झारखंड की आवाज

Blog -

12 वीं के छात्र की मौ*त मामले में युवती सहित छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज मोबाइल के मैसेज से खुला राज

1004245340

प्रयागराज // उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित जार्जटाउन थाने की पुलिस टीम ने बराहवीं के छात्र की मौत मामले में शनिवार को मृतक के पिता की तहरीर पर एक छात्रा समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह जानकारी सहायक पुलिस आयुक्त कर्नलगंज राजीव यादव ने दी। उन्होंने बताया कि जार्जटाउन के फतेहपुर बिछुआ मोहल्ला निवासी विनोद कुमार गिरि के 16 वर्षीय बेटे आशुतोष प्रताप गिरि का शव शनिवार को कमरे में फंदे से लटका पाया गया।

मृतक के पिता ने लिखित तहरीर दिया है। जिसमें आरोप लगाया कि मेरा बेटा बारहवीं कक्षा में पढ़ाई के साथ एनडीए की तैयारी करने के लिए कोचिंग में पढ़ने जाता था। जहां उसका सम्पर्क उसी कोचिंग में पढ़ने वाली एक छात्रा से हो गया और प्यार करने लगी, लेकिन बाद में वह दूसरे युवक अच्छत से जुड़ गई और मेरे बेटे को तरह-तरह से ब्लैक मेल करने के साथ परेशान करने लगी। उन्हें आशंका है कि उनके बेटे की हत्या की गई है। इसके पीछे उस युवती और पांच युवकों का हाथ है। युवती ने मरने से पहले मेरे बेटे को मरने के लिए मोबाइल से मैसेज किया है। इस संबंध में एक युवती एवं पांच युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। पूछताछ के लिए एक युवक को हिरासत में लिया गया है।

JLKM ने सिल्ली में खोला प्रखंड कार्यालय, जनसंपर्क और जनसुनवाई को मिलेगी मजबूती

1004245311

रांची // झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) ने संगठनात्मक विस्तार और जनसंपर्क अभियान के तहत शनिवार को सिल्ली के सिंहपुर चौक में प्रखंड स्तरीय कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया। जेएलकेएम के केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्रनाथ महतो ने फीता काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नया कार्यालय क्षेत्र की जनता के लिए जनसुनवाई, समस्याओं के त्वरित समाधान और संगठन की गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनेगा। उन्होंने कहा कि जेएलकेएम का मुख्य उद्देश्य आम लोगों की आवाज को मजबूत करना, स्थानीय समस्याओं को उठाना और सामाजिक न्याय तथा जनहित के मुद्दों पर संघर्ष करना है। साथ ही उन्होंने संगठन के मार्गदर्शक टाइगर जयराम महतो की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता भी व्यक्त की।

कार्यक्रम की शुरुआत बंता मोड़ से भव्य बाइक रैली के साथ हुई, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। रैली के दौरान क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा। इसके बाद पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और नए कार्यालय का औपचारिक शुभारंभ किया गया।इस अवसर पर पार्वती कुमारी, कृष्णा महतो, महावीर साहू, जाकिर खान, नरेश महतो, प्रकाश महतो, गदाधर महतो, रेखा कुमारी, खुदिराम महतो, गुहीराम स्वांसी, सरस्वती देवी, संजीव महतो, निवारन महतो, राज किशोर महतो, कार्तिक महतो सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।

केंद्र ने ‘पीएम राहत’ योजना शुरू की, सड़क दुर्घटना पीड़ितों को 1.5 लाख रुपये का कैशलेस इलाज

1004245248

नई दिल्ली // केंद्र सरकार ने सड़क दुर्घटना पीड़ितों को तत्काल और निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ‘पीएम राहत’ (रोड एक्सीडेंट विक्टिम हॉस्पिटलाइजेशन एंड एश्योर्ड ट्रीटमेंट) योजना की शुरुआत की है।सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपना कार्यालय सेवा तीर्थ में स्थानांतरित होने के बाद अपने पहले ही फैसले में पीएम राहत योजना से जुड़ी फाइल पर हस्ताक्षर किए। यह फैसला सरकार के इस वादे को दिखाता है कि सड़क दुर्घटना के बाद तुरंत मेडिकल मदद न मिलने से किसी की जान न जाए।

सात दिनों तक अधिकतम 1.5 लाख रुपये तक का कैशलेस उपचार मिलेगा

मंत्रालय के अनुसार, देश में हर वर्ष बड़ी संख्या में सड़क दुर्घटनाओं में मौतें होती हैं, जिनमें से लगभग 50 प्रतिशत मामलों में यदि पीड़ित को दुर्घटना के पहले ‘गोल्डन ऑवर’ में अस्पताल पहुंचा दिया जाए तो जान बचाई जा सकती है। योजना के तहत किसी भी श्रेणी की सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त पात्र पीड़ित को दुर्घटना की तिथि से सात दिनों तक अधिकतम 1.5 लाख रुपये तक का कैशलेस उपचार मिलेगा। गैर-गंभीर मामलों में 24 घंटे तथा गंभीर मामलों में 48 घंटे तक स्थिरीकरण उपचार की सुविधा दी जाएगी, जिसके लिए एकीकृत डिजिटल प्रणाली के माध्यम से पुलिस प्रमाणीकरण आवश्यक होगा।योजना को आपातकालीन प्रतिक्रिया सहायता प्रणाली (ईआरएसएस) 112 हेल्पलाइन से जोड़ा गया है।

