झारखंड की आवाज

Blog Post -

आपका रक्तदान करना किसी के जीवनदान के सामान है: उपायुक्त -Bkd News Jharkhand

Deoghar Blood Donation Camp उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा द्वारा रक्तदान कर डिस्ट्रिक्ट हेल्थ सोसायटी व पंजाब एंड सिंध बैंक, देवघर द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारंभ समाहरणालय परिसर में किया गया।

1002939392

इस अवसर पर उपायुक्त ने लोगों को रक्तदान करने हेतु प्रेरित करते हुए कहा कि रक्तदान कर के न सिर्फ किसी की जिंदगी बचाने जैसी अनमोल खुशी मिलती है बल्कि इससे हमारी सेहत को भी लाभ पहुँचता है। कई लोग यह सोचकर रक्तदान नहीं करते हैं कि इससे उनकी सेहत खराब हो जायेगी, जो कि एक भ्रम के अलावा कुछ भी नहीं है। ऐसे लोग सोचते हैं कि रक्तदान करने से शरीर में खून की कमी हो जायेगी और वे बीमार पड़ जायेंगे; जो कि पूर्णतः मिथ्या है।

1002939391 1

रक्तदान महादान है एवं वास्तव में सच यह है कि रक्तदान करने के पश्चात कुछ समय में हीं हमारे शरीर में दिये गये रक्त की आपूर्ति पुनः हो जाती है। इसका कोई प्रतिकूल प्रभाव हमारे स्वास्थ्य पर नहीं पड़ता है। आगे उपायुक्त ने कहा कि रक्तदान करने से जो खुशी व स्वास्थ्यवर्द्धक लाभ हमें मिलता है, वह दूसरे किसी और तरीके से नहीं मिल सकता है। स्वयं को सेहतमंद रखने का यह सबसे अच्छा तरीका है कि हम सभी रक्तदान करें।

रक्तदान के प्रति समर्पित रक्तदाताओं को आभार और अभिनंदन

उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने रक्तदान के प्रति समर्पित रक्त दाताओं का आभार प्रकट करते हुए कहा कि आप सभी के निस्वार्थ सेवा भाव के कारण ही आज लोगों के रक्त की जरूरतें पूरी हो रही है। रक्त की पर्याप्त आपूर्ति के लिए मेरा आप सभी से आग्रह होगा कि आप सभी इस मानव सेवा में निस्वार्थ रूप से नियमित रक्तदान करने के समर्पण और इच्छा को कायम रखें। इसके अलावे उपायुक्त ने कहा कि कभी-कभी ब्लड बैंक में रक्त की अनुपलब्धता होने से रक्त की आवश्यकता पड़ने पर मरीजों को काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में आवश्यक है कि हम सभी आगे आएं और एक अच्छे उद्देश्य की पूर्ति हेतु अवश्य रक्तदान करें। वर्तमान में सबसे महत्वपूर्ण तथ्य ये भी है कि स्वयं को सेहतमंद रखने का यह सबसे अच्छा तरीका है कि हम सभी रक्तदान करें। वही आज जिला स्तर के अधिकारियों व कर्मियों द्वारा 25 यूनिट रक्तदान किया गया।

Deoghar School Bus Accident मामला । सभी स्कूल बसों के कागजातों की हो जांच-ध्रुव साह

1002939282

देवघर-स्कूल बस की चपेट में आए बच्चे के पिता की मौत के मामले पर अपनी कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए आजसू नेता ध्रुव प्रसाद साह ने कहा है कि सुबह देवघर के बॉम्पास टाऊन के पास एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसने शहर को झकझोर कर रख दिया। एक पिता जो रोज़ की तरह अपने बच्चे को स्कूल छोड़ने जाते थे, एक बेकाबू बस ने उन्हें कुचल दिया।यह हादसा सिर्फ एक मानव त्रासदी नहीं है,बल्कि हमारे सिस्टम की घोर लापरवाही की एक मिसाल बन चुका है।मंगलवार सुबह लगभग 7:45 के आस पास,सेंट जेवियर्स स्कूल की एक बस अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क पर चल रहे टोटो को घसीटते हुए,स्कूटी से एक व्यक्ति (इंजीनियर आलोक कुमार सिंह) अपने मासूम बच्चे को स्कूल छोड़ने जा रहे थे।

