झारखंड की आवाज

Blog -

Court News महिला की हत्या के दोषी को आजीवन कारावास की सजा

Videoshot 20260225 215842

रांची // धारदार हथियार से महिला की हत्या के मामले में दोषी सत्यनारायण मुंडा को अपर न्यायायुक्त श्याम नंदन तिवारी की अदालत ने बुधवार को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही उसपर 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना राशि नहीं भरने पर उसे छह माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।

उल्लेखनीय है कि हत्या का यह मामला 10 जून 2022 का है। यह घटना तमाड़ थाना क्षेत्र के राबो गांव की है। मंगरी देवी (48) जंगल से लकड़ी लाकर सामुदायिक भवन के पास रखकर घर की ओर जा रही थी तभी गांव के ही सत्यनारायण मुंडा ने अचानक तेज धारदार हथियार से सिर पर वार कर दिया था जिससे मंगरी देवी की मौके पर मौत हो थी।

वहीं, हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित सत्यनारायण मुंडा जंगल की ओर भाग गया था। मामले को लेकर मृतका के बेटे कंचन प्रकाश टूटी के बयान पर तमाड़ थाना में कांड संख्या 57/2022 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से अपर लोक अभियोजक सिद्धार्थ सिन्हा ने ठोस साक्ष्य और गवाह पेश किया था।

फायरिंग मामले में पांच गिरफ्तार , जेएमएम ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से किया निलंबित

1004311885

गिरिडीह // गिरिडीह नगरपालिका आम चुनाव के दौरान शांतिपूर्ण मतदान सम्पन्न होने के बाद सोमवार को वार्ड -16 में गोलीबारी की घटना के मुख्य आरोपित शिवम आजाद सहित पांच आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बुधवार को उपायुक्त रामनिवास यादव ,पुलिस अधीक्षक डा विमल कुमार ने संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता कर कहा कि घटना की संवेदनशीलता एवं नगरपालिका चुनाव के पश्चात हुए हिंसक घटना को देखते हुए मामले के त्वरित खुलासा करने के लिए अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, सदर जीतवाहन उरांव के नेतृत्व में एक विशेष अनुसंधान दल (एसआईटी ) के गठन कर चार अलग-अलग छापेमारी टीम का गठन किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुये टीम ने अलग- अलग स्थान पर छापेमारी कर शिवम कुमार श्रीवास्तव उर्फ शिवम आजाद (42 ),अमित विश्वकर्मा ( 43 ), आकाश हाडी ( 32),मंजीत पासवान (28 ), और किशोर पासवान ( 26 )को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपितों के तलाशी के क्रम में एक देशी पिस्टल और दो जिन्दा गोली बरामद किया गया।

1004311885

उल्लेखनीय है कि घटना को लेकर आईजी सुनील भास्कर गिरिडीह दो दिनो से कैप कर जांच की मॉनिटरिंग कर रहे थे। घटना सोमवार शाम में मतदान के बाद हुई थी । इस दौरान गोली चली और दो लोग घायल हो गए दोनों धनबाद में इलाजरत है। घटना से नाराज लोगों ने सड़क जाम कर दोषियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग पर अड़े थे। मतदान के बाद हुई फायरिंग की घटना के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो ) के जिला अध्यक्ष संजय सिंह ने तत्काल प्रभाव से शिवम श्रीवास्तव ऊर्फ शिवम आजाद को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया था ।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले केंद्रीय बलों की गाड़ियों में जीपीएस लगाने का निर्णय

कोलकाता // पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से भारत निर्वाचन आयोग ने केंद्रीय बलों के लिए तैनात की जाने वाली गाड़ियों में ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम (जीपीएस) ट्रैकर लगाने का निर्णय लिया है। आयोग का मानना है कि इस व्यवस्था से केंद्रीय बलों की तैनाती और उनकी आवाजाही पर प्रभावी निगरानी संभव होगी।