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के ई-डिटेल्ड एक्सीडेंट रिपोर्ट को टीएमएस 2.0 से जोड़ा जाएगा

दुर्घटना पीड़ित, ‘राह-वीर’ (गुड समैरिटन) या घटनास्थल पर मौजूद कोई भी व्यक्ति 112 पर कॉल कर निकटतम नामित अस्पताल की जानकारी प्राप्त कर सकता है और एंबुलेंस सहायता का अनुरोध कर सकता है। इससे पुलिस, आपातकालीन सेवाओं और अस्पतालों के बीच त्वरित समन्वय सुनिश्चित होगा। यह योजना तकनीक आधारित ढांचे के माध्यम से लागू की जा रही है, जिसमें सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के ई-डिटेल्ड एक्सीडेंट रिपोर्ट (ईडीएआआर) प्लेटफॉर्म को राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण की ट्रांजैक्शन मैनेजमेंट सिस्टम (टीएमएस 2.0) से जोड़ा गया है। इससे दुर्घटना की रिपोर्टिंग से लेकर अस्पताल में भर्ती, उपचार, दावा निपटान और भुगतान तक की प्रक्रिया डिजिटल रूप से संचालित होगी।

राज्य स्वास्थ्य एजेंसी द्वारा स्वीकृत दावों का भुगतान 10 दिनों के भीतर किया जाएगा।

अस्पतालों को भुगतान मोटर वाहन दुर्घटना कोष (एमवीएएफ) से किया जाएगा। बीमित वाहन के मामलों में सामान्य बीमा कंपनियों के योगदान से राशि दी जाएगी, जबकि बिना बीमा या हिट एंड रन मामलों में केंद्र सरकार के बजटीय प्रावधान से भुगतान होगा। राज्य स्वास्थ्य एजेंसी द्वारा स्वीकृत दावों का भुगतान 10 दिनों के भीतर किया जाएगा। जिला स्तर पर शिकायतों के निवारण के लिए जिला सड़क सुरक्षा समिति द्वारा नामित शिकायत निवारण अधिकारी नियुक्त किया जाएगा, जिसकी अध्यक्षता जिला कलेक्टर/जिलाधिकारी/उपायुक्त करेंगे। सरकार ने कहा कि ‘पीएम राहत’ योजना यह सुनिश्चित करेगी कि किसी भी सड़क दुर्घटना पीड़ित को आर्थिक कारणों से जीवन रक्षक उपचार से वंचित न होना पड़े और देश की आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था को मजबूती मिले।

वन विभाग हाथी हमलों से बचाव और सुरक्षा के लिए जल्द प्रभावी कदम उठाए : हेमंत सोरेन

रांची // झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने राज्य में बढ़ते जंगली हाथियों के हमलों पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए वन विभाग के अधिकारियों को हर हाल में इन घटनाओं पर रोक लगाने और आम जनमानस की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि हाथियों के हमले से एक भी व्यक्ति की मृत्यु न हो, यह वन विभाग सुनिश्चित करे।

1004244995

मुख्यमंत्री शनिवार को रांची स्थित कांके रोड के मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अधिकारियों के साथ आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में बोल रहे थे। इस मौके पर उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिन क्षेत्रों में हाथियों द्वारा लगातार जान-माल की क्षति हो रही है, वहां तत्काल प्रभाव से प्रभावी सुरक्षा और बचाव उपाय किए जाएं।

मुख्यमंत्री ने बताया कि रामगढ़, बोकारो, हजारीबाग, चाईबासा, जमशेदपुर, लोहरदगा, गुमला और दुमका सहित कई जिलों में पिछले कुछ महीनों में हाथियों के हमलों से लगभग 27 लोगों की मौत हो चुकी है। उन्होंने इसे अत्यंत गंभीर स्थिति बताते हुए मानव-हाथी संघर्ष को रोकने के लिए ठोस और प्रभावी तंत्र विकसित करने की आवश्यकता बताई।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रभावित क्षेत्रों में ग्रामीणों को विशेष तकनीकी प्रशिक्षण देकर “एलीफेंट रेस्क्यू टीम” का गठन किया जाए। साथ ही ग्रामीणों को हाथियों को भगाने के लिए डीजल, किरासन तेल, पुराने टायर, टॉर्च और सोलर सायरन जैसे आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जाएं। मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों के बीच जागरूकता अभियान चलाने और वन विभाग के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने पर भी जोर दिया।

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को यह निर्देश भी दिया कि हाथियों या अन्य वन्य जीवों के हमले से किसी व्यक्ति की मृत्यु होने पर पीड़ित परिवार को 12 दिनों के भीतर मुआवजा राशि उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि मुआवजा देने में किसी प्रकार की देरी स्वीकार नहीं की जाएगी और मुआवजा नियमों में आवश्यक संशोधन कर राहत प्रक्रिया को और प्रभावी बनाया जाए।