1002938660

बस के गंभीर टक्कर ने उस व्यक्ति की जान ले ली। एक कार चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए अपनी गाड़ी को सामने अड़ा दिया,जिससे बस की रफ्तार रुक गई और कई अन्य बच्चों व अभिभावकों की जान बच गई।हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने बस चालक को पकड़ लिया और उससे आधार कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस दिखाने की मांग की। लेकिन चौंकाने वाली बात यह थी कि ड्राइवर के पास न तो आधार कार्ड था,न ही ड्राइविंग लाइसेंस। चश्मदीदों की मानें तो ड्राइवर की उम्र भी बेहद कम थी।यह न केवल गैरकानूनी है,बल्कि स्कूल और ट्रांसपोर्ट एजेंसी की लापरवाही का गंभीर उदाहरण है। आजसू पार्टी केंद्रीय सचिव ध्रुव प्रसाद साह ने जिला प्रशासन से मांग कि है जल्द से जल्द दोषियों कार्रवाई करें।साथ ही जिले के सारे स्कूलों की गाड़ी के पेपर एवं ड्राइवर का पेपर का जांच किया जाए नहीं तो आजसू पार्टी इसके लिए उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा जिसकी सारी जवाबदेही जिला प्रशासन की होगी।

रांची में टेनिस बॉल क्रिकेट सलेक्शन ट्रायल 27 को – Bkd News Jharkhand

1002939124

Deoghar झारखंड बालक एवं बालिका अंडर 14, 17 एवं 19 टीम के गठन हेतु झारखंड टेनिस बॉल क्रिकेट संघ द्वारा एक दिवसीय सलेक्शन ट्रायल कैंप रांची के धुर्वा गोलचक्कर मैदान पर रविवार 27 जुलाई को आयोजित किया जा रहा है। उक्त आशय की जानकारी देते हुए देवघर जिला टेनिस बाल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष संजीव कुमार झा ने बताया की अंतिम रूप से चयनित झारखंड की बालक एवं बालिका टीम आगामी 18 से 20 अगस्त तक करनैल सिंह स्टेडियम नई दिल्ली में प्रस्तावित अंडर 14 नेशनल टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप, 17 से 20 सितंबर तक उत्तर प्रदेश के आगरा में प्रस्तावित अंडर 19 चैंपियनशिप तथा 14 से 17 अक्टूबर तक राजस्थान के दौसा में आयोजित होने वाली अंडर 17 चैंपियनशिप अर्थात मिनी सब जुनियर, जूनियर एवं सब जुनियर नेशनल टेनिस बॉल क्रिकेट चैम्पियनशिप में भाग लेगी। श्री झा ने बताया कि उक्त चयन शिविर में प्रतिभागिता के इच्छुक क्रिकेटर अपने जिला सचिव की अनुशंसा से भाग ले सकते हैं।

इरफान अंसारी का बेटा अस्पताल का निरीक्षण नहीं कर रहे थे बल्कि रील बना रहे थे : बाबूलाल मरांडी

1002938773

Dumka News झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता बाबूलाल मरांडी ने विधानसभा के मानसून सत्र को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यह सत्र बहुत छोटा होने वाला है और इसमें तीन दिन छुट्टियों में चले जाएंगे। मरांडी ने मांग की है कि सत्र को लंबा किया जाए ताकि जनता के हितों से जुड़े मुद्दों और राज्य के विकास से संबंधित सवालों पर चर्चा हो सके। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड में कई समस्याएं हैं, जिन्हें विधानसभा के पटल पर उठाना जरूरी है। उन्होंने जोर देकर कहा कि जनता के हितों और राज्य के विकास से जुड़े मुद्दों पर गंभीर चर्चा के लिए सत्र को बढ़ाने की जरूरत है।