अतिरिक्त 240 कंपनियों की तैनाती की जाएगी

निर्वाचन आयोग ने केंद्रीय बलों की तैनाती दो चरणों में करने का फैसला किया है। पहला चरण अगले महीने मार्च की पहली तारीख से शुरू होगा, जिसमें कुल 240 कंपनियां राज्य में भेजी जाएंगी। दूसरे चरण में 10 मार्च से अतिरिक्त 240 कंपनियों की तैनाती की जाएगी।मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि जीपीएस ट्रैकिंग प्रणाली के माध्यम से आयोग द्वारा नियुक्त केंद्रीय प्रेक्षक केंद्रीय बलों की गतिविधियों और आवाजाही पर नजर रख सकेंगे। इससे यह सुनिश्चित किया जा सकेगा कि बलों की तैनाती निर्धारित क्षेत्रों में प्रभावी ढंग से हो और किसी भी प्रकार की शिकायत की स्थिति में त्वरित सत्यापन संभव हो।

केंद्रीय बल राज्य में पहुंचने के बाद क्षेत्र प्रभुत्व अभियान चलाएंगे

आयोग ने यह भी निर्देश दिया है कि केंद्रीय बल राज्य में पहुंचने के बाद क्षेत्र प्रभुत्व अभियान चलाएंगे और स्थानीय भौगोलिक परिस्थितियों से स्वयं को परिचित करेंगे, ताकि मतदान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखी जा सके। पहले चरण में तैनात की जाने वाली 240 कंपनियों में 110 कंपनियां केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), 55 सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), 21 केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ), 27 भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) और 27 सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की होंगी।दूसरे चरण में कुल 240 कंपनियों में से 120 सीआरपीएफ, 65 बीएसएफ, 16 सीआईएसएफ, 20 आईटीबीपी और 19 एसएसबी की होंगी।

सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की कमी न रहे

निर्वाचन आयोग ने यह कदम पिछले चुनावों के दौरान केंद्रीय बलों की तैनाती को लेकर मिली शिकायतों के मद्देनजर उठाया है। आयोग का उद्देश्य है कि इस बार सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की कमी न रहे और मतदाता निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।

चंपाई सोरेन के पोते की कुल्लू-मनाली में संदिग्ध परिस्थितियों में माैत

633762adc4f19e8dc9d808ff9bc45039 237567268

पूर्वी सिंहभूम // पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के पोते और बाबूलाल सोरेन के बड़े पुत्र वीर सोरेन (21) की हिमाचल प्रदेश के कुल्लू-मनाली में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही सोरेन परिवार सहित समर्थकों और शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार वीर सोरेन अपने कुछ मित्रों के साथ पर्यटन के उद्देश्य से कुल्लू-मनाली गए थे। क्षेत्र में इन दिनों बर्फबारी हो रही है और पर्यटकों की काफी भीड़ है। बताया जाता है कि वीर अपने दोस्तों के साथ बर्फ में खेलने और हिम क्रीड़ा का आनंद लेने गए थे। इस दौरान उन्होंने फिसलपट्टी (स्कीइंग) भी की। दिनभर घूमने-फिरने के बाद वे अपने ठहरने के स्थान पर लौट आए।

प्रारंभिक स्तर पर मृत्यु के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया

जानकारी के अनुसार आवासीय विश्राम गृह लौटने के कुछ समय बाद ही उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। वे अचेत हो गए, जिसके बाद साथ मौजूद मित्रों ने घबराकर तत्काल उन्हें निकटवर्ती चिकित्सालय पहुंचाया। चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक स्तर पर मृत्यु के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। चिकित्सकों ने हृदय गति रुकने या अत्यधिक ठंड के प्रभाव की आशंका जतायी है। घटना की सूचना मंगलवार देर शाम परिवार को दी गई। जानकारी मिलते ही पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन और बाबूलाल सोरेन गहरे सदमे में हैं। बुधवार को परिवार के सदस्य तत्काल कुल्लू के लिए रवाना हो गए हैं। परिजनों का कहना है कि स्थानीय प्रशासन और चिकित्सकों से विस्तृत जानकारी प्राप्त होने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों पर कुछ कहा जा सकेगा। बताया जाता है कि बाबूलाल सोरेन के दो पुत्र हैं, जिनमें वीर सोरेन बड़े थे। कम उम्र में उनके असामयिक निधन से परिवार पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है। क्षेत्र के राजनीतिक और सामाजिक संगठनों ने भी इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है और परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है।

