्रश्नचिह्न लगता है, तब न्यायपालिका को हस्तक्षेप करना पड़ता है। ऐसे संवेदनशील विषय को राजनीतिक लाभ के लिए तोड़-मरोड़ कर प्रस्तुत करना लोकतांत्रिक मूल्यों के साथ खिलवाड़ है।

भूमि घोटाले से संबंधित मूल आपराधिक मामला आज भी यथावत चल रहा है

दूसरे मुद्दे पर प्रतुल ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ऐतिहासिक राहत मिलने का झामुमो का दावा पूरी तरह भ्रामक और तथ्यों से परे है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री को केवल समन की अवहेलना (नॉन-कम्प्लायंस) से जुड़े तकनीकी पहलू पर राहत मिली है, जबकि कथित भूमि घोटाले से संबंधित मूल आपराधिक मामला आज भी यथावत चल रहा है। प्रतुल ने बुधवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि जनता को गुमराह करने के लिए आधे-अधूरे सच को ऐतिहासिक जीत बताना राजनीतिक ईमानदारी के विपरीत है।

झामुमो न्यायालय के निर्णयों को भी राजनीतिक चश्मे से देख रही है।

यदि मुख्यमंत्री निर्दोष हैं तो उन्हें जांच प्रक्रिया का पूरा सामना करना चाहिए, न कि कानूनी प्रक्रियाओं को राजनीतिक ढाल बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा न्यायपालिका का सम्मान करती है और कानून के शासन में विश्वास रखती है, जबकि झामुमो न्यायालय के निर्णयों को भी राजनीतिक चश्मे से देख रही है। झारखंड की जनता सच्चाई जानती है और भ्रम फैलाने की राजनीति को स्वीकार नहीं करेगी।

Bar Council Of Delhi बीसीडी चुनाव की गिनती टाली गई, 26 फरवरी को नहीं होगी गिनती

नई दिल्ली// बार काउंसिल ऑफ दिल्ली (बीसीडी) के लिए डाले गए वोटों की गणना अब 7 मार्च से होगी। पहले मतगणना शुक्रवार से शुरु होनी थी। निर्वाचन अधिकारी सेवानिवृत जस्टिस तलवंत सिंह ने आज इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी किया।

नोटिफिकेशन में कहा गया है कि 221 उम्मीदवारों की वजह से बैलट पेपर का साइज काफी बड़ा है। इस वजह से पहले से आवंटित स्थान पर मतगणना करवाने में काफी मुश्किल होगी। पहले उच्च न्यायालय के एक्सटेंशन ब्लॉक में मतगणना का स्थान तय किया गया था। नोटिफिकेशन के मुताबिक निर्वाचन अधिकारी ने दिल्ली उच्च न्यायालय के चीफ जस्टिस डीके उपाध्याय से मतगणना के लिए बड़ी जगह उपलब्ध कराने का आग्रह किया गया। उसके बाद चीफ जस्टिस ने दिल्ली उच्च न्यायालय के एस ब्लॉक लाऊंज की जगह देने की अनुमति दे दी। अब एस ब्लॉक के सातवीं मंजिल पर मतगणना होगी और छठी मंजिल पर उम्मीदवार या उनके मतगणना एजेंट स्क्रीन पर मतगणना की कार्यवाही देख सकेंगे।

करीब 57 हजार से ज्यादा वकीलों ने अपना मतदान किया।

बीसीडी का तीन दिवसीय चुनाव 23 फरवरी को समाप्त हुआ था। इस चुनाव में करीब 57 हजार से ज्यादा वकीलों ने अपना मतदान किया। मतदान के दौरान निर्वाचन अधिकारी ने 79 उम्मीदवारों को आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में निलंबित कर दिया था। बाद में इन 79 उम्मीदवारों ने अपील दायर की, जिसे मंजूर करते हुए उनका निलंबन वापस लिया गया।इस चुनाव के जरिये 25 सदस्यीय बीसीडी के 23 सदस्यों का चुनाव होना है। इस चुनाव में कुल 221 उम्मीदवार मैदान में हैं। इस चुनाव में पहली बार सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद महिला उम्मीदवारों को 30 फीसदी आरक्षण मिला है।

