रांची में कैबिनेट की बैठक खत्म होने के बाद झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पत्रकारों से बातचीत में कहा दिशुम गुरु शिबू सोरेन की तबीयत बेहतर हो रही है, डॉक्टर इलाज कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा गुरु जी कई जंग जीते हैं, इस जंग से भी जीत कर हम लोगों के बीच रहेंगे। डॉक्टर के बीच इलाजरत शिबू सोरेन को थोड़ा वक्त लगेगा.जल्द ही हम लोगों के बीच में होंगे। वहीं धनबाद के बाघमारा में अवैध माइनिंग करने से कई लोग अंदर धसने की बात पर धनबाद में कॉल इंडिया पूरा कार्य करती है। पूरा मामला संज्ञान में है।
देवघर के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पूर्व लोक अभियोजक हैदर अली साहब का गुरुवार के दिन दोपहर के 3 बजे निधन हो गया। उनके निधन की खबर से अधिवक्ता समाज ओर उनके शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई है। हैदर साहब की अंतिम यात्रा कल यानी शुक्रवार दोपहर 2 बजे उनके निजी आवास शिवलोक मैदान, आसाम एक्सेस रोड से निकलेगी।
देवघर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा द्वारा जानकारी दी गई कि गुरुवार को बाबा मंदिर प्रांगण स्थित 18 दानपात्र को मंदिर प्रशासन की देखरेख में खोला गया। साथ ही गिनती के पश्चात दानपात्र से कुल आय 19,59,565 रुपए के अतिरिक्त नेपाली रुपया नगद – 6875, चांदी का वजन-750 ग्राम, सोना वजन 23 ग्राम के अलावा वर्ष 1919 का 01 चांदी का सिक्का दान स्वरूप प्राप्त हुआ। इससे अलावे मंदिर के दान पात्र को कड़ी सुरक्षा के बीच खोला गया, जिसके पश्चात पात्र से निकले पैसे को गिनती के लिए मंदिर प्रशासनिक भवन में रखा गया।
पाकुड़ जिले के हिरणपुर थाना क्षेत्र के डांगापाड़ा आदिवासी टोला में एक ही परिवार के तीन सदस्य—मां रिचल हांसदा बेटी मरियम सोरेन और बेटा सिंगराय सोरेन अपने घर में बेहोशी की हालत में पाए गए। घर का दरवाजा नहीं खुला तो ग्रामीणों ने तोड़ा और तीनों को अचेत अवस्था में पाया। उन्हें एंबुलेंस से सोनाजोड़ी सदर अस्पताल लाया गया, जहां से गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया। बताया गया कि तीनों शाम को खेत से लौटकर खाना खाए थे, जिसके बाद यह हालत हुई। डॉक्टरों ने कहा कि स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है, जांच जारी है।
Deoghar Sawan Mela में हर दिन लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं बाबा पर जलाभिषेक के लिए पहुंच रहे हैं। बीते 13 दिनों का लेखा जोखा की जानकारी देते हुए कहा कि 11 जुलाई से 24 जुलाई तक गर्भगृह सहित सभी अर्घा के माध्यम से 23 लाख 73 हजार 874 कांवरियों ने जलार्पण किया है।
2 करोड़ 39 लाख 25 हज़ार 311 रुपए की आमदनी हुई
वहीं बाबा मंदिर से प्राप्त नगद के रूप में 2 करोड़ 39 लाख 25 हज़ार 311 रुपए की आमदनी हुई है। वहीं मंदिर से 10 ग्राम की 447 चांदी के सिक्के की विक्री हुई है।जबकि परिवहन विभाग से राज्य प्रवेश शुल्क के रूप में 90 लाख 24 हज़ार 925 रुपए की आमदनी हुई है।इसी क्रम में राज्य कर के रूप में 853.37 लाख रुपए की प्राप्ति हुई है। नगर निगम के द्वारा विभिन्न बस पड़ाव तथा विभिन्न प्रकार की व्यवस्थाओं से 40 लाख 39 हज़ार रुपए की आमदनी हुई है। वहीं विद्धुत विभाग के द्वारा अस्थाई बिद्धुत सम्बंध से 33 लाख 94 हजार 190 रुपये की राजस्व प्राप्ति हुई है। वहीं खाद्य सुरक्षा विभाग के द्वारा भी लगातार खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच पड़ताल की जा रही है।वहीं पुलिस विभाग के द्वारा मेला क्षेत्र में की गई पुलिसिंग व्यवस्था की पूरी पूरी जानकारी दी। जिसमें एनडीआरएफ,सीआरपीएफ,जिला पुलिस बल,झारखंड जगुआर,स्वान दस्ता,अश्रु गेस दस्ता, रेप और रैफ दस्ता आदि शामिल है और सभी विधिव्यवस्था के संचालन में पूरे मेला क्षेत्र में महती भूमिका निभा रहें हैं।