हत्या के दोषी पति, ससुर और देवर को उम्र कैद की सजा

1004307587

पलामू // जिला व्यवहार न्यायालय के षष्टम अपर जिला और सत्र न्यायाधीश राजकुमार मिश्रा की अदालत ने बुधवार को महिला को ससुराल में हत्या कर बिना मायके वाले को बताए शव जला देने के मामले में तीन लोगों को उम्र कैद की सजा सुनाई है। साथ ही 20-20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। जुर्माना की राशि नहीं देने पर तीन माह अतिरिक्त साधारण कारावास की सजा काटनी होगी।

इस संबंध में लातेहार के जालिम निवासी संपत्ति कुंवर ने हैदरनगर थाना में अपने बभंडी निवासी दामाद संजय साव, उसके भाई छोटेलाल साव और समधी सोहरी साव के विरुद्ध नामदर्ज प्राथमिकी दर्ज कराई थी।आरोप था कि संजय साव की शादी संपत्ति कुंवर की पुत्री रूबी देवी के साथ 2005 में हुई थी।

रूबी देवी के साथ ससुरालवाले दहेज को लेकर बराबर मारपीट करते थे। 20 अप्रैल 2021 को रात्रि में सभी लोगों ने मिलकर रूबी की गला दबाकर हत्या कर दी और मायके वालों को बिना बताए उसके शव को जला दिया था। हत्या से पहले पति ने मारकर हाथ भी तोड़ दिया था। अदालत ने साक्ष्य के आधार पर दोषी पाते हुए सभी दोषियों को सजा सुनाई।

अमिताभ बच्चन ने शुरू की ‘कल्कि 2’ की शूटिंग

1004309530
1004309530

साउथ सुपरस्टार प्रभास की सुपरहिट फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। अब इसके सीक्वल ‘कल्कि 2’ का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। इस फिल्म में महानायक अमिताभ बच्चन दोबारा मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे। हाल ही में अपने ब्लॉग में अमिताभ बच्चन ने बताया कि वह पिछले दिनों हैदराबाद में शूटिंग के लिए व्यस्त थे, इस कारण वह फैंस से मुलाकात नहीं कर पाए।अमिताभ ने 24 फरवरी को अपने ब्लॉग में बताया कि ‘कल्कि 2’ की शूटिंग शुरू हो चुकी है। इस दौरान उन्होंने साउथ के दिग्गज अभिनेता कमल हसन से भी मुलाकात की। ब्लॉग में उन्होंने लिखा कि उन्होंने फैंस को पहले ही बता दिया था कि रविवार को उनसे मुलाकात नहीं कर पाएंगे, लेकिन इसके बावजूद उनके कई फैंस आए।

अमिताभ हर रविवार अपने घर के बाहर फैंस से मिलने का रिवाज निभाते हैं। फिल्म के सेट से अमिताभ ने कुछ तस्वीरें भी शेयर कीं, जिनमें वह अश्वत्थामा के रूप में नजर आए, वही किरदार जो उन्होंने ‘कल्कि 2898 एडी’ में निभाया था। इन तस्वीरों में सह-कलाकार कमल हासन के साथ अनौपचारिक पल भी देखने को मिला। फिल्म के बारे में यह भी चर्चा है कि पिछले साल नाग अश्विन के निर्देशन में बनाई जा रही इस सीक्वल में दीपिका पादुकोण नहीं होंगी और उनकी जगह साई पल्लवी का नाम सामने आ रहा है।

बजट में झारखंड के विकास की दिशा में हुई है सकारात्मक पहल : चेंबर

IMG 20260225 083749

रांची // झारखंड बजट 2026-27 पर चेंबर के अध्यक्ष आदित्य मल्होत्राने मंगलवार को प्रतिक्रिया देते हुए इसे राज्य के विकास की दिशा में एक सकारात्मक पहल बताया है। साथ ही उन्हाेंने कहा कि उद्योगों के प्रोत्साहन के लिए बजट आवंटन को और बढ़ाने की आवश्यकता थी।आदित्य मल्होत्रा ने कहा कि औद्योगिक विकास राज्य की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और इसके माध्यम से व्यापक स्तर पर रोजगार सृजन संभव है।