उन्होंने राज्य के सभी एलिफेंट कॉरिडोर की मैपिंग कराने और पिछले पांच वर्षों में हुई मौतों तथा मुआवजा वितरण का पूरा डेटा उपलब्ध कराने का निर्देश भी दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मानव-हाथी संघर्ष से प्रभावित लोगों को न्यायसंगत और त्वरित सहायता देना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को जानकारी दी कि हाथी रेस्क्यू के लिए जल्द ही एक प्रभावी क्विक रिस्पांस मैकेनिज्म तैयार किया जाएगा। इसके लिए छह कुनकी हाथी मंगाए जा रहे हैं, जिनकी मदद से हाथियों की ट्रैकिंग और नियंत्रण में सहायता मिलेगी। साथ ही एलीफेंट रेस्क्यू विशेषज्ञों की मदद भी ली जाएगी।

अधिकारियों ने बताया कि हजारीबाग क्षेत्र में पांच आक्रामक हाथियों का झुंड सक्रिय है, जिसे नियंत्रित करने के लिए 70 सदस्यीय टीम तैनात की गई है। वन विभाग हाथियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रख रहा है और स्थिति से निपटने के लिए अलर्ट मोड में कार्य कर रहा है।

बैठक में मुख्य सचिव अविनाश कुमार, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के सचिव अबू बकर सिद्दीकी पी, पीसीसीएफ (हॉफ) संजीव कुमार, पीसीसीएफ (वाइल्डलाइफ) रवि रंजन, सीसीएफ (वाइल्डलाइफ) एसआर नाटेश, आरसीएफ हजारीबाग आरएन मिश्रा, आरसीएफ बोकारो सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Jharkhand State Bar Council। राज्य के 25001 वोटर 100 प्रत्याशी के बीच 23 सदस्यों का करेंगे चुनाव

1004243802

रांची // झारखंड स्टेट बार काउंसिल के चुनाव को लेकर नामांकन और स्कूटनी की प्रक्रिया समाप्त हो गई। पहले दिन 70 प्रत्याशी अपना नामांकन पत्र दाखिल किया वही दूसरे दिन 30 प्रत्याशी ने अपना नामांकन फॉर्म भरा कुल 100 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। और तय नियमों के अनुसार नॉमिनेशन फॉर्म की जांच के बाद, झारखंड स्टेट बार काउंसिल के 2026-31 के समय के लिए चुनाव के लिए सही चुने गए उम्मीदवारों की लिस्ट को झारखंड स्टेट बार काउंसिल की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। जांच के बाद कुल 100 प्रत्याशी का नाम सही पाया गया। इसकी जानकारी बार काउंसिल के ऑफिशियल वेबसाइट पर साझा की गई।

7 साल बाद हो रहा है चुनाव

आपको बता दे कि सुप्रीम कोर्ट ने मार्च तक चुनाव कराने का निर्देश दिया। बार काउंसिल के कुल 25 पदों पर चुनाव होना है। पहली बार महिला अधिवक्ता के लिए सात सीटें रिजर्व की गई हैं। इसमें पांच सदस्य चुनाव से निर्वाचित किए जाएंगे और दो महिला सदस्यों का चयन मनोनयन से होगा। कुल 23 सदस्यों का वोट के माध्यम से चुनाव होगा जिसमें 18 पुरुष और 5 महिला सदस्यों शामिल हैं। 12 मार्च की सुबह 11.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक मतदान होगा। 25 सदस्यों का चुनाव राज्य के 25001 वोटर अधिवक्ता अपने मताधिकार का प्रयोग कर करेंगे। अंतिम सूची 18 फरवरी को जारी की जाएगी।

देखिए प्रत्याशियों की पूरी लिस्ट👇👇👇

1004243656 1

एसएससी भर्ती परीक्षा में हाईटेक नकल गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार लैपटॉप बरामद

देहरादून // उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने एसएससी मल्टी टास्किंग (नॉन-टेक्निकल) स्टाफ एवं हवलदार भर्ती परीक्षा-2025 में हाईटेक तरीके से नकल कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

1004243544

शनिवार को देहरादून के सरदार पटेल भवन स्थित सभागार में साइबर/एसटीएफ के पुलिस महानिरीक्षक नीलेश आनंद भरणे ने बताया कि 13 फरवरी को विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित एसएससी परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों को पास कराने के नाम पर ठगी एवं आधुनिक तकनीक के माध्यम से नकल कराने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना के आधार पर उत्तराखंड एसटीएफ और उत्तर प्रदेश एसटीएफ की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की।

जांच के दौरान देहरादून स्थित महादेव डिजिटल जोन, एम.के.पी. इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र में एक संदिग्ध सेटअप का खुलासा हुआ। परीक्षा लैब के समीप बने कक्ष में एक गुप्त चैंबर (गड्ढा) तैयार कर उसे ऊपर से ढक दिया गया था, जो बाहर से देखने पर सेफ्टी टैंक जैसा प्रतीत होता था। उक्त स्थान से दो लैपटॉप और राउटर के माध्यम से रिमोट एक्सेस सॉफ्टवेयर (रियलवीएनसी/वीएम) का उपयोग कर परीक्षा प्रश्नपत्रों को हल कराया जा रहा था। उन्होंने बताया कि एसटीएफ टीम ने तकनीकी एवं फॉरेंसिक उपकरणों की सहायता से पूरे सिस्टम को कब्जे में लेकर सील कर दिया तथा मौके से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।