विधानसभा सत्र का मानसून सत्र 1 अगस्त से 7 अगस्त

झारखण्ड का विधानसभा सत्र का मानसून सत्र 1 अगस्त से 7 अगस्त तक का होने वाला है। इसके साथ ही, बाबूलाल मरांडी ने झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के बेटे के एक वायरल वीडियो पर भी तीखी टिप्पणी की। इस वीडियो में मंत्री का बेटा एक सरकारी अस्पताल में दिखाई दे रहा है। मरांडी ने तंज कसते हुए कहा कि ऐसा लग रहा था कि वह अस्पताल का निरीक्षण नहीं कर रहे, बल्कि रील बना रहे थे। उन्होंने ने कांग्रेस, झामुमो और राजद पर परिवारवाद और पैसे के लिए राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ये दल अपने परिवार को राजनीति में लाने और उनके हितों को बढ़ावा देने में लगे हैं। बाबूलाल मरांडी के इन बयानों पर स्वास्थ्य मंत्री इरफ़ान अंसारी की क्या प्रतिक्रिया होती है। साथ ही देखना यह है कि विधानसभा सत्र को लेकर उनकी मांग पर सरकार क्या रुख अपनाती है।

Deoghar School Bus ने स्कूटी, टोटो और कार को रौंदा, स्कूटी सवार की मौ”त -Bkd News Jharkhand

1002937450

Deoghar Accident News मंगलवार सुबह 7:30 बजे एक स्कूल बस तेज रफ्तार से बाजला चौक से बंपास टाउन की और जा रही थी। बस की रफ्तार तेज होने के कारण एक बाप बेटे जो स्कूटी पर से जा रहे था। बस वाले ने रौंद दिया साथ ही एक टोटो वाले को भी रौंदा इतनी में बांपस टाऊन की ओर से आ रही है एक कार में भी टक्कर मार दी, घटना में यह स्कूटी सवार आलोक कुमार सिंह जो करनीबाग के रहने वाला था उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वही बच्चे की हालत नाजुक है । जिसे सदर हॉस्पिटल में एडमिट किया गया है ।आपको बता दें स्कूल बस में 31 से 32 बच्चा सवार था। अगर कार वाला सामने नहीं आता तो कुछ ही दूर पर नाले में बस गिर जाती और इससे भी बड़ी दुर्घटना हो सकती थी । कार में सवार व्यक्ति ने पूरी घटना के बारे में बताया और कहा कि पूरी तरह से बस वालों की लापरवाही थी।

सोनारी एयरपोर्ट पर विमान लैंड करते समय हुआ हादसा बाल बाल बच्चे यात्री

1002937347

Jamshedpur News जमशेदपुर के सोनारी एयरपोर्ट पर देर शाम अफरा-तफरी मच गई, भुवनेश्वर से जमशेदपुर लौटा इंडिया वन एयर का विमान रनवे से फिसलकर घास में उतर गया। इसमें चालक दल के दो सदस्यों के अलावा नौ यात्री सवार थे। मौके पर तत्काल फायर ब्रिगेड की टीम ने मोर्चा संभाल लिया और सभी यात्रियों को सकृशल बाहर निकाला घटना में एक यात्री को आंशिक चोट आयीं, जिनका प्राथमिक इलाज किया गया। जानकारी के मुताबिक भुवनेश्वर से लौटा विमान सोनारी एयरपोर्ट पर लैंड कर रहा था। बारिश की वजह से रनवे गीला था, जिसके कारण विमान रनवे से फिसलकर घास पर पहुच गया, चालक दल की तत्परता से कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ, हलाकि घटना के बाद विमान की सुरक्षा की लेकर फिर से कई सवाल उठने लगे हैं। एएआइ और एएआइबी की टीम ने ली जानकारी, घटना की जानकारी मिलने पर एयरपोर्ट अर्थोरिटी ऑफ इंडिया ( एएआइ) और विमान हादसे की जांच करने वाली भारतीय विमान दुघटना जांच ब्यूरो ( एएआइबी) की टीम आज को एयरपोर्टं पहुंचेगी l