IMG 20260225 083749

बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर, एमएसएमई और कौशल विकास पर दिया गया जोर सराहनीय है, लेकिन उद्योगों के लिए पूंजीगत निवेश, ब्याज सब्सिडी, तकनीकी उन्नयन और क्लस्टर विकास के लिए अधिक प्रावधान अपेक्षित थे। विशेष रूप से मैन्युफैक्चरिंग, फूड प्रोसेसिंग, टेक्सटाइल और खनिज आधारित उद्योगों के लिए समर्पित प्रोत्साहन पैकेज से निवेश को गति मिल सकती थी।

उन्होंने कहा कि औद्योगिक क्षेत्रों में भूमि उपलब्धता, प्लग-एंड-प्ले इंफ्रास्ट्रक्चर, सिंगल विंडो सिस्टम की प्रभावी क्रियान्वयन और समयबद्ध स्वीकृति प्रक्रिया पर और ठोस पहल जरूरी है। लॉजिस्टिक्स लागत कम करने, वेयरहाउसिंग और कोल्ड स्टोरेज को बढ़ावा देने की दिशा में भी बजट में अधिक स्पष्टता होनी चाहिए थी।मल्होत्रा ने कहा कि व्यापार के दृष्टिकोण से जीएसटी अनुपालन में सरलीकरण, निरीक्षण प्रणाली में पारदर्शिता और छोटे व्यापारियों के लिए वित्तीय सहायता योजनाओं का विस्तार भी जरूरी है। निर्यात प्रोत्साहन, ई-कॉमर्स को बढ़ावा और स्थानीय उत्पादों के ब्रांडिंग एवं मार्केटिंग के लिए विशेष नीति राज्य के व्यापार को नई ऊंचाई दे सकती है।

कुल मिलाकर बजट संतुलित है, लेकिन उद्योग और व्यापार की वास्तविक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए और अधिक व्यवस्था और लक्ष्य आधारित प्रावधान किए जाने चाहिए थे। उन्होंने कहा कि चेंबर सरकार के साथ निरंतर संवाद के माध्यम से राज्य को एक मजबूत औद्योगिक और व्यापारिक केंद्र बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

केंद्रीय फंड का बहाना बनाकर सरकार छिपा रही विफलता : कोड़ा

1004309429

पश्चिमी सिंहभूम // राज्य सरकार की ओर से पेश किए गए वर्ष 2026–27 के बजट को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा और पूर्व सांसद गीता कोड़ा ने मंगलवार को प्रतिक्रिया देते हुए बजट को निराशाजनक करार दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए केंद्रीय फंड नहीं मिलने का बहाना बना रही है।

1004309429

मधु कोड़ा ने कहा कि बजट में ग्रामीण विकास के लिए पर्याप्त बजट का प्रावधान नहीं किया गया है और अधूरी पड़ी योजनाओं को पूरा करने की कोई ठोस योजना नहीं दिखती। उन्होंने कहा कि गांवों में सड़क, पुल-पुलिया और सिंचाई योजनाएं अधूरी हैं, जबकि पेयजल, स्वास्थ्य और शिक्षा की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। उनके अनुसार यह बजट विकास का दस्तावेज नहीं, बल्कि सरकार की नाकामी को दर्शाता है।

जमीनी स्तर पर विकास कार्य ठप हैं : गीता कोड़ा

वहीं गीता कोड़ा ने कहा कि महिला, विधवा, युवाओं और आदिवासी बहुल ग्रामीण क्षेत्रों के लिए बजट में कोई ठोस पहल नजर नहीं आती।उन्होंने कहा कि बजट में स्वरोजगार, कौशल विकास और स्थायी आजीविका के लिए स्पष्ट योजना का अभाव है। उन्होंने आरोप लगाया कि सहायता राशि के नाम पर जनता को गुमराह किया जा रहा है, जबकि जमीनी स्तर पर विकास कार्य ठप हैं। दोनों नेताओं ने कहा कि सरकार को बहानेबाजी छोड़कर जिम्मेदारी लेनी चाहिए और ग्रामीण विकास, रोजगार, कृषि, शिक्षा तथा स्वास्थ्य के लिए स्पष्ट कार्ययोजना के साथ पर्याप्त बजट का प्रावधान करना था।

