रांची // सरना स्थल में परंपरा के अनुरूप पूजा-अर्चना सीएम सोरेन ने समस्त राज्यवासियों की सुख, समृद्धि, खुशहाली एवं उन्नति की कामना की।
सरहुल महोत्सव प्रकृति से जुड़े रहने का प्रतीक : हेमंत सोरेन
परंपरा, संस्कृति एवं विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : सीएम
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने पत्नी विधायक कल्पना सोरेन के साथ आज सिरम टोली रांची स्थित सरना स्थल पहुंच कर प्रकृति के पर्व सरहुल के अवसर पर हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ पारंपरिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।
वीडियो देखने के लिए क्लिक करें 👇👇👇
सीएम हेमन्त सोरेन ने प्रदेश और देश वासियों को प्रकृति, संस्कृति एवं समरसता के प्रतीक पावन पर्व सरहुल की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