Deoghar Sawan Mela। इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी सेवा शिविर में पहुंचे विधायक कांवड़ियों की सेवा

Baba Bedhynath Dham Deoghar राजकीय श्रावणी मेला 2025 के दूसरे सोमवारी को श्रद्धालुओं का रैला रविवार से ही देखने को मिल रहा था और इस बेतहाशा भीड़ को देखते हुए नेहरू पार्क स्थित रेडक्रॉस सेवा शिविर में अहले सुबह से ही सारठ विधायक उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह सहित अन्य सभी सदस्य श्रद्धालुओं की सेवा में पूरी समर्पण और निष्ठा के साथ लगे रहे और श्रद्धालुओं के बीच पेयजल, नींबू पानी शराबत, फलाहार का वितरण करते हुए विधायक श्री उदय शंकर सिंह जी द्वारा श्रद्धालुओं की मिल रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में श्रावणी मेला का भव्य रूप से आयोजन किया गया

सारठ विधायक उदय शंकर सिंह (uday Sankar Singh) ने बताया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के मार्गदर्शन में बाबा बैद्यनाथ जी के आशीर्वाद से राजकीय श्रावणी मेला का भव्य रूप से आयोजन किया गया है ।जिसमें जिला प्रशाशन सहित, देवघर जिले के तमाम सामाजिक संगठन एवं आम नागरिकों का योगदान सराहनीय है। पूर्व की भांति इस वर्ष मेला के सफल आयोजन में एआई तकनीक सहित अन्य डिजिटल माध्यमों का उपयोग किया जा रहा है ताकि बाबा बैद्यनाथ की नगरी में पधारे सभी श्रद्धालु यहां से एक सुखद अनुभति लेकर अपने घर जाएं।

इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी देवघर के चेयरमैन जीतेश राजपाल ने बताया कि राजकीय श्रावणी मेला के अवसर पर रेडक्रॉस द्वारा कई वर्षों से सेवा शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसमें श्रद्धालुओं की सेवा में पेयजल, फलाहार सहित अन्य बुनियादी सुविधाएं प्रदान की जाती हैं। सेवा शिविर में मुख्य रूप से उपरोक्त के अलावे रेडक्रॉस चेयरमैन जीतेश राजपाल, वाइस चेयरमैन पीयूष जायसवाल, कार्यकारिणी सदस्य मयंक राय, सुरेश शाह, सुरेशानंद झा, अभिषेक नेवर, देवनंदन झा, संगीता सुल्तानिया,विजय प्रताप सनातन, रीता चौरसिया, संजय मिश्रा,आजीवन सदस्य श्वेता शर्मा, रेनू सिंह, ज्योति कुमारी, ज्योति झा, नितेश बथवाल, कृष्णव नेवर, साक्षी, सोनल, बबली सिंह, सुचेता घोष, बिंदु पाठक, प्रियांशी जायसवाल, अभिजीत सिंह सहित अन्य लोगों की गरिमामय उपस्थिति रही।

बाबा वैद्यनाथ के प्रति अटूट श्रद्धा एवं विश्वास का यह मेला है : प्रदीप यादव

Deoghar Sawan Mela 2025। श्रावणी मेला के दूसरे सोमवारी पर आए शिव भक्त कांवरियों की सेवा कांग्रेस द्वारा संचालित सेवा शिविर से अनवरत जारी है। कांग्रेस सेवा शिविर में ही भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमिटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का जन्मदिन भी मनाया गया। जन्मदिन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस विधायक दल के नेता शामिल हुए तथा जिलाध्यक्ष प्रो उदय प्रकाश एवं जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष डॉ मुन्नम संजय के साथ संयुक्त रूप से कांग्रेस जनों की उपस्थिति में केक काटा तथा उन्हें बधाई दी है।