फर्जी डीएसपी बनकर रंगदारी मांगने व जानलेवा हमले का आरोपी बरी

IMG 20260226 145824

Bokaro Court News

बोकारो // प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार मिश्रा-2 की अदालत में वाद संख्या-91/2022 (चास मुफस्सिल थाना कांड संख्या 104/2017) की अंतिम सुनवाई बुधवार को हुई। आरोपी के अधिवक्ता ने कहा कि इस कांड के नामजद आरोपी चंदन सिन्हा उर्फ रजनीश सिन्हा को दोष सिद्ध ना होने पर बरी करने का फैसला सुनाया गया है। आरोपी की ओर से अधिवक्ता सुबोध कुमार ने बहस की। सूचक द्वारा दर्ज कराये गये प्राथमिकी के अनुसार 19 नवंबर 2017 की सुबह करीब तीन बजे सूचक व उनके जीजा ने महुदा से कमलापुर जाने के क्रम में जैसे ही तेलमच्चो पुल पार किया तभी आरोपी ने फर्जी डीएसपी बनकर उन्हें रोका। बाइक की मूल कागजात की मांग की नहीं दिखाने पर दो हजार रुपये की मांग किया नहीं देने पर आरोपी ने सूचक के जीजा के साथ मारपीट की। सूचक ने उन्हें बेहोशी और गंभीर अवस्था में बोकारो जनरल अस्पताल के आइसीयू वार्ड में भर्ती कराया। सरकार ने पीड़ित, सूचक सहित 11 गवाहों का बयान न्यायालय में कलमबद्ध कराया था।

द्रौपदी मुर्मू का झारखंड दौरा आज, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

IMG 20260226 122010

रांची : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरुवार को एक दिवसीय झारखंड दौरे पर आ रही हैं। उनके दौरे को लेकर राजधानी रांची से लेकर जमशेदपुर तक प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। सुरक्षा एजेंसियां हर छोटी-बड़ी गतिविधि पर नजर बनाए हुए हैं ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न हो सके।

रांची से जमशेदपुर तक खास मूवमेंट

निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक राष्ट्रपति एयरफोर्स के विशेष विमान से रांची एयरपोर्ट पहुंचेंगी। रांची में उनका स्वागत किया जाएगा, जिसके बाद वे हेलीकॉप्टर से जमशेदपुर के सोनारी एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगी। एयरपोर्ट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था काफी कड़ी कर दी गई है। सीआईएसएफ, जिला पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। एयरपोर्ट के आसपास अनावश्यक भीड़ न लगे, इसके लिए भी विशेष इंतजाम किए गए हैं।

जगन्नाथ मंदिर में भूमि पूजन

जमशेदपुर प्रवास के दौरान राष्ट्रपति शहर के प्रसिद्ध जगन्नाथ मंदिर परिसर में आयोजित भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होंगी। यहां वे प्रस्तावित निर्माण कार्य का शिलान्यास करेंगी। कार्यक्रम में करीब एक घंटे तक मौजूद रहने का उनका कार्यक्रम है। इस आयोजन को लेकर स्थानीय प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। मंदिर परिसर को सजाया गया है और सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। आमंत्रित लोगों की एंट्री पास के जरिए ही होगी।

शहर में सुरक्षा का कड़ा घेरा

राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने व्यापक सुरक्षा योजना लागू की है। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, कार्यक्रम स्थल और एयरपोर्ट क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। VVIP मूवमेंट के कारण ट्रैफिक रूट में आंशिक बदलाव किया जा सकता है। ऐसे में प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि वे ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का पालन करें और वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल करें।

रांची एयरपोर्ट बना नो-फ्लाइंग जोन

सुरक्षा के मद्देनजर रांची सदर एसडीओ ने एयरपोर्ट और उसके आसपास के इलाके को अस्थायी रूप से नो-फ्लाइंग जोन घोषित किया है। इस दौरान ड्रोन, पैराग्लाइडिंग, हॉट एयर बैलून या किसी भी तरह की उड़ने वाली गतिविधियों पर पूरी तरह रोक रहेगी। इसके साथ ही BNSS की धारा-163 के तहत सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक निषेधाज्ञा लागू रहेगी। प्रशासन ने साफ कहा है कि आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