दो डेल लैपटॉप, एक इथरनेट कनेक्टर एडेप्टर, दो कैट-06 केबल बरामद

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान नीतिश कुमार पुत्र चन्द्रभान गौड़, मूल निवासी भाटपार रानी, देवरिया (उ.प्र.), हाल निवासी नागलोई, दिल्ली तथा भास्कर नैथानी पुत्र दिनेश चन्द्र नैथानी, निवासी नथुवावाला, देहरादून के रूप में हुई है। पूछताछ में अभ्यर्थियों से परीक्षा में पास कराने के नाम पर प्रति अभ्यर्थी 10 लाख रुपये तक की मांग किए जाने का खुलासा हुआ है। मौके से दो डेल लैपटॉप, एक इथरनेट कनेक्टर एडेप्टर, दो कैट-06 केबल, एक डीजिसोल राउटर (चार्जर सहित), एक पीएनटी केबल कनेक्टिंग बॉक्स तथा चार मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। इस संबंध में कोतवाली देहरादून में मुकदमा अपराध संख्या 58/2026 दर्ज किया गया है। अभियुक्तों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।

Crime News । ह*त्याकांड का खुलासा, आरोपित गिरफ्तार

पश्चिमी सिंहभूम // जिले के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में हुए 27 वर्षीय युवक की हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। घटना 12 फरवरी 2026 की है, जब महुलडीया गांव के उलीहातु टोला में एक युवक का शव बरामद हुआ था। मृतक की पहचान टोन्टो थाना निवासी जोगना हेम्ब्रम (27 ) के रूप में हुई। थी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

1004243535

मृतक के भाई प्रधान हेम्ब्रम के लिखित आवेदन के आधार पर जगन्नाथपुर थाना में 13 फरवरी को मामला दर्ज किया गया। प्राथमिकी में बड़ा महुलडीया निवासी सुरेश सिंकु (20 ) को नामजद आरोपित बनाया गया और भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राफेल मुर्मु के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। तकनीकी शाखा की सहायता से साक्ष्य जुटाए गए और संभावित ठिकानों पर छापेमारी की गई। लगातार दबिश के बाद 13 फरवरी 2026 को पुलिस ने आरोपपित सुरेश सिंकु को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपित से महत्वपूर्ण जानकारी मिली है, जिससे हत्या के कारणों और घटनाक्रम की कड़ियां जुड़ सकी हैं। फिलहाल आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

कार्यपालक पदाधिकारी पर चुनाव प्रभावित करने का भाजपा ने लगाया आरोप

पश्चिमी सिंहभूम // जिले में नगर निकाय चुनाव के दौरान लागू आदर्श आचार संहिता के बीच चाईबासा नगर परिषद की कार्यपालक पदाधिकारी संतोषनी मुर्मू को लेकर सियासत तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी ने उन पर चुनावी माहौल को प्रभावित करने का आरोप लगाते हुए राज्य निर्वाचन आयोग से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।

1004243500

इस संबंध में शनिवार को चाईबासा के खिरवाल धर्मशाला में भाजपा की ओर से एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता का नेतृत्व जिला अध्यक्ष गीता बालमुचू ने किया। इस दौरान पूर्व विधायक गोवर्धन नायक, पूर्व जिला अध्यक्ष सतीश पुरी, जिला महामंत्री प्रताप कटिहार और जिला मीडिया प्रभारी जितेंद्र नाथ ओझा भी मौजूद रहे। नेताओं ने बताया कि पूरे मामले को लेकर रांची स्थित राज्य निर्वाचन आयोग को लिखित शिकायत भेजी गई है।

भाजपा नेताओं का कहना है कि नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता प्रभावी है, ऐसे में प्रशासनिक स्तर पर की जाने वाली किसी भी कार्रवाई को सावधानीपूर्वक किया जाना चाहिए। आरोप लगाया गया कि नगर परिषद की ओर से चाईबासा बाजार क्षेत्र में फुटपाथ पर व्यवसाय करने वाले छोटे दुकानदारों को हटाने का दबाव बनाया जा रहा है। भाजपा का दावा है कि कुछ दुकानदारों को यह कहा गया कि यदि वे अपनी दुकान बचाना चाहते हैं तो उन्हें सरकार के मंत्री से संपर्क करना होगा, अन्यथा उनकी दुकान हटा दी जाएगी।

पार्टी नेताओं ने इसे गंभीर मामला बताते हुए कहा कि इस तरह की कार्रवाई से रोजाना फुटपाथ पर दुकान लगाकर आजीविका चलाने वाले लोग भय के माहौल में हैं। उनका कहना है कि यदि प्रशासन की ओर से इस प्रकार की सख्ती जारी रहती है तो चुनावी वातावरण की निष्पक्षता प्रभावित हो सकती है। शिकायत पत्र में यह आशंका भी जताई गई है कि कहीं यह कदम किसी खास उम्मीदवार को लाभ पहुंचाने की मंशा से तो नहीं उठाया जा रहा है।

भाजपा ने मांग की है कि संतोषनी मुर्मू को तत्काल चुनाव संबंधी दायित्वों से अलग किया जाए, ताकि नगर निकाय चुनाव पारदर्शी और निष्पक्ष ढंग से संपन्न हो सके। वहीं, इस पूरे मामले पर नगर परिषद की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Airtel Payment Bank के नाम पर ठगी करने वाला दो साइबर आरोपी गिरफ्तार

