देवघर उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा की अध्यक्षता में राजकीय श्रावणी मेला की तैयारियों के मद्देनजर सूचना भवन सभागार में सभी नव-चयनित सूचना सह सहायता कर्मियों को ब्रीफ कर उन्हें कार्य आवांटित किया गया। इसके अलावा ब्रीफिंग के दौरान उप विकास आयुक्त ने पीयूष सिन्हा ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी सूचना सह सहायता कर्मियों का कार्य सिर्फ बिछड़े हुए कांवरिया बंधुओं को उनके परिजन से मिलाना हीं नहीं है, बल्कि पूरे सेवाभाव व कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करना है।
इसके लिए आप सभी अब जिला प्रशासन द्वारा नई तकनीकों के उपयोग का सहारा भी ले सकते हैं और बम भाईयों के पता को ढूंढ कर उनके परिवार से उनका संपर्क करवा सकते हैं। आगे उन्होंने कहा कि इस वर्ष हमारे देवघर के सम्पूर्ण मेला क्षेत्र में फैले हुए सूचना सह सहायता केंद्रों को हीं सिर्फ आपस में नहीं जोड़ा जाएगा, बल्कि सूचना तंत्र को तकनीकी रूप से और भी बेहतर बनाने का प्रयास किया गया है, ताकि बिछड़े हुए कांवरिया बंधुओं को उनके परिजन से मिलाने में सहूलियत हो सके।
इसके अलावा जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल कुमार भारती ने जानकारी दी कि राजकीय श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु सम्पूर्ण मेला क्षेत्र में 31 सूचना सह सहायता केन्द्र, 03 बाइक दस्ता की टीम एवं 02 टोटो चौबिसों घंटे कार्यरत रहेंगे, ताकि किसी भी स्थिति में श्रद्धालुओं को त्वरित सविधा मुहैया करायी जा सके। इसके अलावा मेला के दौरान बाबा नगरी आने वाले महिला श्रद्धालुओं के साथ बच्चों के सुविधा एवं स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए 10 मातृत्व विश्राम गृह का निर्माण कराया गया है। साथ ही मातृत्व विश्राम गृह में सैनिटरी पैड, बच्चों के डायपर, बिस्कीट, दूध उपलब्ध कराया जाएगा एवं महिला कर्मियों की प्रतिनियुक्ति भी इन केन्द्रों पर की जायेगी।
देवघर पहली बार आईपीएल के तर्ज पे शुरू हुआ टेनिस बॉल टूर्नामेंट का मुख्य अतिथि जिला खेल पदाधिकारी संतोष कुमार और डॉ सुनील खवाड़े द्वारा संयुक्त रूप से फीता काट कर किया गया इस टूर्नामेंट का शुभारंभ। विशिष्ट अतिथि में देवघर जिला हैंड बॉल संघ के चेयरमैन संजय मालवीय, ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह , डीएसए सचिव आशीष झा, देवघर जिला ओलंपिक संघ के कोषाध्यक्ष नवीन शर्मा,बजरंगी महथा, उपस्थित थे।
इसका ऑक्शन देवघर के उत्सव प्लेस में 29 जून को कराया गया था जिसमें सभी टीम ओर आईकॉन खिलाड़ी मौजूद थे आइकॉन की लिस्ट कुछ एक प्रकार है । अंकित पांडेय मनीष यादव रंजीत यादव संजीव झा शालू मिश्रा उज्वल राय । इस ऑक्शन में सबसे महंगे खिलाड़ी विक्की सिंह (11000) की राशि में जिसको सर्वाधिक बोली लगाकर पी वी ए पैंथर ने अपने साथ जोड़ा है। डॉ सुनील खवाड़े ने कहा कि इस टूर्नामेंट को कराने का मकसद है टेनिस बॉल क्रिकेट जो अभी पूरे विश्व में एक स्थान ले रहा है जैसे कि इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग (आईएसपीएल) और टेनिस बॉल क्रिकेट प्रीमियर लीग (टीबीसीपीएल), टेनिस बॉल का उपयोग करके आयोजित किए जाते हैं। वैसे ही यहां के खिलाड़ियों को एक प्लेटफार्म देना। ताकि वो भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन बड़े स्तर पे भी कर सके। और इस टूर्नामेंट के अगले