विधायक प्रदीप यादव के साथ तमाम कांग्रेसी नेताओं पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के अच्छे स्वास्थ्य के साथ दीर्घायु बनाए रखने का बाबा भोलेनाथ से मंगल कामनाऐं की।

बाबा वैद्यनाथ के प्रति अटूट श्रद्धा एवं विश्वास का यह मेला है : प्रदीप यादव

विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने श्रावणी मेला पर कहा कि बाबा वैद्यनाथ के प्रति अटूट श्रद्धा एवं विश्वास का यह मेला है। देश विदेश से आए भारी संख्या में शिवभक्त कांवरियों को सुलभ जलार्पण के लिए मेला में सारी व्यवस्था काफी व्यवस्थित ढंग से की है। गठबंधन की सरकार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में देवघर से लेकर बासुकीनाथ धाम तक हर प्रकार की सुविधा साफ़ सफाई, स्वच्छता,स्वास्थ्य एवं सुरक्षा की व्यवस्था की गई है। इसके लिए झारखंड सरकार के साथ स्थानीय पुलिस प्रशासन को इस प्रकार की तैयारी एवं व्यवस्था के लिए बधाई देता हूॅं। बाबा के आशीर्वाद से आगे भी शेष उन्नीस दिन का मेला भी ऐतिहासिक रुप से सफल और अद्वितीय होगा।

इस दौरान प्रदेश सचिव नागेश्वर सिंह,अवधेश प्रजापति,जिला महासचिव-सह-प्रवक्ता दिनेश कुमार मंडल, नगर अध्यक्ष रवि केसरी,पदाधिकारी सुधीर देव, सोसल मीडिया प्रभारी अमित पांडेय,गणेश दास,सेवा दल के जिलाध्यक्ष बासुकी पंडित प्रखंड अध्यक्ष संजीव चौधरी, राजीव रंजन उर्फ गुलाब यादव,चंद्रदेव दास, विकास राउत, अभिषेक दूबे, सदाशिव राणा, सेवा दल के अर्जुन सिंह,धीरेंद्र सिंह,अमोद राव, अर्जुन राउत, राजेश कुमार,डी के राय,रितू राज, धर्मेंद्र सिंह,युवा अध्यक्ष कुमार राज,किशोर कुमार ठाकुर, मणिकांत यादव, कुमार विधायक,रामाकांत कुमार,मुकेश यादव, कृष्णा यादव, गोपाल यादव, पिंटू भोक्ता,चंद्र किशोर दास,चंदन यादव, देवाशीष दूबे, बिनोद मणि,ब्रजभूषण राम,आर्या डिस्ट्रीब्यूशट के राजू आर्या, समाज सेवी जनार्दन प्रसाद सिंह आदि मौजूद थे।

बाबा बैद्यनाथ धाम में आस्था का जनसैलाब टूटे सारे रिकॉर्ड – Bkd News Jharkhand

Deoghar Sawan Mela 2025। राजकीय श्रावणी मेला, 2025 के दूसरे सोमवारी को श्रद्धालुओं की कतार कुमैठा स्टेडियम तक पहुँची, जिसके पश्चात अहले सुबह 04:07 बजे से जलार्पण शुरू हुआ। इसके अतिरिक्त जलार्पण करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 3,62,198 है। साथ ही बाह्य अर्घा के माध्यम से 1,66,985, आंतरिक अर्घा से 1,95,213 श्रद्धालुओं ने जलार्पण किया।

बासुकीनाथ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ टूटे सारे रिकॉर्ड- Bkd News Jharkhand

दुमका सावन के दूसरे सोमवारी पर दुमका के बासुकिनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिल रहा है।

कांवरिया बिहार के सुल्तानगंज से गंगाजल भर कर देवघर और बाबा बासुकिनाथ में जलार्पण करते है । कांवरिया के भीड़ को देखते हुआ जिला प्रशासन तैयार है सुबह से ही जिले के एसपी और डीसी कंट्रोल रूम से नजर बनाए हुए। सावन के दूसरे सोमवारी पर श्रद्धालुओं की भीड़ पहले सोमवारी से ज्यादा है।