भूमि घोटाला व मनी लांड्रिंग मामले में हेमंत सोरेन को सुप्रीम कोर्ट से राहत

1004269860

नई दिल्ली // उच्चतम न्यायालय ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को मनी लांड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समन पर पेश नहीं होने के मामले में ट्रायल कोर्ट में चल रही कार्रवाई पर रोक लगा दी है। चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि ईडी ने कई छोटे-मोटे मामलों में ज्यादा ध्यान दिया है।

कोर्ट ने कहा कि गिरफ्तारी की प्रक्रिया पर गहरी नजर रखी जानी चाहिए

सुनवाई के दौरान ईडी के वकील ने कहा कि हेमंत सोरेन को सात बार समन भेजा गया था, लेकिन वो पेश नहीं हुए। इस मामले में हेमंत सोरेन को ईडी के समन पर पेश नहीं होने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया था। हेमंत सोरेन के वकील मुकुल रोहतगी ने कहा कि सोरेन तीन बार ईडी के सामने पेश हुए, लेकिन हर बार उन्हें हिरासत में ले लिया गया। तब कोर्ट ने कहा कि गिरफ्तारी की प्रक्रिया पर गहरी नजर रखी जानी चाहिए। इस मामले में झारखंड उच्च न्यायालय ने स्पेशल एमपी-एमएलए कोर्ट की ओर से जारी समन को बरकरार रखा था। उच्च न्यायालय के इसी फैसले को हेमंत सोरेन ने उच्चतम न्यायालय में चुनौती दी है।

उच्चतम न्यायालय ने कोई राहत देने से इनकार कर दिया था।

उच्चतम न्यायालय ने 29 जुलाई, 2024 को हेमंत सोरेन को इस मामले में झारखंड उच्च न्यायालय से मिली जमानत को ईडी की ओर से चुनौती देने वाली याचिका खारिज कर दिया था। झारखंड उच्च न्यायालय ने 3 जुलाई, 2024 को हेमंत सोरेन को जमानत दी थी। झारखंड उच्च न्यायालय ने सोरेन को जमानत देते हुए कहा था कि उनके खिलाफ मनी लांड्रिंग का कोई मामला नहीं बनता है। ईडी ने 31 जनवरी, 2024 को हेमंत सोरेन से पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया था। सोरेन को भूमि घोटाला मामले में गिरफ्तार किया गया था। लोकसभा चुनाव 2024 के पहले हेमंत सोरेन ने उच्चतम न्यायालय में याचिका दायर कर अंतरिम जमानत की मांग की थी, लेकिन उच्चतम न्यायालय ने कोई राहत देने से इनकार कर दिया था।

West Singhbhum। उधार की रकम वापस मांगने पर युवक की भुजाली से गला काटकर ह*त्या

IMG 20260226 083322

पश्चिमी सिंहभूम // जिले के चक्रधरपुर में बुधवार देर रात गैंगखोली इलाके में एक युवक की भुजाली से गला काटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरे शहर में दहशत का माहौल है। मृतक की पहचान शीतला मंदिर वार्ड संख्या 7 निवासी राज तांती के रूप में हुई है।मिली जानकारी के अनुसार राज तांती गैंगखोली क्षेत्र में कुछ युवकों के साथ मिलकर अवैध धंधा करता था। बताया जा रहा है कि उसने एक युवक से कुछ पैसे उधार लिए थे। बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे उधार की रकम वापस मांगने को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई।

स्थानीय लोग उसे चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल ले गए

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विवाद के दौरान आरोपित ने भुजाली निकालकर राज तांती के गले और पेट पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में उसका गला बुरी तरह कट गया। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद राज तांती किसी तरह जान बचाकर वहां से भागा और कटे हुए गले को हाथ से दबाए हुए अपने घर शीतला मंदिर क्षेत्र तक पहुंच गया। अत्यधिक रक्तस्राव के कारण वह घर पहुंचते ही जमीन पर गिर पड़ा। परिजन और स्थानीय लोग उसे तत्काल चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार….