मौके पर उपस्थित अधिकारियों ने मेला क्षेत्र में कांवरियों की सुविधा के लिए की गई व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 34 कैम्प लगवाए गए हैं जहां जरूरत के लिहाज़ से एम्बुलेंस की ब्यवस्था की गई है और सभी कैंपो में चिकित्सक के साथ साथ अन्य सहयोगी स्टाफ़ भी उपस्थित रहते हैं। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा,एसडीओ रवि कुमार,नगर आयुक्त रोहित सिन्हा, सीएस युगल किशोर चौधरी, डीपीआरओ राहुल कुमार, सहायक जनसपंर्क पदाधिकारी रोहित विद्यार्थी, निर्भय ओझा, राजेश कुमार सहित सम्बंधित विभाग के कर्मी उपस्थित थे।
Sahebganj झारखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई करते हुए राज्य भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की टीम ने साहिबगंज जिले के बरहेट प्रखंड के बरमसिया पंचायत सचिव संतोष कुमार को 3,500 रुपये घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।
सूत्रों के मुताबिक पीड़ित लाभार्थी ने एसीबी दुमका इकाई को शिकायत दी थी कि पंचायत सचिव संतोष कुमार उनसे प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर 3,500 रुपये की अवैध रूप से मांग कर रहे हैं। शिकायत की सत्यता की पुष्टि के बाद एसीबी ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया और बुधवार को सचिव को घूस की रकम लेते ही रंगेहाथ पकड़ लिया। एसीबी टीम ने बरहेट पहुंचकर कार्रवाई को अंजाम दिया और आरोपी सचिव को पकड़कर प्रारंभिक पूछताछ के बाद अपने साथ दुमका ले गई, जहां आगे की कार्रवाई की जा रही है। वहीं बरहेट क्षेत्र में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत स्तर पर योजनाओं के नाम पर अक्सर पैसे की मांग की जाती है, परंतु लोग डर या लाचारी के कारण शिकायत नहीं कर पाते। इस कार्रवाई से आम जनता में उम्मीद जगी है कि भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है ।
Deoghar Crime News जिला के मोहनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत देवघर– दुमका मुख्य रेलवे लाइन हिरणाटांड़ कुरैवा गांव के पास बुधवार को एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। मृतक युवक कि पहचान रिखिया थाना क्षेत्र के ताराबाद ( जियापानी) गांव निवासी 30 वर्षीय प्रहलाद कुमार मंडल पिता खूबलाल मंडल के रूप में की गयी। ग्रामीणों के अनुसार मृतक युवक बेगलुरु में काम करता था और तीन पहले ही घर आया था और घरेलू विवाद के कारण युवक ने अपनी जान दे दी। उधर घटना कि जानकारी रेलवे ड्राइवर ने मोहनपुर स्टेशन मास्टर को दी। स्टेशन मास्टर ने इसकी सूचना मोहनपुर थाना प्रभारी प्रियरंजन कुमार को दी। सूचना मिलते थाने कि एसआई श्वेत प्रकाश दुबे, एएसआई मारवाड़ी उरांव, आरपीएफ मिहिर चंद्र दे दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए देवघर सदर अस्पताल भेज दिया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि सुबह घर से युवक निकला उसके बाद वापस घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने खोजबीन करना शुरू दी। सोशल मीडिया के माध्यम से फोटो देखकर परिजनों ने युवक की पहचान की। परिजन रोते-बिलखते देवघर सदर अस्पताल पहुंचा। परिजन ने कहा कि मृतक युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त था। पोस्टमार्टम के बाद दाह संस्कार के लिए परिजनों को शव सौंप दिया गया।
रांची झारखंड की राजधानी रांची के सदर अस्पताल ने एक और इतिहास रच दिया है। आयुष्मान भारत- प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के सफल क्रियान्वयन में रांची सदर अस्पताल ने देशभर में पहला स्थान प्राप्त किया है। यह न केवल झारखंड के स्वास्थ्य सेवा में बेहतरी के लिए उठाए जा रहे कदमों का प्रतीक है बल्कि यह संदेश भी देता है कि अगर पूरी ईमानदारी से सरकारी योजनाओं को धरातल पर उतारा जाए तो प्रयास न सिर्फ सफल होता है बल्कि अन्य के लिए उदाहरण भी बन जाता है।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने ट्वीट कर कहा