सत्र का घोषणा भी किया की अगला सीजन फरवरी में और भी भव्य तरीके से कराया जाएगा। मुख्य अतिथि जिला खेल पदाधिकारी संतोष कुमार ने कहा कि पिछले 2 साल के कार्यकाल में देवघर एक ऐसा जिला है जहां खेल के आयोजन के लिए कभी सोचना नहीं पड़ता और ये सब देवघर जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष डॉ सुनील खवाड़े और डीएसए सचिव आशीष झा सहित संजय मालवीय बीरेंद्र सिंह,नवीन शर्मा उनके टीम के कारण संभव हो पाता है। इस तरह का आयोजन ऐसे छोटे शहर में कराने के लिए आयोजकों का भी धन्यवाद दिया। इस टूर्नामेंट को अंकित स्पोर्ट्स के द्वारा आयोजित किया जा रहा है।
पहला मैच कैलाश फाइटर बनाम लिटिल पैराडाइज एलेवेन खेल गया
आज का पहला मैच कैलाश फाइटर बनाम लिटिल पैराडाइज एलेवेन खेल गया जिसमें कैलाश फाइटर टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 119 रन 4 विकेट खोकर बनाया।।लक्ष्य का पीछा करते हुए लिटिल पैराडाइज एलेवेन टीम ने 8 विकेट खोकर लक्ष्य को पार कर लिए।।इसमें अक्षय 15 बॉल 39 रन बनाया । दूसरा मुकेश फ्लावर और ऑरेंज लॉयन के बीच खेला गया जिसमें ऑरेंज लॉयन ने 10 ओवर में 6 विकेट खोकर 146 रन बनाए जवाब में मुकेश फ्लावर की टीम ने 7 विकेट खोकर 113रन बनाया और ऑरेंज लॉयन ने यह मैच 33 रन से जीता।।तीसरा मैच PVR पैंथर और स्टाइल एलेवेन के बीच खेल गया जिसमें pvr ने 105 रनों का टारगेट दिया जिसको स्टाइलिश 11 ने 108रन 3 विकेट के नुकसान पे आसानी से हासिल कर लिया।।टूर्नामेंट को सफल बनाने में अंकित स्पोर्ट्स के नीरज झा,पंकज वाजपेई, राजा लगे हुए हैं।
देवघर उपायुक्त ने भी०आइ०पी० (VIP), भी०भी०आई०पी० (VVIP) एवं आउट ऑफ टर्न दर्शन (Out of turn darshan) पर, पूर्व की तरह इस बार भी सावन माह में पूर्णतः रोक लगाई गई है, ताकि श्रद्धालुओं को सुगमतापूर्वक जर्लापण कराया जा सके। ज्ञात हो कि देवघर के बाबा बैजनाथ धाम मंदिर में श्रद्धालुओं की अपार भीड़ को देखते हुए, उनके जान माल की सुरक्षा व सुगम जलार्पण हेतु ऐसा कदम उठाया गया है। साथ हीं श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा को देखते हुए श्रावणी मेला के दौरान भी०आइ०पी० एवं आउट ऑफ टर्न दर्शन पर पूर्णतः रोक 2015 से ही लगाई गयी है। वर्ष 2015 में सावन माह में श्रद्धालुओं की लंबी कतार में अचानक से अहले सुबह भगदड़ मच गई और 10 श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी । यह घटना 10 अगस्त 2015 को घटी थी। जिसके बाद से श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वीआईपी वीवीआईपी और आउट ऑफ टर्न पूजा पर रोक लगा दी गई। और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए अरघा के माध्यम से जलार्पण की भी व्यवस्था की गई। कुछ वर्षों से देखा जा रहा है कि आंतरिक अरघा के साथ साथ साथ बाह्य अरघा की भी व्यवस्था की जाती है। आंतरिक अरघा के माध्यम से श्रद्धालुओं जलार्पण के वक्त बाबा का दर्शन कर सकते (शिवलिंग पर जल चढ़ते देख सकते हैं) बाह्य अरघा के माध्यम सामने से देख नहीं सकते हैं लेकिन बाह्य अरघा का भी जल बाबा पर चढ़ाया जाता है और उसे भी बाबा मंदिर के ऊपर लगे एल ई डी स्क्रीन पर देख सकते हैं।