घटना के बाद मृतक के पिता मारतुल तांती ने धर्मेंद्र प्रधान के पुत्र सन्नी प्रधान पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि उधार के पैसे को लेकर सन्नी ने पहले मारपीट की और फिर भुजाली से गला काटकर उनके बेटे की हत्या कर दी। सूचना मिलते ही पोड़ाहाट के डीएसपी कुमार विनोद, चक्रधरपुर थाना प्रभारी अवधेश कुमार सहित पुलिस बल अस्पताल पहुंचा और मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की है और आरोपित की तलाश में छापेमारी की जा रही है। इधर, मृतक की बहन शांति का कहना है कि घटना का संबंध ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार से है। हत्या अवैध ब्राउन शुगर के रुपये को लेकर उसके भाई की हत्या की गई है।

Dumka News। कंटेनर और हाईवा में लगी भयानक आग इलाके में अफरा-तफरी का माहौल

1004314120

दुमका // झारखंड के दुमका से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। दुमका के मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित रिंग रोड हाईवे पर भीषण सड़क हादसे के बाद आग का तांडव देखने को मिला। दो कंटेनर और दो हाईवा में लगी आग ने पूरे इलाके में अफरा-तफरी मचा दी। आग इतनी भयानक थी कि एक कंटेनर और दो हाईवा पूरी तरह जलकर खाक हो गए, जबकि दूसरे कंटेनर में देर तक आग धधकती रही।

1004314120

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रिंग रोड पर देर शाम एक भीषण हादसा हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रामपुर की ओर से आ रहा एक कंटेनर, जिसमें गैस लाइटर के कार्टून लदे थे, विपरीत दिशा से आ रही कोयला खाली कर लौट रही हाईवा से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कंटेनर में लदे गैस लाइटर के कार्टून सड़क पर बिखर गए और उनमें आग लग गई।

कंटेनर में लिथियम बैटरियां लदी थीं, जो तेज धमाकों के साथ फटने लगा

आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। आग की चपेट में दो हाईवा और पीछे से आ रहा एक दूसरा कंटेनर भी आ गया। बताया जा रहा है कि दूसरे कंटेनर में लिथियम बैटरियां लदी थीं, जो तेज धमाकों के साथ फटने लगीं और पूरा इलाका धमाकों से गूंज उठा।
कुछ ही मिनटों में हाईवा और एक कंटेनर जलकर राख हो गए। वहीं गैस लाइटर से भरे पहले कंटेनर से धुआं उठता रहा और बाद में उसमें भी भीषण विस्फोट के साथ आग भड़क उठी।

हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस

प्रत्यक्षदर्शी मनोज भगत ने बताया कि हादसे के तुरंत बाद प्रशासन को सूचना दी गई, लेकिन करीब एक घंटे तक दमकल मौके पर नहीं पहुंची। इस देरी के कारण आग और भड़क गई और स्थिति भयावह हो गई। दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की। हालांकि तब तक काफी नुकसान हो चुका था। आग की लपटें और धमाकों की आवाज दूर-दूर तक सुनाई दे रही थीं।

पुलिस और प्रशासन घटना की जांच कर रही है

घटना स्थल पर सैकड़ों लोग जुट गए और इस भयावह अग्निकांड को अपने मोबाइल में कैद करते रहे। फिलहाल पुलिस और प्रशासन मौके पर मौजूद है और आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है।
फिलहाल इस हादसे में किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन नुकसान काफी बड़ा बताया जा रहा है।

पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया उद्भेदन, 23 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

IMG 20260225 224006

Crime News

हजारीबाग // जिले में मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं को अंज़ाम देने वाले गिरोह का पुलिस ने उद्भेदन करने में कामयाब हुई है पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के नेतृत्व में गठित एसआईटी टीम ने कार्रवाई करते हुए बड़कागांव थाना क्षेत्र के नापोकला गांव में छापेमारी की।

एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान पकड़ा चोर

गुप्त सूचना के आधार पर की गई एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध युवक को मोटरसाइकिल के साथ पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम सतीश प्रजापति (30 वर्ष), ग्राम नापोकला, थाना बड़कागांव बताया। उसकी निशानदेही पर घर एवं आसपास के क्षेत्र से कुल 23 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई।बरामद वाहनों में 14 स्प्लेंडर, 3 पैशन प्रो, 2 अपाचे, 2 पल्सर और 2 ग्लैमर मोटरसाइकिल शामिल हैं। साथ ही एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ बड़कागांव थाना कांड संख्या 27/26 के तहत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। पूछताछ में उसने अपने अन्य साथियों के नाम भी बताए हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी अभियान चला रही है। इस कार्रवाई में एसआईटी टीम सहित बड़कागांव थाना पुलिस की सक्रिय भूमिका रही।

Whatsapp के माध्यम से आमलोगों को RTO APK File भेजकर ठगी करने वाला दो साइबर आरोपी गिरफ्तार