एटीएम में यदि कार्ड फंसे तो क्या करें ?गलती से भी अज्ञात नंबर पर नहीं करें कॉल

1004308228

रामगढ़ // साइबर ठग और एटीएम गिरोह से बचने के लिए रामगढ़ पुलिस ने एक मुहिम चलाई है। इस मुहिम के अंतर्गत रामगढ़ थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर नवीन प्रकाश पांडे ने शहर के विभिन्न एटीएम मशीनों पर एटीएम गिरोह से बचने के लिए इश्तहार चिपकाया है।

1004308228

इसमें, आम लोगों से अपील की गई है कि किसी भी कार्ड धारक, खाता धारक का एटीएम कार्ड यदि मशीन में फंसता है तो एटीएम के अंदर चिपकाए गए या लिखें किसी भी मोबाइल नंबर पर संपर्क नहीं करें, एटीएम कार्ड मशीन के अंदर फंसने पर तत्काल इसकी सूचना डायल 112 पर कॉल करें या स्थानीय पुलिस को दें। पुलिस के आने तक एटीएम के पास ही खड़े रहकर इंतजार करें, ताकि आपका एटीएम कार्ड का दुरुपयोग ना हो।इसके अलावा थाना प्रभारी ने बताया कि किसी भी व्यक्ति का अगर मोबाइल चोरी या कहीं गिर जाता है तो इसकी सूचना भी तुरंत स्थानीय पुलिस को दें। उन्होंने बताया कि यदि कोई व्यक्ति प्रकार का साइबर ठगी का भी अगर शिकार होते हैं तो तत्काल 1930 पर कॉल कर इसकी जानकारी दें, साथ ही अकाउंट होल्ड कराए।

हाई कोर्ट में 1980 की वक्फ अधिसूचना को चुनौती देने वाली याचिका खारिज

1004309385

नई दिल्ली // दिल्ली उच्च न्यायालय ने दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके की तीन मस्जिदों को वक्फ संपत्ति घोषित करने की 1980 की अधिसूचना को चुनौती देने वाली याचिका खारिज कर दी है। मुख्य न्यायाधीश डीके उपाध्याय की अध्यक्षता वाली बेंच ने कहा कि लगभग 46 साल पहले जारी की गई किसी भी अधिसूचना को तुच्छ आधारों पर चुनौती देने की अनुमति नहीं दी जा सकती है।

1004309385

उच्च न्यायालय ने कहा कि याचिकाकर्ता संगठन सेव इंडिया फाउंडेशन ने अनावश्यक रूप से अतीत को कुरेदने का प्रयास किया है। याचिका न तो जनहित, न ही नेक इरादे से दायर की गई है। उच्च न्यायालय ने कहा कि रिट याचिका दायर करने के पीछे का उद्देश्य भी नेक इरादे से नहीं लगता है। सेव इंडिया फाउंडेशन ने 2024 से 2026 के बीच 37 जनहित याचिकाएं दाखिल की हैं।

