झारखंड की आवाज

Cyber Crime News। साइबर ठगी का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार -

Cyber Crime News। साइबर ठगी का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार

देवघर // जिले में साइबर अपराध के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सारवां थाना क्षेत्र से तीन साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस उपाधीक्षक राजा कुमार मित्रा के नेतृत्व में 20 फरवरी को की गई। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सारवां थाना क्षेत्र के घोरपरास जंगल में कुछ लोग फर्जी कस्टमर केयर बनकर ऑनलाइन ठगी कर रहे हैं। सूचना के आधार पर छापेमारी कर तीनों आरोपियों को मौके से पकड़ा गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी खुद को फ्लिपकार्ट, अमेजन, फोनपे, पेटीएम और एयरटेल पेमेंट बैंक का कस्टमर केयर अधिकारी बताकर लोगों को झांसे में लेते थे। वे गूगल पर फर्जी नंबर डालकर संपर्क करते और पीएम किसान योजना, एसबीआई क्रेडिट कार्ड या कैशबैक का लालच देकर लिंक भेजते थे। इसके जरिए गिफ्ट कार्ड बनवाकर या रिडीम कराकर रकम हड़प ली जाती थी।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान करमुद्दीन अंसारी (28), सुमन कुमार दास (25) और अरुण कुमार दास (24) के रूप में हुई है। इनके पास से चार मोबाइल फोन और सात सिम कार्ड बरामद किए गए हैं। छापेमारी दल में साइबर थाना देवघर और सारवां थाना की पुलिस टीम शामिल थी। पुलिस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।

Leave a Reply