IMG 20260225 223251

देवघर // पुलिस को साइबर ठगी की गुप्त सूचना प्राप्त हुई जिसके बाद पुलिस ने सारठ थाना अंतर्गत शांति चौक के पास छापेमारी किया और फर्जी Flipkart Customer Care/ Amazon Customer Care/Customer Care/ Airtel Payment Bank पदाधिकारी बनकर एवं गूगल पर फोन पे कस्टमर केअर तथा P.M. किसान योजना व लोन दिलाने के नाम पर अपने फर्जी मोबाईल नंबर का प्रयोग कर आमलोगों को झांसे में लेकर ऑनलाईन ठगी करते हैं दो आरोपी को किया गिरफ्तार ।

ठगी करने का तरीका

  • गूगल पर अपना फर्जी मोबाईल नंबर कस्टमर केअर के नाम से अपलोड कर साइबर वगी करना।
  • 2. फर्जी Phorpe /Paytm Customer Care पदाधिकारी बनकर उपभोक्ताओं को Cash Back का झांसा देकर Phonpe Gift Card Create करवाकर उसे Redeem कर ठगी करना।
  • फर्जी Airtel Payment Bank पदाधिकारी बनकर उपभोक्ताओं को झांसे में लेकर Airtel Thanks App के माध्यम से Airtel Payment Bank कार्ड बन्द कर उपभोक्ताओं को झांसा देकर तथा आन सहायता के रूप में कार्ड को पुनः चालू कराने के नाम पर झांसा देकर ठगी करना।
  • Whatsapp के माध्यम से आमलोगों को RTO APK File भेजकर, इसके माध्यम आमलोगों को झांसे में लेकर साइबर ठगी करना।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता

  • टिंकु दास, उम्र-करीब 20 वर्ष, पे०-बनवारी दास, सा०-चरकमारा,
  • कुलदीप सिंह, उम्र करीब 20 वर्ष, पे० मनोज सिंह, सा०-दमाकुंडी,दोनों थाना-सारठ, जिला-देवघर

गिरफ्तार किये गये व्यक्तियों के पास से 2 मोबाइल और 4 सिम कार्ड को बरामद किया गया।

शंकराचार्य का सम्मान होना चाहिए लेकिन सरकार उन्हें अपमानित कर रही : अखिलेश यादव

4f26c11f4fef54f00f5299be02226eb8 333316794

कानपुर // समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक पर तीखे प्रहार करते हुए कहा कि उनकी पार्टी में बिल्कुल भी नहीं चलती है। वह केवल अपने स्वार्थ के लिए बैठे हैं। शंकराचार्य का सम्मान होना चाहिए लेकिन सरकार लगातार उन्हें अपमानित करने में लगी हुई है।

समोसा की दुकान पर पहुंचकर समोसे का स्वाद चखा

आज सपा प्रमुख अखिलेश यादव बेटी अदिति के साथ कानपुर में एक शादी समारोह में शिरकत करने पहुंचे। इसके बाद वहा स्वरूप नगर स्थित घटापारा रेस्टोरेंट पहुंचे। यहां बेटी अदिति यादव ने विधायक नसीम सोलंकी के साथ फीता काटकर रेस्टोरेंट का उद्घाटन किया। इसके बाद बिरहाना रोड स्थित मुन्ना समोसा की दुकान पर पहुंचकर समोसे का स्वाद चखा।

भाजपा का सिक्योरिटी सिस्टम पूरी तरह से फेल साबित हुआ।

मीडिया से बात करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि शंकराचार्य का सम्मान होना चाहिए लेकिन सरकार लगातार उन्हें अपमानित करने में लगी हुई है। यह सरकार का लोकतांत्रिक व्यवहार नहीं हो सकता इसका विरोध आम लोग भी कर रहे हैं। वहीं हाल ही में राजधानी दिल्ली में हुए एआई समिट को लेकर उन्होंने कहा कि भाजपा का सिक्योरिटी सिस्टम पूरी तरह से फेल साबित हुआ। कार्यक्रम को लेकर किसी भी तरह की कोई तैयारी नहीं की गई थी। इतना ही नहीं उनके द्वारा आयोजन में नकली चीज़ दिखाकर उसे अपना नाम देना बेहद निंदनीय है। एसआईआर को लेकर उन्होंने कहा कि यदि आपका नाम वोटर लिस्ट में है तो आप भारत के नागरिक हैं यदि वोटर लिस्ट में नाम नहीं हैं तो अब भारत के नागरिक नहीं हैं।