जामा मस्जिद, मोती मस्जिद और मस्जिद जहांगीरपुरी को वक्फ संपत्ति घोषित किया था

याचिका में दिल्ली वक्फ बोर्ड की ओर से 10 अप्रैल 1980 के नोटिफिकेशन को चुनौती दी गई थी। सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की ओर से पेश वकील उमेश शर्मा ने कहा कि 1980 के नोटिफिकेशन में जहांगीरपुर के जामा मस्जिद, मोती मस्जिद और मस्जिद जहांगीरपुरी को वक्फ संपत्ति घोषित किया था। याचिका में कहा गया था कि ये तीनों मस्जिद जहां स्थित हैं उन्हें 1977 में सरकार ने भूमि अधिग्रहण कानून के तहत अधिग्रहित कर लिया था। अधिग्रहण करने के बाद भूमि मालिकों को मुआवजा भी दिया गया था, लेकिन उसके बाद अनाधिकृत तरीके से मस्जिद स्थापित कर दिया गया। ऐसे में उन्हें वक्फ संपत्ति कैसे घोषित की जा सकती है।सुनवाई के दौरान दिल्ली वक्फ बोर्ड ने याचिका का विरोध करते हुए कहा कि वक्फ बोर्ड के कमिश्नर की ओर से पर्याप्त जांच के बाद नोटिफिकेशन जारी किया गया था। वक्फ बोर्ड ने कहा कि वक्फ कानून की धारा 6 के तहत किसी संपत्ति को वक्फ करार देने के एक साल के अंदर ही उसे किसी दीवानी अदालत में चुनौती देनी होती है और ये 46 साल बाद चुनौती दी गई है।

सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता से कहा- फर्जी आधार कार्ड जारी करने के दावे की पड़ताल करने के लिए सरकार के पास जाइए

1004309365

नई दिल्ली // उच्चतम न्यायालय ने कहा है कि वो फर्जी तरीके से आधार कार्ड जारी करने के दावे की पड़ताल नहीं कर सकता है। चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच ने याचिकाकर्ता से कहा कि पश्चिम बंगाल में रोहिंग्याओं को आधार कार्ड जारी करने के दावे की पड़ताल करने के लिए सरकार के पास जाइए।

1004309365

उच्चतम न्यायालय ने ये बातें पश्चिम बंगाल में विशेष गहन पुनरीक्षण के मामले पर सुनवाई के दौरान कही। ये मामला तब उठा जब वकील और भाजपा नेता अश्विनी उपाध्याय ने कोर्ट से आधार कार्ड को विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान एक दस्तावेज मानने के आदेश पर स्पष्टीकरण की मांग करते हुए कहा कि आधार कार्ड का उपयोग रोहिंग्याओं की ओर से किया जा रहा है। इसपर जस्टिस जॉयमाल्या बागची ने कहा कि आप केंद्र सरकार को प्रतिवेदन दीजिए और संबंधित कानून में संशोधन करवाइए। चीफ जस्टिस ने कहा कि इस मामले की गहरी पड़ताल की जरुरत है और कोर्ट इसका उचित फोरम नहीं है।

कोर्ट का दिल्ली पुलिस को निर्देश- एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में FIR की प्रति उपलब्ध कराएं

1004302627

नई दिल्ली // दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को निर्देश दिया है कि भारत मंडपम में एआई समिट में 20 फरवरी को शर्टलेस प्रदर्शन करने के मामले में यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब को एफआईआर की प्रति उपलब्ध कराए। जुडिशियल मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास रवि ने ये आदेश दिया।

1004302627

चिब ने इस मामले में दर्ज एफआईआर उपलब्ध कराने की मांग की थी। सुनवाई के दौरान दिल्ली पुलिस ने कहा था कि ये मामला संवेदनशील है इसलिए एफआईआर उपलब्ध नहीं कराया जा सकता है। इस पर कोर्ट ने कहा कि महज ये कहना कि मामला संवेदनशील है, एफआईआर उपलब्ध कराने के अधिकार से मना नहीं किया जा सकता है। अपराध की प्रकृति की पड़ताल होनी चाहिए। कोर्ट ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं का पव्रदर्शन एक सांकेतित प्रदर्शन था और ये कोई आतंकी कार्रवाई नहीं थी। ऐसे में एफआईआर को उपलब्ध नहीं कराना संविधान के अनुच्छेद 21 और 22 का उल्लंघन है।

उल्लेखनीय है कि कोर्ट ने आज ही चिब को को चार दिनों की पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया था। दिल्ली पुलिस ने चिब को कोर्ट में पेश किया था और सात दिनों की हिरासत की मांग की थी। दिल्ली पुलिस ने कहा कि चिब ने इस प्रदर्ज़िशन की साजिश रची और प्रदर्शन करने वालों को लॉजिस्टिक्स उपलब्ध कराए।

यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को पांच दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया था।

दिल्ली पुलिस ने कहा कि केस की जांच के लिए 7 दिन की हिरासत की जरूरत है। इसके पहले 21 फरवरी को कोर्ट ने यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को पांच दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया था। आरोपितों को 20 फरवरी को दोपहर में प्रगति मैदान के भारत मंडपम में प्रदर्शन करते हुए गिरफ्तार किया गया था। दिल्ली पुलिस ने जिन चार यूथ कांग्रेस प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया था उनमें कृष्णा हरि, कुंदन यादव , अजय कुमार और नरसिम्हा यादव शामिल हैं। दिल्ली पुलिस के मुताबिक इनकी गिरफ्तारी के पहले पुलिस से हाथापाई भी हुई, जिसमें तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए थे।

सेंट्रल जेल के कैदी की इलाज के दौरान मौत

भागलपुर // भागलपुर सेंट्रल जेल में सजा काट रहे कैदी प्रमोद तांती की इलाज के दौरान मंगलवार को मौत हो गई। प्रमोद तांती अपनी पत्नी की हत्या के मामले में पिछले चार वर्षों से जेल में बंद था। पहले वह जमुई जेल में निरुद्ध था लेकिन सुरक्षा कारणों से करीब छह माह पूर्व उसे भागलपुर सेंट्रल जेल में शिफ्ट किया गया था।

1004308304

बताया जा रहा है कि करीब दस दिन पहले जेल प्रशासन ने परिजन को सूचना दी थी कि प्रमोद की तबीयत खराब हो गई है और उसे इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल मायागंज में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में इलाज के दौरान मंगलवार को उसकी मौत हो गई। मृतक की मां सुकून देवी ने बताया कि बेटे की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलने के बाद से परिवार चिंतित था। मौत की खबर मिलते ही घर में मातम छा गया।

Crime News। प्रेमी संग मिलकर महिला ने की पति की हत्या

नोएडा // नोएडा के थाना सूरजपुर क्षेत्र में रहने वाली महिला ने प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या कर दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।

1004308292

पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने मंगलवार को बताया कि थाना सूरजपुर क्षेत्र के एटीएम वाली गली ग्राम देवला में रहने वाले विजय अपने घर में मृत अवस्था में मिले थे। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जब जांच की तो पता चला कि विजय की हत्या उसकी पत्नी राखी ने अपने प्रेमी गुरदीप के साथ मिलकर की है। इस मामले में थाना सूरजपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसकी प्रेमी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

एक लाख की रिश्वत लेते बीडीओ गिरफ्तार

जयपुर // भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने कार्रवाई करते हुए सवाई माधोपुर के ब्लॉक विकास अधिकारी (बीडीओ) को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। एसीबी जयपुर नगर-प्रथम इकाई की टीम ने पंचायत समिति सवाई माधोपुर के बीडीओ तथा अतिरिक्त प्रभार जिला परियोजना प्रबंधक जगदीश प्रसाद मीणा को ट्रैप कार्रवाई में पकड़ा।

1004308259

एसीबी महानिदेशक पुलिस गोविन्द गुप्ता ने बताया कि एसीबी जयपुर नगर-प्रथम को शिकायत मिली थी कि आरोपित अधिकारी जगदीश प्रसाद मीणा परिवादी और उसके दो साथियों को उनकी बीपीएम की नौकरी से कार्यमुक्त नहीं करने तथा लंबित यात्रा भत्ता व अन्य बिल पास करने की एवज में एक-एक लाख रुपये रिश्वत की मांग कर रहा था। आरोपित ने दोनों साथियों की रिश्वत राशि भी परिवादी से ही एकत्र कर लाने का दबाव बनाया।

शिकायत का सत्यापन कराया गया। जिसमें रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई। इसके बाद एसीबी जयपुर नगर-प्रथम के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भूपेन्द्र के नेतृत्व में टीम गठित कर ट्रैप कार्रवाई की गई। टीम ने आरोपित जगदीश प्रसाद मीणा को परिवादी से एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।