देवघर एम्स में इलाज के दौरान महिला होमगार्ड की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि बड़ा शेखपुरा निवासी लाल बहादुर यादव की पुत्री निशा कुमारी देवघर में भाड़े के रूम में रहकर होमगार्ड की ड्यूटी उपायुक्त कार्यालय में करती थी । उसके पेट में अचानक तीव्र दर्द होने लगा । आनन फानन में उसे एक निजी क्लिनिक ले जाया गया। स्थिति गंभीर देखते हुए उसे वहां एम्स रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। इलाज कर रहे चिकित्सक ने बताया कि प्रथमदृष्टया जहरीला पदार्थ सेवन की आशंका है। हालांकि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारण का पता चलेगा। मृतिका की बहन भी होमगार्ड में है और उसकी ड्यूटी मधुपुर प्रखंड कार्यालय में है ।
रांची झारखंड अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी) के साइबर क्राइम थाने ने एक बड़े और सुनियोजित साइबर धोखाधड़ी नेटवर्क का खुलासा किया है। यह गिरोह निवेश घोटालों और डिजिटल अरेस्ट जैसी गतिविधियों में शामिल था, जिसमें चीनी जालसाजों की मिलीभगत से अवैध वित्तीय लेनदेन किए जा रहे थे। यह जानकारी शनिवार को साइबर डीएसपी नेहा बाला ने दी। सीआईडी के डीजी अनुराग गुप्ता के आदेश पर सीआईडी की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस गिरोह के सात सदस्यों को गिरफ्तार किया।
साइबर क्राइम बैंक खातों की जानकारी और कई डिजिटल सबूत बरामद
इन साइबर अपराधियों के पास से 12 मोबाइल फोन, 11 सिम कार्ड, 14 एटीएम कार्ड और व्हाट्सएप व टेलीग्राम चैट से प्राप्त 60 बैंक खातों का विवरण बरामद हुआ है। साइबर डीएसपी नेहा बाला ने शनिवार को बताया कि गत 4 जुलाई को साइबर क्राइम बैंक खातों की जानकारी और कई डिजिटल सबूत बरामद हुए 60 म्यूल बैंक खातों की जानकारी मिली डीएसपी ने बताया कि चीनी गिरोह के लिए काम करने वाले एजेंटों को टेलीग्राम के माध्यम से एक विशेष एप्लिकेशन (एपीके फाइल) भेजी जाती थी। एजेंट इस एप्लिकेशन को उन सिम कार्ड में इंस्टॉल करते थे, जो बैंक खातों से जुड़े होते थे। एक बार इंस्टॉल होने के बाद, यह एप्लिकेशन स्वचालित रूप से बैंक से संबंधित ओटीपी और अलर्ट्स को चीनी सर्वर पर भेज देती थी। चीन में बैठे अपराधी जानकारियों का उपयोग करके उन खातों का रिमोट एक्सेस प्राप्त कर लेते थे और करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी को अंजाम देते थे। जिसमें 60 म्यूल बैंक खातों की जानकारी मिली।
पूरे भारत में कुल 68 शिकायतें दर्ज
थाने को एक गुप्त सूचना मिली थी कि जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के ओलिव गार्डन होटल में एक संगठित साइबर गिरोह इकट्ठा हुआ है। यह गिरोह म्यूल बैंक खातों (धोखाधड़ी के लिए इस्तेमाल होने वाले बैंक खाते) की व्यवस्था करने और चीनी जालसाजों के साथ मिलकर पूरे भारत में कुल 68 शिकायतें दर्ज डीएसपी ने बताया कि सीआईडी को अब तक 60 म्यूल बैंक खातों की जानकारी मिली है, जिनसे पूरे भारत में कुल 68 शिकायतें दर्ज हैं। ये सभी बैंक खाते विभिन्न राज्यों में दर्ज निवेश घोटाले और डिजिटल अरेस्ट से संबंधित शिकायतों से जुड़े हुए हैं, जिनकी रिपोर्ट एनसीआरपी पोर्टल पर उपलब्ध है।
एक विशेष एजेंट की भी हुई गिरफ्तारी
झारखंड सीआईडी ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी अनजान लिंक, कॉल या निवेश प्रस्ताव से सावधान रहें। किसी भी साइबर अपराध की सूचना तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर दें। काम करने में संलिप्त है। यह सूचना मिलते ही सीआईडी ने तत्काल कार्रवाई की और मौके से सात एजेंटों को गिरफ्तार कर लिया । ये एजेंट देश के अलग-अलग हिस्सों से म्यूल बैंक खातों की आपूर्ति में शामिल थे। इनके साथ ही एक विशेष एजेंट भी पकड़ा गया, जो मून पे, ड्रेगन पे, सुपर पे और मैंगो पे इंडिया जैसी चीनी कंपनियों के लिए काम कर रहा था। गिरफ्तार किए गए चीनी नेटवर्क से जुड़े एजेंटों के व्हाट्सएप और टेलीग्राम चैट्स से बड़ी संख्या में बैंक खातों की जानकारी और कई डिजिटल सबूत बरामद किए गए हैं।