पारिवारिक विवाद में छोटे भाई ने टांगी से मारकर की बड़े भाई की हत्या

पूर्वी सिंहभूम // शहर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत कांचा गांव में पारिवारिक विवाद ने खूनी रूप ले लिया। मामूली कहासुनी से शुरू हुआ झगड़ा इतना बढ़ गया कि छोटे भाई ने बड़े भाई पर टांगी (कुल्हाड़ी) से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

हाथापाई के दौरान गुस्से में आकर मनीष ने टांगी से शेरू पर ताबड़तोड़ वार कर दिए

मृतक की पहचान 32 वर्षीय शेरू मार्डी के रूप में हुई है। परिजनों और स्थानीय लोगों के अनुसार शेरू खेती-किसानी का काम करता था, लेकिन वह शराब का आदी था और नशे की हालत में अक्सर घर में विवाद करता था। मंगलवार देर रात भी वह कथित तौर पर शराब पीकर घर पहुंचा और किसी बात को लेकर पिता से उलझ गया। देखते ही देखते विवाद गाली-गलौज और मारपीट में बदल गया।पिता को बचाने के लिए छोटा भाई मनीष मार्डी बीच-बचाव करने आया, लेकिन झड़प और तेज हो गई। आरोप है कि हाथापाई के दौरान गुस्से में आकर मनीष ने टांगी से शेरू पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल शेरू खून से लथपथ होकर गिर पड़ा।

आरोपित को खून से सनी टांगी के साथ गिरफ्तार कर लिया।

घटना के बाद परिजनों ने उसे तत्काल जमशेदपुर स्थित एमजीएम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची के राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) रेफर कर दिया। हालांकि इलाज के दौरान देर रात करीब डेढ़ बजे उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता के बयान पर पुलिस ने छोटे बेटे मनीष मार्डी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को खून से सनी टांगी के साथ गिरफ्तार कर लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच पड़ताल जारी है।

बालिका से दुष्कर्म में चौकीदार को 20 वर्ष का सश्रम कारावास

1004271260

Court News Today

हमीरपुर // उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले मे आवासीय विद्यालय में ग्यारह वर्षीय बालिका के साथ स्कूल के चौकीदार ने दुष्कर्म किया था। पीड़िता के पिता ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। विशेष न्यायाधीश पॉक्सो कीर्ति माला सिंह ने बुधवार को आरोपित को बीस वर्ष का साश्रम कारावास व 20 हजार अर्थदंड की सजा सुनाई।

अमरुद खिलाने के बहाने स्कूल के कमरे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया

विशेष लोक अभियोजक पॉक्सो अवध नरेश सिंह चंदेल ने बताया कि राठ कोतवाली में 31 अगस्त 2023 को एक गांव के ग्रामीण ने तहरीर देकर बताया कि आज उसकी ग्यारह वर्षीय पुत्री शाम 4 बजे खेत से गाय चराकर घर लौट रही थी। जब वह रास्ते में नंदराम आवासीय स्कूल के सामने पहुंची तभी स्कूल के चपरासी शिवबालक पुत्र राजाराम निवासी पतखुरी थाना जरिया ने उसकी पुत्री को अमरुद खिलाने के बहाने स्कूल के कमरे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जब आरोपित टायलेट करने गया तो बच्ची भाग निकली और घर पहुंचकर पूरी घटना परिजनों को बताई।

अर्थदंड की 80 प्रतिशत धनराशि बतौर प्रतिकर पीड़िता को दिलाने का आदेश किया।

पुलिस ने आरोपित शिवबालक के खिलाफ धारा 376 एबी, 506 व 6 पॉक्सो के तहत मुकदमा दर्ज किया। बुधवार को मुकदमें की सुनवाई करते हुए विशेष न्यायाधीश पॉक्सो कीर्ति माला सिंह ने शिवबालक को 6 पॉक्सो का दोषी मानते हुए बीस वर्ष का साश्रम कारावास व 20 हजार अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड की 80 प्रतिशत धनराशि बतौर प्रतिकर पीड़िता को दिलाने का आदेश किया।