1004243178

देवघर // पुलिस गिरफ्तार ने जिला के सोनारायठाढी और पथरौल थाना क्षेत्र में छापेमारी कर दो आरोपी को किया गिरफ्तार। पुलिस के अनुसार ये दोनों निम्न प्रकार से लोगों का ठगी का शिकार बनाता था। जिसमें से प्रमुख है।

  • गूगल पर अपना फर्जी मोबाईल नम्बर कस्टमर केयर के नाम से अपलोड कर साईबर ठगी करना
  • फर्जी Phonpe/Paytm Customer Care पदाधिकारी बनकर उपभोक्ताओं को Cash Back का झांसा देकर Phonpe Gift Card Create करवाकर उसे Redeem कर ठगी करना
  • फर्जी Airtel Payment Bank पदाधिकारी बनकर उपभोक्ताओं को झांसे में लेकर Airtel Thanks App के माध्यम से Airtel Payment Bank Card बंद कर उपभोक्ताओं को झांसा देकर तथा आम सहायता के रूप में कार्ड को पुनः चालू कराने के नाम पर झांसा देकर ठगी करना।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता

1. शिवम कुमार राणा उम्र करीब 20 वर्ष पिता तीतु राणा सा० कुरमीह थाना पाथरौल एवं

2. डिल्लु तुरी उम्र करीब 27 वर्ष पिता स्व० लक्ष्मण तुरी सा० भितीया नवाडीह थाना पाथरौल दोनो जिला देवघर ।

गिरफ्तार व्यक्ति के पास से दो मोबाइल और दो सिम कार्ड को बरामद किया है।

शिव बारात को लेकर तैयारियां पूरी देखिए इस वर्ष शिव बारात में क्या रहेंगे खास

1004243042

शिव बारात का आयोजन

देवघर के बाबा बैद्यनाथ धाम में शिव बारात का आयोजन पिछले 30 सालों से होता आ रहा है।

शिव बारात की शुरुआत 1994 से हुई थी और लगातार वर्ष 2024 तक चली

पहली बार आरमित्रा उच्च विद्यालय के परिसर से शिव बारात निकाली गई, जिसमें समिति द्वारा लगभग 12,074 रुपए का खर्च किया था।

पहले इसका आयोजक शिवरात्रि महोत्सव समिति हुआ करता था। लेकिन वर्ष 2024 के बाद से शिव बारात का आयोजन झारखंड सरकार के पर्यटन विभाग के द्वारा किया जाने लगा।

  • बाबा बैद्यनाथ के शिवबारात में दिखेगी 12 ज्यार्तिलिंग की झलक
  • महाशिवरात्रि के अवसर पर भव्य शिवबारात के दौरान ड्रोन शो का होगा
  • शिवबारात में दिखेगा ‘साइबर दैत्य’ का रूप
  • शहर के प्रमुख मार्गों और चौक-चौराहों और शिवबारात रुटलाइन में रंग-बिरंगे विद्युत साज-सज्जा से आकर्षक बनाया गया है

देवघर // महाशिवरात्रि के अवसर पर पर्यटन विभाग द्वारा निकाली जा रही भव्य शिवबारात को और भी अलौकिक बनाने का प्रयास किया गया है। साथ ही बाबा की शिवबारात में 12 ज्योतिर्लिंग का प्रारूप झांकी के माध्यम से प्रदर्शित किया जा रहा है। इसमें सभी ज्योतिर्लिंग में मौजूद पुरोहित इसकी पूजा करते हुए नजर आएंगे। इसके अलावे साइबर क्राइम के प्रति जागरूकता के उद्देश्य से साइबर दैत्य भी बारात में शामिल होगा। साथ ही भारतीय महिला क्रिकेट टीम की विश्व कप में शानदार सफलता भी झांकी के माध्यम से दर्शाया जाएगा। वही बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’, ‘कलयुग थीम’, ‘कल्कि अवतार’ और देवी-देवताओं, भूत-प्रेतों, साधु-संतों और राक्षसों के स्वरूप में बाराती शामिल होंगे। इसके अलावा शिवबारात में हाथी, घोड़ा, भूत, बेताल, नंदी, भृंगी, डाकिन, साधु-संन्यासी, राक्षस, चुड़ैल, पिचास, ढोल बाजा बैंड भांगड़ा सहित अन्य बाराती शामिल होंगे।

1004243050

इसके अलावा शिव बारात में शामिल होने वाले लोगों को कई नये और अनोखे शो देखने को मिलेंगे। शिव बारात को आकर्षक बनाने के लिए शहर में शिव धुन बजने लगे हैं। इसके लिए लगभग सभी जगहों पर लाउडस्पीकर लगाए गए हैं। साथ ही शिव बारात में लोग ड्रोन शो भी देख सकेंगे। टावर चौक में संध्या 08:30 बजे से करीब 20 से 25 मिनट का ड्रोन शो होगा। टावर चौक पर लेजर शो के माध्यम से 20 से 25 मिनट तक बारातियों को शिव की महिमा और शिव की कथा और महाशिवरात्रि से जुड़े प्रसंगों के बारे में बताया जायेगा। साथ ही शिवबारात को लेकर शहर के प्रमुख मार्गों, चौक-चौराहों को रंग-बिरंगी स्पाइरल लाइटों से सजाया गया है। वही शिव बारत के सभी रुट लाइन पथ को आकर्षक रंग-बिरंगे विद्युत साज-सज्जा से आकर्षक बनाया गया है।

