झारखंड की आवाज

सीएम हेमंत सोरेन ने झारखंड फ्लाइंग इंस्टीट्यूट युवाओं को किया समर्पित -

सीएम हेमंत सोरेन ने झारखंड फ्लाइंग इंस्टीट्यूट युवाओं को किया समर्पित

दुमका // झारखंड की उप राजधानी दुमका की धरती आज विकास की नई उड़ान की गवाह बना । मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हवाई अड्डा परिसर में झारखंड फ्लाइंग इंस्टीट्यूट का औपचारिक उद्घाटन किया और प्रदेशवासियों को कई बड़ी सौगातें दीं। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने दुमका और मसलिया क्षेत्र में कई योजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और मेगा लिफ्ट सिंचाई परियोजनाओं का निरीक्षण भी किया।

झारखंड फ्लाइंग इंस्टीट्यूट युवाओं को समर्पित किया जहाँ हर साल 30 युवा कमर्शियल पायलट बनने का ट्रेनिंग लेंगे।

15 आरक्षित सीट का पूरा खर्च सरकार उठाएगी जबकि 15 सीट जनरल होंगे जिसके लिए 60 लाख खर्च करने होंगे। सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि अब झारखंड के युवा अपने ही राज्य में पायलट बनने का प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे। इंस्टीट्यूट में 30 युवाओं का चयन प्रतियोगिता परीक्षा से होगा। इनमें से 15 आरक्षित वर्ग के युवाओं को राज्य सरकार 100% स्कॉलरशिप देगी। मुख्यमंत्री ने कहा झारखण्ड राज्य के रजत जयंती के अवसर संथाल परगना की धरती से लंबी लकीर खींची है।

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा की 2008 में इस संस्थान की नींव रखी गई थी, लेकिन पूर्ववर्ती सरकारों ने इसे ठंडे बस्ते में डाल दिया। मुख्यमंत्री ने इसे रांची से लेकर दिल्ली तक विस्तार देने का संकल्प जताया। उन्होंने कहा कि पदाधिकारियों की जिम्मेदारी जनता की सेवा है और अब राज्य ने 25 वर्ष पूरे कर लिए हैं, इसलिए काम की गति और तेज होनी चाहिए। सीएम ने उम्मीद जताई कि राज्य के युवा, किसान और मजदूर तेजी से विकास की राह पर कदमताल करेंगे ।

1 thought on “सीएम हेमंत सोरेन ने झारखंड फ्लाइंग इंस्टीट्यूट युवाओं को किया समर्पित”

  1. Interesting read! Seeing more platforms prioritize a smooth user experience, like streamlined logins. Makes a difference! Checking out the j8ph app – secure access & localized payment options (GCash!) are huge pluses for PH players. 👍

    Reply

Leave a ReplyCancel reply