हालांकि श्रद्धालु शांतिपूर्वक कतार में लग कर जलार्पण कर रहे है बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन किस प्रकार से सुगमता पूर्वक जलार्पण कराया जाए इसकी संपूर्ण व्यवस्था की।मान्यता यह है कि सावन के सोमवारी को शिव भक्त जलार्पण करते हैं तो उनकी हर मांगी मुराद पूरी होती है जिस कारण से इस दिन ज्यादा संख्या में शिव भक्त बाबा मंदिर पहुंचने हैं। जिले के डीसी अभिजीत सिन्हा ने कहा दूसरे सोमवारी को हर विभाग को दुरुस्त कर दिए है किसी भी सूरत में आने वाले श्रद्धालु को परेशान नहीं होगी।जिले के एसपी पीताम्बर सिंह खरवार ने कहा कि पर्याप्त पुलिस बल लगाया गया है आने वाले श्रद्धालुओं को कतार में लगा कर जलार्पण कराया जा रहे हैं।

चंदन मिश्रा हत्याकांड का मुख्य आरोपी को STF ने बंगाल से दबोचा -Bkd News Jharkhand

Nirsa राजा बाजार स्थित पारस एचएमआईआई अस्पताल के प्राइवेट वार्ड में घुसकर दोषी चंदन मिश्रा की गोली मारकर हत्या करने वाले मुख्य आरोपी तौसीफ रजा उर्फ बादशाह को गिरफ्तार कर लिया गया है।बिहार एसटीएफ और बंगाल एसटीएफ की संयूक्त टीम ने ‘देर रात उसे कोलकाता के आनंदपुर से गिरफ्तार किया। इसके साथ ही एक महिला, सचिन सिंह, यूनुस खान और हरीश सिंह को भी गिरफ्तार किया गया है।गिरप्तारी के दौरान एक आरोपी घायल भी हुआ है। तौसीफ को गेस्ट हाउस से गिरफ्तार किया गया। जिस कार से वह भागता हुआ दिखाई दिया था, वह भी उसके पास से बरामद कर ली गई है।हालांकि बिहार एसटीएफ और बंगाल एसटीएफ की संयूक्त टीम आरोपी को सड़क मार्ग से बंगाल ओर झारखंड बॉडर के मैथन तोलप्लाज़ा होते हुए कोडरमा से बिहार के लिए रवाना हुआ ।

Sawan Mela Deoghar । बाबा बैद्यनाथ धाम में दूसरी सोमवारी उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़- Bkd News Jharkhand

देवघर आज सावन की दूसरी सोमवारी पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिल रहा है। देर रात से ही श्रद्धालु लाइन में लगने लगे हैं और मंदिर प्रांगण से करीब 10 किलोमीटर तक लंबी कतार लग चुकी है। और सुबह के 4 बजकर 7 मिनट में बाबा का पट खुलते ही जलार्पण शुरू हुआ और लगातार जलार्पण हो रहा है। भक्तों के जयघोष से मंदिर प्रांगण और बाबा नगरी गेरूवे रंग से पटा हुआ है।

रविवार को 2 लाख श्रद्धालुओं ने किया जलार्पण

राजकीय श्रावणी मेला, 2025 के दसवें दिन रविवार को श्रद्धालुओं की कतार बीएड कॉलेज तक पहुँची, जिसके पश्चात अहले सुबह 04:17 बजे से जलार्पण शुरू हुआ। इसके अतिरिक्त जलार्पण करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 2,16,611 है। साथ ही बाह्य अर्घा के माध्यम से 63,853, आंतरिक अर्घा से 1,52,758 श्रद्धालुओं ने जलार्पण किया।