रांची सदर अस्पताल की पूरी टीम को आयुष्मान भारत – मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के सफल क्रियान्वयन में देशभर में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं! 👏🎉आपकी प्रतिबद्धता, कार्यकुशलता और जनसेवा के प्रति समर्पण ने झारखंड को गौरवान्वित किया है। यह उपलब्धि अन्य जिलों के लिए भी प्रेरणास्रोत है। अन्य जिला अस्पतालों को भी इससे सीख लेते हुए योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में ठोस पहल करनी चाहिए, ताकि हर जरूरतमंद तक स्वास्थ्य सेवाएं सुगमता से पहुंच सकें।
रांची सदर अस्पताल की पूरी टीम को आयुष्मान भारत – मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के सफल क्रियान्वयन में देशभर में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं! 👏🎉 आपकी प्रतिबद्धता, कार्यकुशलता और जनसेवा के प्रति समर्पण ने झारखंड को गौरवान्वित किया है। यह उपलब्धि अन्य… https://t.co/YVyQ36COHr
देवघर जिला के जसीडीह थाना की पुलिस ने भाजपा के गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे के करीबी और जसीडीह थाना क्षेत्र के दर्दमारा स्थित परित्राण मेडिकल कॉलेज में जलसाजी मामले में भाजपा नेता देवता पांडे को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
बताया जाता है कि आरोपी पांडे पर कुंडा थाना क्षेत्र के करणीबाद में स्थित फ़लेरिया कोठी मामले में भी आरोपी है और पुलिस के कई बुलावे के बावजूद भी श्री पांडे कुंडा थाना में उपस्थित नहीं हो सके और अब पुलिस उन्हें कोर्ट से रिमांड पर लेकर पूछताछ कर सकती है। इसके साथ ही नगर थाना क्षेत्र में भी आरोपी पांडे पर एक भूमि को जालसाजी से लिखाने की चर्चा है और हो सकता है वह मामला भी इस मामले के साथ खुले।
किन किन धाराओं में मामला किया दर्ज
भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 316 : आपराधिक विश्वासघात” से संबंधित है। यह धारा तब लागू होती है जब कोई व्यक्ति किसी दूसरे व्यक्ति द्वारा सौंपी गई संपत्ति का गबन या दुरुपयोग करता है।
बीएनएस 318: (420 IPC) यह धारा किसी व्यक्ति को धोखे से या बेईमानी से किसी संपत्ति को सौंपने या किसी कार्य को करने के लिए मजबूर करने के अपराध को परिभाषित करती है, जिससे उसे नुकसान हो सकता है।
बीएनएस की धारा 336 : जालसाजी से संबंधित है। यह उन लोगों को दंडित करती है जो किसी दस्तावेज या इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड को धोखा देने के इरादे से बनाते हैं।
बीएनएस की धारा 338 : मूल्यवान प्रतिभूति, वसीयत आदि की जालसाजी से संबंधित है। यह धारा उन लोगों पर लागू होती है जो जानबूझकर किसी भी दस्तावेज को जाली बनाते हैं, जिसका उद्देश्य मूल्यवान प्रतिभूति, वसीयत, या किसी को संपत्ति का अधिकार देना हो। जालसाजी के इस कार्य के लिए आजीवन कारावास या 10 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है।
बीएनएस की धारा 339 : यदि कोई व्यक्ति किसी दस्तावेज या इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड को यह जानते हुए अपने कब्जे में रखता है कि वह जाली है और उसे असली के रूप में उपयोग करने का इरादा रखता है, तो उसे सजा दी जाएगी। यह सजा अधिकतम सात साल की कैद और जुर्माने के साथ हो सकती है।
बीएनएस की धारा 61 : आपराधिक साजिश से संबंधित है, और इसका उपधारा 2, 6 महीने से अधिक के कारावास या जुर्माने या दोनों से दंडनीय अपराध करने के लिए आपराधिक साजिश में शामिल होने पर सजा का प्रावधान करता है।
