झारखंड की आवाज

Deoghar Baba Mandir। डीसी ने जांच समिति को 48 घंटे में जांच प्रतिवेदन समर्पित करने का दिया आदेश -

Deoghar Baba Mandir। डीसी ने जांच समिति को 48 घंटे में जांच प्रतिवेदन समर्पित करने का दिया आदेश

देवघर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा ने बाबा बैद्यनाथ मंदिर के प्रशासनिक भवन में बने उपरी तल्ले से श्रद्धालुओं को प्रवेश कराने और अवैध वसूली से जुड़े मामलों को संज्ञान में लेते हुए अनुमंडल पदाधिकारी सह बाबा मंदिर प्रभारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया है।

साथ ही लगाये गये आरोपों के संदर्भ में जाँच हेतु वरीय अधिकारी एवं कार्यपालक दंडाधिकारी के अगुवाई में जाँच टीम गठित किया गया है।

वीडियो देखने के लिए यहां 👇 क्लिक करें

https://fb.watch/Ahi1fXhAfn

इसके अलावा उपायुक्त ने गठित जाँच टीम को आदेश दिया गया हैं कि दो दिनों के अन्दर यथा दिनांक 18.06.2025 तक मामले की जाँच करते हुए एक संयुक्त जाँच प्रतिवेदन उपायुक्त कार्यालय को समर्पित करना सुनिश्चित करेंगे, ताकि आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

Leave a ReplyCancel reply