गिरफ्तार आरोपी बिहार और मध्यप्रदेश के
बिहार के सीवान जिले के निवासी कुमार दीपक और प्रभात कुमार नालंदा जिले के कुमार सौरभ और शिवम कुमार पटना जिले के प्रदीप कुमार और अनिल कुमार वही मध्य प्रदेश के सागर जिले के निवासी लखन चौरसिया शामिल हैं।
देवघर झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद् राँची एवं स्कूलनेट इंडिया लिमिटेड के संयुक्त तत्वाधान मे आइसीटी 754 के अंतर्गत शिक्षको के लिए संचालित आईसीटी (ICT) कार्यक्रम के अंतर्गत डिजिटल शिक्षा से जुड़ रहे सभी सरकारी स्कूल के शिक्षकगण के लिए मध्य विद्यालय सातर में पंचदिवसीय गैर-आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आज अंतिम दिन देवघर प्रखण्ड के BPO रोशन कुमार सिंह आए एवं पांच दिन की गतिविधि के बारे में जानकारी लिये और सभी शिक्षकों को डिजिटल सेवा के माध्यम से शिक्षण कार्य करने के लिये प्रेरित किये और इसके साथ पंचदिवसीय प्रशिक्षण का समापन हुआ । इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग ले रहे शिक्षकों में रीमा कुमारी, अमित कुमार, प्रियंका कुमारी, राजेश कुमार, संगीता देवी, विकास कुमार, नीलम कुमारी, राजीव कुमार, अनीता कुमारी और सुनील कुमार शामिल हैं। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के पाँचवे दिन देवघर जिले के दूरदराज़ क्षेत्रों से आए शिक्षकों ने सक्रिय भागीदारी की और कंप्यूटर एवं डिजिटल शिक्षा से संबंधित विषयों में प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रशिक्षक के रूप में राजीव कुमार और नवीन कुमार ने ICT, डिजिटल टूल्स, कंप्यूटर शिक्षा और J-Guruji के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के सफल आयोजन में मध्य विद्यालय, सातर की प्रभारी प्रधानाध्यापिका सरिता कुमारी राणा और सहायक शिक्षकगण अमरेश कुमार, नरेश पासवान और वंदना कुमारी का विशेष सहयोग रहा। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम शिक्षकों के डिजिटल सशक्तिकरण की दिशा में एक सराहनीय पहल है, जिससे शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होगा।
देवघर उन्नति का पहिया कार्यक्रम के तहत कन्या मध्य विद्यालय बामनगामा सारठ में 600 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण किया गया । जिला कल्याण पदाधिकारी दयानंद दुबे के पत्र के आलोक में स्थानीय विधायक उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह के प्रतिनिधि बामनगामा पंचायत के मुखिया इंद्रदेव सिंह, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी सारठ शशांक शेखर द्वारा सभी छात्र-छात्राओं के बीच वित्तीय वर्ष 2025- 26 तथा शेष बचे हुए वित्तीय वर्ष 2024 -25 के छात्र-छात्राओं के बीच उन्नति का पहिया कार्यक्रम के तहत साइकिल वितरण निःशुल्क किया गया। मौके पर प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी उदय शंकर राय विद्यालय के प्रधान शिक्षक विमल मिश्र आदि के साथ-साथ सभी बीआरपी, सीआरपी एवं संबंधित विद्यालय के प्रधान शिक्षक