छत्तीसगढ़ः ट्रक-कार में टक्कर, 4 जवानों की मौ”त

1004242195

धमतरी // छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के धमतरी के अर्जुनी थाना क्षेत्र में खपरी-धमतरी बायपास पर शनिवार तड़के बस्तर से लौट रहे केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के चार जवानों की एक ट्रक और कार की जोरदार टक्कर में मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार जवान बुरी तरह फंस गए थे ।

1004242195

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, जगदलपुर बटालियन से आ रही एक डिजायर कार खपरी बायपास के पास सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही दो जवानों ने दम तोड़ दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल दो अन्य जवानों ने अस्पताल पहुंचने के बाद अंतिम सांस ली। हादसे में एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है, जिसका उपचार जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही वरदान परमार्थ एम्बुलेंस सेवा संस्था के शिवा प्रधान, डुमन साहू और हेमंत प्रधान तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने क्षतिग्रस्त वाहन में फंसे जवानों को बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। समाचार लिखे जाने तक मृत जवानों के नामों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी थी।

1004242196
0-4608×2602-0-0#

दुर्घटना की खबर मिलते ही जिला अस्पताल में सेना के जवानों और अधिकारियों का जमावड़ा लग गया। जिले के कलेक्टर अविनाश मिश्रा, महापौर रामू रोहरा सहित कई जनप्रतिनिधि अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पूरे अस्पताल परिसर में शोक और गम का माहौल देखा गया।फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार और सड़क सुरक्षा के मुद्दे को गंभीरता से सामने ला दिया है।

बांग्लादेश चुनाव 2026 : 20 साल बाद बीएनपी की सरकार

1004242037

बांग्लादेश // में चुनाव नतीजों से साफ हो गया कि वहां बीएनपी की सरकार होगी और तारिक रहमान देश के नये प्रधानमंत्री होंगे। किसी भी लोकतांत्रिक प्रक्रिया में यह सहज ही है कि आंतरिक और बाह्य राजनीतिक ताकतें चुनाव परिणाम को सकारात्मक ढंग से लें। बांग्लादेश के लिए भी यह परंपरा मान्य होनी चाहिए, हालांकि इसको लेकर कुछ संशय चुनाव के साथ ही शुरू हो चुके हैं। इसे समझने के लिए दो बिंदुओं पर विचार करना होगा। पहला यह कि चुनाव प्रक्रिया पर देश के अंदर से ही सवाल उठाये गये हैं। दूसरा बिंदु पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना का भारत में आश्रय लेना है। यह स्थिति सामान्य नहीं कही जा सकती कि पूर्व प्रधानमंत्री की पार्टी बांग्लादेश में बैन कर दी गई। फिर जिन्होंने चुनाव में हिस्सा लिया, वे ही निर्वाचन प्रक्रिया से ही संतुष्ट नहीं हैं। भारत के लिए तो यह निर्वाचन इसलिए मायने रखता है कि प्रधानमंत्री के रूप में जो नेता उसके अनुकूल रहीं, उन्हें बांग्लादेश से निर्वासित होकर आना पड़ा। बात इतनी ही होती तो चिंता न होती। उन्हें शरण देने के पहले से ही बांग्लादेश में भारत विरोधी माहौल रहा है।

फिलहाल तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) की जीत पर पार्टी अध्यक्ष तारिक रहमान को बधाई दी। उन्होंने इसे रहमान के नेतृत्व पर बांग्लादेश की जनता का भरोसा बताया। मोदी ने खुद भरोसा दिया कि भारत एक लोकतांत्रिक, प्रगतिशील और समावेशी बांग्लादेश के समर्थन में खड़ा रहेगा। उन्होंने दोनों देशों के बहुआयामी संबंधों को मजबूत करने और साझा विकास लक्ष्यों को आगे बढ़ाने के लिए तारिक रहमान के साथ काम करने के लिए उत्सुकता जताई।

स्वाभाविक कि एक बड़े लोकतांत्रिक देश और पड़ोसी होने के नाते भारत यह रुख अपनाये। इसके विपरीत हाल के घटनाक्रम आगे की राह आसान नहीं होने के ही संकेत देते हैं। भारत के राजनयिक पड़ोस में हो रहे चुनाव के दौरान जमात-ए-इस्लामी के प्रदर्शन पर नजर रखे हुए थे। भारत का मानना रहा है कि बांग्लादेश में जमात-ए-इस्लामी पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के प्रभाव में रहती है। जमात इस चुनाव में अपने को सत्ता हासिल करने के करीब मानकर चल रहा था। उसने 11 दलों के साथ गठबंधन बनाया था। स्वाभाविक है कि ये छोटे दल हैं और पूरी तरह से जमात की ही पकड़ में रहे हैं। जमात ने चुनाव प्रचार के दौरान अपने भारत विरोधी रुख को छिपाया भी नहीं। अब हार के बाद उसकी हताशा चुनाव प्रक्रिया पर सवाल के रूप में सामने आई है। यहीं नहीं, साल 2024 में शेख हसीना को सत्ता से हटाने के लिए आंदोलन करने वाली नेशनल सिटीजन्स पार्टी ने भी चुनाव नतीजों में हेरफेर के आरोप लगाये हैं।