Ranchi झारखंड हाईकोर्ट के नवनियुक्त चीफ जस्टिस तरलोक सिंह चौहान (Tarlok Singh Chouhan) ने बुधवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। रांची के राजभवन में आयोजित समारोह में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथदिलाई। इसके साथ ही वे झारखंड के 17वें चीफ जस्टिस बन गए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, झारखंड हाई कोर्ट के सभी न्यायाधीश, झारखंड सरकार के कई मंत्री, महाधिवक्ता राजीव रंजन, जस्टिस तरलोक सिंह चौहान के परिजन और राज्य सरकार के अधिकारी उपस्थित रहे।
जस्टिस तरलोक सिंह चौहान का जीवन
9 जनवरी 1964 को हिमाचल प्रदेश के रोहडू में जन्मे जस्टिस तरलोक सिंह चौहान ने शिमला के बिशप कॉटन से स्कूली शिक्षा प्राप्त करने केबाद पंजाब यूनिवर्सिटी से कानून की डिग्री ली। उन्होंने 1989 में हिमाचल प्रदेश बार काउंसिल में वकील के रूप में नामांकन के बाद सभी विधायी शाखाओं में गहरा अनुभव अर्जित किया। वह 2014 में हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश और फिर स्थायी न्यायाधीश बने। जस्टिस चौहान ने पर्यावरण कानून, बाल कल्याण और न्यायिक सुधारों में उल्लेखनीय कार्य किया। वे किशोर न्याय समिति, विधिक सेवा प्राधिकरण और हाईकोर्ट की कंप्यूटर एवंई-कोर्ट समिति का नेतृत्व कर न्यायपालिका डिजिटल परिवर्तन में अहम भूमिका निभा चुके हैं। वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों में भारतीय न्यायपालिका का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। उनके नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश न्यायपालिका ने ई-फाइलिंग, ऑनलाइन सेवाओं और डिजिटल न्यायिक प्रक्रियाओं में नए कीर्तिमान स्थापित किए।
झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के रूप में जस्टिस चौहान की नियुक्ति की अधिसूचना भारत के राष्ट्रपति कार्यालय से 15 जुलाई को जारी की गई थी। जस्टिस चौहान से पहले झारखंड के चीफ जस्टिस के रूप में कार्यरत रहे जस्टिस एम.एस.रामचंद्र राव का तबादला त्रिपुरा हाईकोर्ट कर दिया गया है। जस्टिस रामचंद्र राव ने 25 सितंबर 2024 को झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के रूप में शपथ ली थी, और उनके कार्यकाल में अदालत में कई अहम जनहित याचिकाओं और संवैधानिक मामलों की सुनवाई हुई।
देवघर शहर के बिलासी मोहल्ला में एक वृद्ध असहाय व्यक्ति को चिन्हित किया गया।
उनसे बात करने के बाद पता चला कि उनका नाम राजीव कुमार वर्मा स्थायी निवासी ग्राम-बेलौनी, पोस्ट-कटोरिया, थाना-कटोरिया, जिला-बांका हिहर का रहने वाला है। इनके पुत्र के द्वारा उनकी सारी संपत्ति को जालसाजी कर बिक्री कर दिया और इन्हें असहाय छोड़ दिया । जिस वजह से वृद्ध अवस्था मे जीवन यापन करना मुश्किल हो गया। इसकी जानकारी PLV सेतु सुमन ने DLSA सचिव संदीप निशित बारा को दिया और उनके निर्देश पर उसे DLSA कार्यालय लाया और उनसे वार्तालाप करने के बाद उनके भाई संहिव कुमार वर्मा को भी बुलाया गया। जिसके बाद जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार वृद्ध राजीव कुमार वर्मा को वृद्धा आश्रम चाँदडीह भेज गया।
Deoghar उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा द्वारा देवीपुर प्रखंड के ग्राम पंचायत टटकियो का क्षेत्र भ्रमण किया। इस दौरान ग्राम राजपुरा में विभिन्न बिरसा हरित ग्राम योजनाओं का एरिया ऑफिसर ऐप द्वारा निरिक्षण किया गया।
इसके अलावा निरीक्षण के क्रम में उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा ने योजना स्थल पर काम कर रहें मजदूरों की हाजिरी की जांच मस्टर रॉल से की गई। साथ ही कार्य स्थल पर मजदूरों की लिए आवश्यक सुविधाओं जैसे शेड, पीने का पानी, मेडिकल किट आदि की जांच की गई। आगे योजनाओं के क्रियान्वयन में पाई गयी त्रुटियों का निराकरण करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया गया तथा ससमय एवं पारदर्शिता के साथ काम करने का निर्देश दिया गया।