जिला प्रशाशन मुस्तैद , सुगम जलार्पण ही मुख्य उद्देश्य

भीड़ नियंत्रण और सुगम जलार्पण को लेकर देवघर उपायुक्त उप विकास आयुक्त अनुमंडल पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के अलावा सभी अधिकारी कर्मचारी लगातार कांवरियों की सेवा में लगे हुए हैं। और सीसीटीवी और AI के मदद से भीड़ पर नजर बनाए हुए हैं।

पर्यटन मंत्री ने देर रात मेला क्षेत्र का किया निरीक्षण

झारखंड सरकार के पर्यटन मंत्री सुदिव कुमार सोनू ने देर रात तक मेला क्षेत्र रूट लाइन का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिया। और कहा कि प्रशाशन पूरी मुस्तैदी के साथ काम कर रही है। जहां जो कमियां हैं उसे जल्द पूरा कर रही है। श्रद्धालुओं ने भी व्यवस्था की सराहना की ।

पिछली सोमवारी से अधिक भीड़ की उम्मीद

पहली सोमवारी को श्रद्धालुओं की कतार चमारीडीह पुल तक पहुँची थी। जिसके पश्चात अहले सुबह 04:12 बजे से जलार्पण शुरू हुआ। इसके अलावा जलार्पण करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 2,26,264 है। साथ ही बाह्य अर्घा के माध्यम से 87,279, आंतरिक अर्घा से 1,38,985 से श्रद्धालुओं ने जलार्पण किया।

रविवार और सोमवार को शीघ्र दर्शनम बंद

सावन माह के प्रत्येक रविवार और सोमवार को शीघ्र दर्शनम की सुविधा बंद रहती है। शीघ्र दर्शनम कूपन के माध्यम से श्रद्धालु जल्दी जलार्पण कर सकते हैं लेकिन अत्यधिक भीड़ को देखते हुए सोमवार के दिन शीघ्र दर्शनम कूपन की सुविधा बंद कर दी जाती है। शीघ्र दर्शनम कूपन की कीमत 600 रुपया है। समान लाइन के अलावा शीघ्र दर्शनम कूपन वाले की अलग लाइन लगाई जाती है और समान लाइन के मुकाबले शीघ्र दर्शनम की लाइन में जल्दी दर्शन होता है।

Deoghar Sawan Mela। डीसी के आदेश को नहीं मानने पर नव्या भोजनालय अट्ठे किंग पर हुई कार्यवाही

देवघर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देशानुसार फुड सेफ्टी टीम द्वारा विशेष छापेमारी अभियान चलाया जा रहा हैं। इस कड़ी में कुंडा स्तिथ नव्या भोजनालय अट्ठे किंग में मटन बिक्री करने वाली एक दुकान पर कार्रवाई करते हुए मटन को नष्ट किया गया। ज्ञात हो कि राजकीय श्रावणी मेला, 2025 के अवसर पर 01 माह तक मेला क्षेत्र अंतर्गत सभी पशु वध, मांस, मछली, मुर्गा आदि की बिक्री पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगी। इस आदेश की अवहेलना किये जाने के स्थिति में दोषी व्यक्तियों /दुकानदारों के विरूद्ध आवश्यक कार्रवाई की जा रही हैं। इसके अलावे मेला क्षेत्र में भ्रमण करने हेतु टीम का गठन किया गया है, ताकि जो भी मांस, मछली, मुर्गा आदि (आदेश का उल्लंघन) की बिक्री करते हुए पाए जाएंगे उनके विरूद्ध आवश्यक कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Sawan Mela Deoghar। मंत्री ने बाइक पर सवार होकर किया मेला क्षेत्र का निरक्षण – Bkd News Jharkhand

Deoghar सावन की दूसरी सोमवारी को अत्यधिक भीड़ को लेकर झारखंड सरकार के मंत्री नगर विकास एवं आवास विभाग, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, पर्यटन, कला एवं संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग सुदिव्य कुमार ने सम्पूर्ण मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया।