सच है कि बांग्लादेश में अति कट्टरपंथियों की हार खुद अपने लोगों और भारत के अनुकूल है। जिस तरह के हालात से बांग्लादेश गुजरा है, नई सरकार को स्थिति सामान्य करने में समय लगेगा। शेख हसीना के देश से बाहर आ जाने के बाद अंतरिम सरकार के प्रमुख मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व में बना माहौल भारत के खिलाफ ही रहा। हालात यह हो चले थे कि हिन्दू नागरिकों की लींचिंग के दौरान हत्या तक हुई। यह वही क्षेत्र है, पूर्वी पाकिस्तान के रूप में जहां लोकतांत्रिक आंदोलन को भारत ने न सिर्फ समर्थन दिया बल्कि बांग्लादेश के उदय में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई। बांग्लादेश के नायक शेख मुजीब की हत्या के बाद से भारत को अपने इस पड़ोसी के साथ रिश्तों को लेकर सजग रहना पड़ा है। सुरक्षा सहयोग, विदेश नीति और आर्थिक साझेदारी के बूते भारत ने इसे सम्भाले रखा।

यह भी देखना होगा कि जिस पाकिस्तान से निकल कर बांग्लादेश अस्तित्व में आया, शेख हसीना के दौर में वहां पाकिस्तान की दाल नहीं गली। पाकिस्तान अब बांग्लादेश में भारत विरोधी रुख बने रहने की उम्मीद ही नहीं, कोशिश भी करेगा। शेख हसीना के हटने के बाद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार में उसे अपने मकसद में कामयाबी मिलती दिखी। यूनुस पाकिस्तान के साथ रिश्तों को मजबूत करने की दिशा में तेजी से चल रहे थे।

देखना होगा कि अब जबकि बीएनपी सत्ता में होगी, चीन के साथ ही पाकिस्तान के साथ वह अपने रिश्ते कैसा रखती है। भारत ने तो शेख हसीना को शरण देने के साथ बीएनपी से भी रिश्ते सुधारने की कोशिश की है। पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के बीमार होने पर चिंता जताना और उनके निधन के बाद विदेश मंत्री एस जयशंकर का उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने को खास माना जा सकता है। खुद खालिदा जिया के शासनकाल में भारत का उनके देश के साथ रिश्ते को बहुत अच्छा नहीं, तो खराब भी नहीं कह सकते। तारिक रहमान उन्हीं के बेटे हैं, युवा हैं, अभी पिछले साल के अंत में ही लंबे समय बाद स्वतः निर्वासन की स्थिति से लौटे हैं। उम्मीद की जाती है कि वे भारत से अपने देश के रिश्तों को बदलती दुनिया के हिसाब से देखेंगे। हमेशा की तरह भारत तो बेहतर रिश्ते ही चाहेगा। डॉ. प्रभात ओझा हि.स.

Crime News। मणिपुरः तीन उग्रवादी गिरफ्तार, गोला-बारूद बरामद

इंफाल // हिंसा प्रभावित मणिपुर पुलिस ने सुरक्षा बलों के साथ मिलकर तीन उग्रवादियों को गिरफ्तार करने के साथ हथियार एवं गोला-बारूद बरामद किया गया है। वहीं, दूसरी ओर चोरी के वाहन को बरामद करने के साथ ही राज्य में वाहनों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने लिए भी पुलिस अभियान चला रही है।

1004241848

मणिपुर पुलिस द्वारा आज दी गयी जानकारी के अनुसार सुरक्षा बलों ने इंफाल वेस्ट और इंफाल ईस्ट जिलों के अलग-अलग इलाके से केसीपी (अपुनबा) के दो सक्रिय कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया। कैडरों की पहचान था। ओडेम जैक्सन सिंह (21) जो थांगमेइबंद हिजाम लेइकाई, इंफाल वेस्ट जिले का रहने वाला है, उसे उसके इलाके से गिरफ्तार किया गया और अंगोम विद्यानंद सिंह (20) जो खुरई थांगजाम लेइकाई, इंफाल ईस्ट जिले का रहने वाला है, उसे उसके घर से गिरफ्तार किया गया। उनके पास से दो मोबाइल फोन और एक आधार कार्ड जब्त किया गया।

इसी कड़ी में सुरक्षा बलों ने प्रीपाक के एक सक्रिय कैडर, खैदेम टोनी सिंह उर्फ इबुंगो (42) को गिरफ्तार किया है। कैडर विष्णुपुर जिला के केइबुल लामजाओ थानांतर्गत मोइरंग खुनौ माखा लेइकाई का रहने वाला है, को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। जबकि, सुरक्षा बलों ने टेंग्नौपाल जिले के माची थानांतर्गत खुलसाइबुंग पहाड़ी रेंज से हथियार एवं अन्य सामग्री बरामद की। जिसमें एक सिंगल बैरल गन, दो पिस्तौल हर एक में मैगज़ीन के साथ, आठ आईईडी, 41अलग-अलग कैलिबर के एम्युनिशन राउंड और दो बाओफेंग रेडियो बरामद किया गया है।

टेंग्नौपाल जिले के टेंग्नौपाल थानांतर्गत सेनम गांव इलाके से एक चोरी हुई चार पहियों वाली ईको वैन (एमएन-06एलबी-3319) को पुलिस ने बरामद किया है। हालांकि, इस मामले में किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है। वाहन की चोरी इंफाल ईस्ट ज़िले के जेएनआईएमएस से होने की खबर थी, उसे इंफाल ईस्ट ज़िले के पोरोमपट थाने को सौंप दिया गया है।