उपस्थित थे। आज जिस विद्यालय के छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण किया गया उसमें उत्क्रमित मध्य विद्यालय लखना, उत्क्रमित मध्य विद्यालय खरना ,उत्क्रमित मध्य विद्यालय कर्माटांड़ ,उत्क्रमित मध्य विद्यालय अंबा नचनिया ,उत्क्रमित मध्य विद्यालय बेचबांध ,उत्क्रमित मध्य विद्यालय बारा उर्दू ,उत्क्रमित मध्य विद्यालय गंगती, उत्क्रमित मध्य विद्यालय बेल्थरा ,मध्य विद्यालय डुमरिया, उत्क्रमित मध्य विद्यालय रंगा मटिया, उत्क्रमित मध्य विद्यालय बसकी- 2, उत्क्रमित उच्च विद्यालय पंसारी, उत्क्रमित मध्य विद्यालय चोरमारा, उत्क्रमित मध्य विद्यालय चुनरडीह, उत्क्रमित उच्च विद्यालय करहिया ,प्लस टू यू एच एस पत्थरअड्डा, उमस दमन कुंड, उमस देवघरबाद तथा उत्क्रमित मध्य विद्यालय गजियादीह ,उत्क्रमित मध्य विद्यालय गोविंदपुर एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय नयाडीह शामिल है।
देवघर उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में केंद्रीय विद्यालय के संचालन को लेकर समाहरणालय सभागार में बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि अस्थायी तौर पर एम्स से कुछ दूरी पर रामूडीह गांव में स्थित छात्रावास में केंद्रीय विद्यालय चालू करने से जुड़े कार्यों को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया। इसके अलावा बैठक के दौरान उपायुक्त ने एम्स परिसर समीप चिन्हित भूखंड में केंद्रीय विद्यालय के स्थाई भवन के निर्माण को लेकर किए जाने वाले कार्यों हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश। साथ ही अस्थाई चिन्हित भवन के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण के कार्यों को लेकर उपायुक्त ने संबंधित कार्यपालक अभियंता को आवश्यक निर्देश दिया, ताकि भवन का उपयोग इस दौरान उपरोक्त के अलावा अपर समाहर्ता, एम्स के डिप्टी डायरेक्टर एडमिन, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, प्रभारी प्रधानाचार्य केंद्रीय विद्यालय मधुपुर, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी एवं संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित थे।
देवघर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा द्वारा जानकारी दी गई कि शनिवार को बाबा मंदिर प्रांगण स्थित 18 दानपात्र को मंदिर प्रशासन की देखरेख में खोला गया। साथ ही गिनती के पश्चात दानपात्र से कुल 17,89,309 रुपए एवं नेपाली नगद 1510/ रुपये दान स्वरूप प्राप्त हुए। इससे अलावे मंदिर के दान पात्र को कड़ी सुरक्षा के बीच खोला गया। पात्र से निकले पैसे को गिनती के लिए मंदिर प्रशासनिक भवन में रखा गया।
जमशेदपुर पोटका विधानसभा क्षेत्र के खड़िया शाही स्थित पीएम श्री कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय जो पूरे राज्य में पेंटिंग बनाने के लिए जाना जाता है। शनिवार को इस विद्यालय का नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास राज्य के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन पोटका विधानसभा के विधायक संजीव सरदार ने नारियल फोड़ कर किया। इस विद्यालय के नवीनीकरण में 5 करोड़ 55 लाख 92 हजार की लागत से तैयार किया जाएगा। वहीं शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने कहा शिक्षा के स्तर को बढ़ाने को लेकर लगातार सरकार प्रयासरत है। उसी की नियमित आज एक कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का शिलान्यास किया गया। साथ ही यहां डिग्री कॉलेज और पॉलिटेक्निक कॉलेज का सौगात भी बहुत जल्द दिया जाएगा। वहीं क्षेत्र के विधायक संजीव सरदार ने कहा चुनाव के समय में जो वादे किए थे।वह अब धीरे-धीरे हम अपनी जनता को समर्पित कर रहे हैं और मेरी यह प्रयास रहेगी कि पोटका विधानसभा क्षेत्र को शिक्षा के हब के रूप में तैयार करें. ताकि इस विधानसभा के बच्चे भी देश और दुनिया में अपना नाम रोशन करें।
