झारखंड की आवाज

सड़क दुर्मेंघटना में जीजा-साला की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम -

सड़क दुर्मेंघटना में जीजा-साला की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम

चतरा // प्रतापपुर थाना क्षेत्र के हुमाजांग पंचायत निवासी पंकज भारती और उनके साले रंजन भारती की सोमवार देर शाम हंटरगंज थाना क्षेत्र के गेजना मोड़ के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों शादी समारोह से लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल चतरा भेज दिया। बाद में शव परिजनों को सौंप दिए गए। परिजनों के अनुसार, पंकज भारती की शादी महज नौ महीने पहले ही हुई थी, जिससे परिवार का दुख और भी बढ़ गया है। घटना के बाद गांव में शोक की लहर है। इस मामले में कांग्रेस जिला युवा अध्यक्ष ने भी जांच की मांग किया है।

Leave a Reply