इस दौरान मंत्री सुदिव्य कुमार के अलावा उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा व पुलिस अधीक्षक अजीत पीटर डुंगडुंग ने बरमसिया, बीएड कॉलेज, तिवारी चौक, शिवराम झा चौक, बाघमारा स्थित टेंट सिटी, कोठिया स्तिथ टेंट सिटी एवं वाहन पड़ाव स्थल, सरसा व दुम्मा बॉर्डर का निरीक्षण कर श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के इंतजामों का जायजा लिया।

इसके अलावे निरीक्षण के क्रम में मंत्री ने दुम्मा बॉर्डर से पैदल निरीक्षण कर श्रद्धालुओं को दी जाने विभिन्न सुविधाओं यथा पेयजल, स्नानागार, आवासन, मोबाइल चार्जिंग, भक्तिमय मनोरंजन, स्वास्थ्य सुविधा, सूचना सह सहायता केंद्र, साफ-सफाई, आदि का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया की रुटलाइन में सभी सुविधाओं को चौबीसों घंटे दुरुस्त रखें, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

स्वच्छता और विनम्रता श्रावणी मेला की मूल संवेदना रहनी चाहिए

देश दुनिया से जो भी आये वह एक अच्छा संदेश लेकर जाए। साफ सफाई का प्रबंधन इस प्रकार हो कि वे एक जगह न रहकर सभी ओर रहें और लगातार साफ सफाई होती रहे। मंत्री ने कहा कि पूरे मेला क्षेत्र में चाक चौबन्द व्यवस्था रहे। पूरे शहर में वैकल्पिक व्यवस्था के साथ रोशनी रहे कहीं भी अंधेरा ना रहे। अस्पताल और हेल्थ सेंटर में डॉक्टर रहें तथा एम्बुलेंस प्रत्येक लोकेशन पर रहे।

एनडीआरएफ की टीम और प्रशासन किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहे। सभी थाना और ओपी संवेदनशील रहें। पार्किंग और यातायात में कोई समस्या न आये।

हजारीबाग कचहरी परिसर में चला बुल्डोजर दुकानदारों ने किया विरोध -Bkd News Jharkhand

Hazaribag कचहरी परिसर में खास महाल ‌द्वारा आवंटित दुकान चला रहे दुकानदारों ने कहा है कि, अपना और अपने परिवार का भरण पोषण कई वर्षों से करते आ रहे हैं और खास महाल की नियमित रुप से राजस्व अदा कर रहे हैं। सभी दुकानदारों के पास वर्तमान समय तक अद्‌यतन रसीद प्राप्त है ।

इस संदर्भ में दुकानदारों ने कहा है कि हजारीबाग बार के अधिवक्ताओं द्वारा पिछले कुछ दिनों से हमे धमका रहे हैं कि तुम सभी अपने अपने दुकान खाली कर दो वरना अंजाम बुरा होगा। इस संदर्भ में दिनांक 8/7/25 को उपायुक्त को एक ज्ञापन भी सौंपा है, उपायुक्त ने आश्वासन दिया है कि आप सबों को आवंटित दुकानों को कोई कुछ नहीं कर सकता है, परन्तु रविवार को जेसीबी मशीन लगाकर वकालत खाना को तोड़ दिया गया है तथा अधिवक्ताओं द्वारा हम सबों को धमकी दिया जा रहा है कि कब तक दुकान में बैठोगे रात बिरात को दुकानों को ध्वस्त कर दिया जाएगा इससे हम सभी दुकानदारों में भय व्याप्त है। हमलोगों के बाप दादा भी सरकारी राजस्व लगातार देते आए हैं हमलोगों के जिविकोपार्जन का यही साधना है दुकान से बेदखल होने के बाद हम सभी रोड पर आ जायेंगे। इस संदर्भ में जिला न्यायाधीश रंजीत कुमार ने कहा है कि न्यायालय के कार्यों में सभी का सहयोग प्राप्त होता है भवन-निर्माण विभाग द्वारा नया भवन आवंटित हुआ है जिसका निर्माण किया जाना है लेकिन किसी के साथ नाइंसाफी नहीं होगी ।