जमशेदपुर बीते दिनों चांडिल डैम का फाटक अचानक रातों-रात खोल देने से जमशेदपुर के मानगो क्षेत्र में इमाम नगर, रामनगर, संजीवनी पथ और हनुमंत नगर जैसे कई इलाकों में नीचले हिस्सों में बाढ़ जैसे हालात उत्पन्न हो गई थी नदी का पानी तेज़ी से बस्तियों में घुस गया।
जिससे लोगों के घरों में पानी भर गया और भारी नुकसान हुआ।स्थानीय लोगों के अनुसार, पहले से ही श्याम नगर स्थित पूर्व अस्थायी बांध बनाया गया था। इस कार्य के लिए इलाके के नागरिकों ने 20 जून 2025 को उप नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा था। मौसम विभाग की ओर से भारी बारिश की चेतावनी पहले ही जारी कर दी गई थी, इसके बावजूद भी सुरक्षा के उचित इंतज़ाम समय पर नहीं किए गए।स्थानीय निवासी श्याम नगर, रामनगर, संजीवनी पथ और हनुमंत नगर के लोगों का कहना है कि डैम का गेट बिना पूर्व सूचना खोले जाने से अचानक नदी का पानी रिहायशी इलाकों में घुस गया। लोगों ने किसी तरह अपनी जान बचाई, लेकिन घरों का कीमती सामान, ज़रूरी दस्तावेज़ और राशन पूरी तरह बर्बाद हो गया।प्रभावित लोगों ने प्रशासन से अनुरोध किया है कि उन्हें हुए नुकसान की भरपाई के लिए सरकार की ओर से राहत राशि और मुआवजा जल्द से जल्द प्रदान किया जाए। साथ ही, भविष्य में इस प्रकार की घटना को रोकने के लिए उचित योजना और अलर्ट सिस्टम की मांग की गई है। जिसमें प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग की गई है। उन्होंने कहा कि इस त्रासदी में जो क्षति हुई है, उसकी भरपाई केवल सरकार की सहायता से ही संभव है।
जमशेदपुर एमजीएम मानगो थाना अंतर्गत एनएच 33 के किनारे सिमुलडांगा स्थित अमूल दूध के गोदाम में शनिवार को सुबह करीब 7 बजे अचानक लगी आग से काफी नुकसान होने का अनुमान है।स्थानीय लोग बताते हैं कि संभवतः शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी जिससे अफरा तफरी मच गई। सूचना पाकर पहुंची एमजीएम पुलिस ने अग्निशमन विभाग को सूचित किया और आग पर काबू पाने के लिए दमकल को लगाया गया। सुबह 9 बजे तक प्रयास जारी रहा। बताते हैं कि करीब 2 किमी की परिधि में आग का धुआं फैल गया और सूचना पाकर काफी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंचे। सामाजिक कार्यकर्ता दीपक रंजीत ने बताया कि गुजराती सहकारी दूध वितरण संघ लिमिटेड के नाम से संचालित यह गोदाम करीब एक एकड़ जमीन पर मौजूद है।
देवघर रेलवे ने श्रावणी मेला 2025 के दौरान यात्रियों की बढ़ती मांग को पूरा करने के उद्देश्य से मधुपुर और बनारस के बीच एक स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। 03157/03158 मधुपुर-बनारस-मधुपुर साप्ताहिक अनारक्षित स्पेशल ट्रेन इस त्यौहार के दौरान यात्रा करने वाले कांवड़ियों और अन्य तीर्थयात्रियों को सुविधाजनक यात्रा का विकल्प प्रदान करेगी।
रेलवे निम्नलिखित स्पेशल ट्रेन सेवाएं प्रदान करेगा
ट्रेन संख्या 03157/03158 मधुपुर-बनारस-मधुपुर अनारक्षित स्पेशल ट्रेन निम्नलिखित दिनों पर चलेगी