हजारीबाग के कटकमदाग थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन के समीप रेल डिपार्टमेंट के द्वारा किए जा रहे कार्यों की लापरवाही से एक व्यक्ति की जान चली गई बता दें कि कार्य हेतु गड्ढा खोदा गया था जिसमें बारिश का पानी जम गया था। सोच के लिए निकले मुकेश राम उसमें गिर गए जहां डूबने से उनकी मृत्यु हो गई लोगों ने तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी वहीं आरपीएफ के लोग मौके पर पहुंचे ।
शव को बाहर निकाल कर स्थानीय मुआवजे की मांग को लेकर धरना दिए हुए हैं स्थानीय लोग बताते हैं कि गड्ढा कर ऐसे ही छोड़ दिया गया था उसके चारों तरफ कोई भी बैरिकेडिंग नहीं की गई थी जिसके कारण आए दिन हादसे हो रहे थे हमने ठेकेदार को इसकी सूचना भी दी थी लेकिन ठेकेदार का कहना था कि जब तक किसी की जान नहीं जाएगी तब तक यहां बैरिकेडिंग नहीं होगी और आज एक जान चली गई मृतक मुकेश राम घर का इकलौता कमाओ व्यक्ति था उसके दो बच्चे हैं जो कि अभी कुछ नहीं करते एक बेटी है जिनकी शादी अभी बाकी है । लोग 20 लाख रुपए मुआवजा की मांग कर रहे हैं। वही शव को लेकर करीब सात घंटे धरना देने के बाद रेलवे प्रशासन जागा तथा ठीकेदार ने दो लाख नकद तथा दो लाख का चेक मृतक के आश्रितों को दिया । तब धरना प्रदर्शन से लोग हटे जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शेख भीखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है।
Deoghar वाणिज्य कर विभाग के सचिव अमिताभ कौशल, आईजी अखिलेश कुमार झा एवं आईजी संथाल परगना शैलेंद्र कुमार सिन्हा, डीआईजी संथाल परगना अंबर लकड़ा, उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा, व पुलिस अधीक्षक अजित पीटर डुंगडुंग द्वारा राष्ट्रपति ( President Dropdi Murmu) के प्रस्तावित देवघर आगमन कार्यक्रम को लेकर एम्स एवं एयरपोर्ट का निरीक्षण किया गया।
देवघर एयरपोर्ट से एम्स तक की सुरक्षा सहित अन्य व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने का निर्देश
इस दौरान एम्स के पहला दीक्षांत समारोह को लेकर की जाने वाली तैयारियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था, विधि व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। साथ ही दीक्षांत समारोह के स्थल, सीटिंग अरेजमेंट, पार्किंग, जन प्रवेश, आपातकालीन सेवाओं और बिजली आपूर्ति की निर्बाध व्यवस्था, स्टेज मैनेजमेंट के अलावा एम्स परिसर और रुटलाइन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर किए जाने वाले कार्यों का निरीक्षण किया गया। इसके अलावा देवघर एयरपोर्ट से लेकर एम्स के लिए प्रस्वावित कारकेट रूट का निरीक्षण किया गया, ताकि राष्ट्रपति के आगमन के साथ-साथ श्रावणी मेला को देखते हुए शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त रखा जा सके। साथ ही ट्रैफिक की व्यवस्था के साथ-साथ बैरिकेडिंग की व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, सड़को से अतिक्रमण हटाने सहित अन्य बिंदुओं पर संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिया गया। आगे राष्ट्रपति के आगमन से लेकर प्रस्थान तक के कार्यक्रमों को पूरे प्रोटोकॉल के साथ संपन्न कराने को लेकर किये जाने वाले कार्यों के अलावा कारकेड की व्यवस्था, आउट राइडर्स की व्यवस्था, देवघर एयरपोर्ट से एम्स तक की सुरक्षा सहित अन्य व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
Ranchi के मेडिका में इलाजरत लोकसभा के पूर्व उपाध्यक्ष कड़िया मुंडा से मुलाकात करने पहुंचे, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन कड़िया मुंडा के स्वास्थ्य के बारे में डॉक्टर से जानकारी लेते और उनके स्वास्थ्य की कामना करते मख्यमंत्री हेमंत सोरेन ।