हजारीबाग// झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने कड़ा अनुशासनात्मक कदम उठाते हुए बड़कागांव के पूर्व विधायक अंबा प्रसाद के पिता और झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री योगेन्द्र साव को पार्टी से 3 वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया है। योगेंद्र साव द्वारा लगातार सोशल मीडिया पर मौजूदा सरकार और मुख्यमंत्री के खिलाफ दिए जा रहे बयानों को लेकर की गई है। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी की अनुशासन समिति के चेयरमैन डॉ. रामेश्वर उरांव ने आधिकारिक पत्र जारी कर इस ख़बर की पुष्टि की है।