03157 (मधुपुर-बनारस) अनारक्षित स्पेशल ट्रेन मधुपुर से 14.07.2025, 21.07.2025, 28.07.2025 और 04.08.2025 को (04) ट्रिप के लिए चलेगी। उक्त ट्रेन मधुपुर से 12:10 बजे प्रस्थान करेगी और उसी दिन 23:30 बजे बनारस पहुंचेगी।
03158 (बनारस – मधुपुर) अनारक्षित स्पेशल 15.07.2025, 22.07.2025, 29.07.2025 और 05.08.2025 को बनारस से (04) ट्रिप के लिए चलेगी। उक्त ट्रेन बनारस से 01:50 बजे प्रस्थान करेगी और उसी दिन 14:30 बजे मधुपुर पहुँचेगी। यह ट्रेन आसनसोल मंडल क्षेत्राधिकार के दोनों दिशाओं में रास्ते में जसीडीह और सिमुलतला में रुकेगी।
ट्रेन संख्या 08797/08798 दुर्ग-पटना-दुर्ग स्पेशल ट्रेन निम्नलिखित दिनों में चलेगी
08797 (दुर्ग-पटना) स्पेशल ट्रेन दुर्ग से 07.07.2025, 14.07.2025, 21.07.2025 और 28.07.2025 को (04 ट्रिप) के लिए चलेगी। उक्त ट्रेन दुर्ग से 13:15 बजे रवाना होगी और अगले दिन 15:30 बजे पटना पहुंचेगी।
08798 (पटना-दुर्ग) स्पेशल ट्रेन पटना से 08.07.2025, 15.07.2025, 22.07.2025 और 29.07.2025 को (04 ट्रिप) चलेगी। उक्त ट्रेन पटना से 17:15 बजे रवाना होगी और अगले दिन 22:35 बजे दुर्ग पहुंचेगी। यह ट्रेन आसनसोल मंडल के क्षेत्राधिकार के दोनों दिशाओं में चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह पर रुकेगी।
स्पेशल ट्रेन (मेल/एक्सप्रेस)
03511 आसनसोल-पटना श्रावणी मेला स्पेशल 11.07.2025 और 09.08.2025 के बीच (22 ट्रिप) प्रत्येक शुक्रवार, शनिवार, सोमवार, मंगलवार और बुधवार को 17:00 बजे आसनसोल से रवाना होगी तथा 03512 पटना-आसनसोल श्रावणी मेला स्पेशल 12.07.2025 और 10.08.2025 के बीच (22 ट्रिप) प्रत्येक शनिवार, रविवार, मंगलवार, बुधवार और गुरुवार को 02:50 बजे पटना से रवाना होगी।
03553 आसनसोल – दानापुर श्रावणी मेला स्पेशल 14.07.2025 और 07.08.2025 के बीच (16 ट्रिप) प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, बुधवार और गुरुवार को 19:30 बजे आसनसोल से रवाना होगी तथा 03554 दानापुर – आसनसोल श्रावणी मेला स्पेशल 15.07.2025 और 08.08.2025 के बीच (16 ट्रिप) प्रत्येक मंगलवार, बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार को 03:15 बजे दानापुर से रवाना होगी ।
08855 गोंदिया – मधुपुर श्रावणी मेला स्पेशल 11.07.2025 और 04.08.2025 के बीच (08 ट्रिप) प्रत्येक शुक्रवार और सोमवार को गोंदिया से 12:30 बजे रवाना होगी तथा 08856 मधुपुर – गोंदिया श्रावणी मेला स्पेशल 12.07.2025 और 05.08.2025 के बीच प्रत्येक शनिवार और मंगलवार को (08 ट्रिप) मधुपुर से 14:30 बजे रवाना होगी ।
05028 बढ़नी – देवघर श्रावणी मेला स्पेशल 09.07.2025 से 10.08.2025 तक (33 ट्रिप) बढ़नी से 17:30 बजे प्रतिदिन रवाना होगी तथा 05027 देवघर – बढ़नी श्रावणी मेला स्पेशल 10.07.2025 से 11.08.2025 तक (33 ट्रिप) देवघर से 18:45 बजे प्रतिदिन रवाना होगी।
निम्नलिखित एक्सप्रेस ट्रेनों में एक सामान्य द्वितीय श्रेणी कोच जोड़ा जाएगा:
1) 13021/13022 हावड़ा – रक्सौल – हावड़ा एक्सप्रेस (दिनांक 11.07.2025 से 09.08.2025 तक हावड़ा से रवाना होने वाली तथा दिनांक 12.07.2025 से 10.08.2025 तक रक्सौल से रवाना होने वाली)
2) 13029/13030 हावड़ा – मोकामा – हावड़ा एक्सप्रेस (दिनांक 11.07.2025 से 09.08.2025 तक हावड़ा से रवाना होने वाली तथा दिनांक 12.07.2025 से 10.08.2025 तक मोकामा से रवाना होने वाली)।