वहीं, दूसरी ओर सुरक्षा बल ज़िलों के बाहरी और संवेदनशील इलाकों में सर्च ऑपरेशन और एरिया डोमिनेशन जारी रखे हुए हैं, जिससे हथियार और गोला-बारूद बरामद हुए हैं। सुरक्षा बल राष्ट्रीय बीते शुक्रवार को राजमार्ग-37 पर ज़रूरी सामान ले जा रही 133 गाड़ियों की आवाजाही पक्की की गई है। सभी संवेदनशील इलाकों में कड़े सुरक्षा उपाय किए गए हैं और गाड़ियों की आज़ादी और सुरक्षित आवाजाही पक्की करने के लिए सेंसिटिव हिस्सों में सिक्योरिटी काफ़िला दिया गया है। हि.स.

सांसद पप्पू यादव को पूर्णिया कोर्ट से मिली जमानत कहा बेटियों की लड़ाई लड़ता रहूंगा

1004238874
1004238874

पूर्णिया // चुनाव के दौरान कथित रूप से पैसे बांटने के मामले में सांसद पप्पू यादव को पूर्णिया कोर्ट से जमानत मिल गई है। इस प्रकरण में दर्ज प्राथमिकी के आधार पर उनके विरुद्ध कार्रवाई की गई थी।मामला लोकसभा चुनाव के दौरान आचार संहिता उल्लंघन और मतदाताओं को प्रभावित करने के आरोप से जुड़ा बताया जाता है। पुलिस ने आरोपों के आधार पर केस दर्ज किया था, जिसके बाद कानूनी प्रक्रिया के तहत उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।पूर्णिया न्यायालय में जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष ने अपने तर्क रखे। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने उन्हें सशर्त जमानत दे दी।कोर्ट के इस फैसले के बाद उनके समर्थकों में उत्साह देखा गया। वहीं प्रशासन की ओर से कोर्ट परिसर में विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी। मामले में अगली सुनवाई नियत तिथि पर होगी।शाम में सांसद प्रवक्ता राजेश यादव ने जानकारी दी कि जमानत आदेश के बाद सांसद को पटना स्थित फुलवारी शरीफ केंद्रीय कारा से रिहा कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि रिहाई के बाद सांसद उस परिवार से मिलने जा रहे हैं, जिसकी बिटिया ने कथित रूप से छत से कूदकर अपनी जान दे दी है। राजेश यादव ने कहा कि सांसद पप्पू यादव को मिली यह बेल सच्चाई की जीत है।

Deoghar News। बाबा बैद्यनाथ व मां पार्वती मंदिर का उतारा गया पंचशूल

1004238820

पंचशूल उतरने के पश्चात बाबा वैद्यनाथ व माता पार्वती का गठबंधन नही कर सकेंगे श्रद्धालु

देवघर // महाशिवरात्रि, 2026 के अवसर पर परंपरा के मुताबिक बाबा मंदिर के शिखर पर लगे पवित्र पंचशूल को आज उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा व पुलिस अधीक्षक श्री सौरभ की निगरानी में महाशिवरात्रि से पहले विधिवत उतारा गया। इस दौरान पंचशूल को स्पर्श करने के लिए भक्तों का हुजूम उमड़ पड़ा। वहीं इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी मंदिर प्रांगण में किया गया था। विदित है कि पंचशुलों को कल एक बार फिर पूजा पाठ कर मंदिरों के शिखर पर लगाया जाएगा और तब जाकर गठबंधन का रिवाज हो सकेगा।

1004238828

इसके अलावा इस दौरान मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए उपायुक्त ने कहा कि महाशिवरात्रि को लेकर बाबा मंदिर, शिवगंगा, मंदिर के आसपास के क्षेत्रों के अलावे शिव बारात रुट लाइन में श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इसके अलावे देवघर शहर के साथ महाशिवरात्रि को लेकर मंदिर की साफ-सफाई, साज-सज्जा और सजावट का काम भी विशेष रूप से किया जायेगा। ज्ञातव्य है कि महाशिवरात्रि के ठीक दो दिन पहले साल में एक बार बाबा मंदिर और पार्वती मंदिर के शीर्ष पर स्थित पंचशूल को विधिवत उतारा जाता है एवं इस अलौकिक क्षण के गवाह बनने हजारों भक्तों की भीड़ मंदिर परिसर में उमड़ पड़ती है। पंचशूल उतारने के बाद महाशिवरात्रि से पूर्व कोई भी भक्त गठबंधन नहीं कर सकते हैं। माता पार्वती और महादेव के गुंबदों पर लगे दोनों पंचशुलों को उतारने के बाद पहले आपस में मिलाया जाता है और एक साथ रखा जाता है एवं यह अलौकिक दृश्य व परम्परा सिर्फ बैद्यनाथ धाम मंदिर में ही देखने को मिलता है एवं इस मौके पर हर कोई की इच्छा होती है कि वह एक बार इन पंचशुलों का दर्शन कर लें। इसलिए इस अवसर पर मंदिर परिसर में भक्तों की भारी भीड़ भी उमड़ती है।