3) 13185/13186 सियालदह – जयनगर – सियालदह एक्सप्रेस (दिनांक 11.07.2025 से 09.08.2025 तक सियालदह से प्रस्थान करने वाली तथा दिनांक 12.07.2025 से 10.08.2025 तक जयनगर से प्रस्थान करने वाली)।
4) 13105/13106 सियालदह-बलिया-सियालदह एक्सप्रेस (11.07.2025 से 09.08.2025 तक सियालदह से रवाना होने वाली तथा 12.07.2025 से 10.08.2025 तक बलिया से रवाना होने वाली)।
सुल्तानगंज में ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
मेला अवधि के दौरान निम्नलिखित ट्रेनें को नामित दिनों में सुल्तानगंज स्टेशन पर दो (02) मिनट का ठहराव प्रदान किया जायेगा:
ट्रेन 12253 एसएमबीटी बेंगलुरु-भागलपुर अंग एक्सप्रेस 08:20 बजे सुल्तानगंज पहुंचेगी।
12254 भागलपुर-एसएमबीटी बेंगलुरु अंग एक्सप्रेस दोपहर 02:16 बजे सुल्तानगंज पहुंचेगी।
इसके अलावा, सभी मेल/एक्सप्रेस/पैसेंजर ट्रेनों (12305/12306 राजधानी एक्सप्रेस, 22347/22348 वंदे भारत एक्सप्रेस, 12273/12274 दुरंतो
रांची झारखंड हाईकोर्ट ने शुक्रवार को वर्ष 2008 में हुई व्याख्याता नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका को खारिज कर दिया है. नियुक्ति को मीरा कुमारी समेत 19 अभ्यर्थियों ने याचिका दायर कर चुनौती दी थी। हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस दीपक रोशन की अदालत में इस मामले की सुनवाई हुई। पूर्व में सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने सभी पक्षों को सुनने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। प्रार्थियों ने अपनी याचिका में कहा था कि वर्ष 2008 में जेपीएससी ने जिन अभ्यर्थियों की नियुक्ति की अनुशंसा की थी, उसमें गड़बड़ी हुई थी। इसलिए नियुक्ति को निरस्त किया जाना चाहिए।
देवघर उत्तर प्रदेश के इटावा की घटना आप सबने देखा सुना ही होगा कथावाचक के साथ जो दुर्व्यवहार किया गया और वीडियो वायरल होने के बाद जिस प्रकार से देश भर में बवाल मचा वो किसी से छुपा नहीं है। सभ्य समाज के लोगों ने घटना की कड़ी निंदा की लेकिन इस प्रकार की घटना की निंदा होने के बाद भी इस प्रकार की घटना में कमी नहीं हो रही है। वापस कही ना कही फिर से समाज को शर्मसार करने की घटना को अंजाम दिया जाता है। पहले मध्यप्रदेश में फिर उत्तर प्रदेश में अब ताजा मामला झारखंड के देवघर से सामने आई है। एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही जिसमें साफ तौर पर दिखाई पड़ रहा है एक बुजुर्ग हाथ जोड़ कर माफी मांगते दिखाई पड़ रहे हैं वहीं दूसरी और भगवा गमछा पहने टीका लगाए एक व्यक्ति उस बुजुर्ग को गाली देते पिटाई करते दिखाई पड़ रहे हैं।
वीडियो Bkd News Jharkhand के फेसबुक पेज पर देख सकते हैं।
वीडियो देवघर के मुख्य सड़क के किनारे पिटाई का है जहां से भीड़ भाड़ और गाड़ियों का आवागमन साफ तौर पर दिखाई पड़ रहा है लेकिन पिटाई करने वाले को किसी की कोई परवाह नहीं है बेहिचक गाली गलौज करते हुए पिटाई कर रहे हैं। शुक्रवार को पीड़ित की पत्नी ने देवघर पुलिस अधीक्षक को एक लिखित आवेदन देकर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि दोषी के खिलाफ कड़ी से कड़ी करवाई की जाए। आवेदन में मारपीट के साथ साथ ये भी कहा गया है गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जब पीड़ित ने पानी मांगा तो पेशाब दिया और बोला कि ब्राह्मण का पेशाब पीने से तुम्हारा शरीर शुद्ध हो जाएगा।