झारखंड की आवाज

देवघर में 15 साइबर आरोपी गिरफ्तार, 19 मोबाइल और 13 सिम बरामद -

देवघर में 15 साइबर आरोपी गिरफ्तार, 19 मोबाइल और 13 सिम बरामद

फर्जी कस्टमर केयर और बैंक अधिकारी बनकर ठगी का आरोप, PM किसान योजना और APK फाइल के जरिए मोबाइल एक्सेस लेने का खुलासा

देवघर: साइबर अपराध के खिलाफ देवघर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर (भा.पु.से.) के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने 30 सितंबर 2026 को साइबर ठगी के आरोप में 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

पुलिस के अनुसार, पालाजोरी थाना और मारगोमुंडा थाना क्षेत्र में सक्रिय संदिग्ध साइबर अपराधियों के संबंध में सूचना मिली थी। आरोप है कि ये लोग Flipkart/Amazon Pay के फर्जी कस्टमर केयर प्रतिनिधि, Airtel Payment Bank अधिकारी और Google पर PhonePe कस्टमर केयर प्रतिनिधि बनकर लोगों को झांसे में लेते थे। इसके अलावा PM किसान योजना के नाम पर भी लोगों को ठगी का शिकार बनाने की बात सामने आई है।

IMG 20261001 181258

सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की और कुल 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम और पते

  1. गफारुद्दीन अंसारी, उम्र करीब 33 वर्ष, पिता–हबीब मियां, सा०–मगडीहा, थाना–सोनारायठाढ़ी, जिला–देवघर।
  2. गुलफान अंसारी, उम्र करीब 20 वर्ष, पिता–मजीद मियां, सा०–दौंदिया कुरुवा, थाना–सोनारायठाढ़ी, जिला–देवघर।
  3. सईम अंसारी, उम्र करीब 22 वर्ष, पिता–निजामुद्दीन अंसारी, सा०–बैद्याचक, थाना–मसलिया, जिला–दुमका।
  4. मिथुन अंसारी, उम्र करीब 31 वर्ष, पिता–हारून मियां, सा०–पथरघटिया।
  5. राजेश कुमार, उम्र करीब 29 वर्ष, पिता–मोहन मिर्धा, सा०–पथरघटिया।
  6. टीपू सुल्तान, उम्र करीब 33 वर्ष, सा०–पथरघटिया, थाना–पालाजोरी।
  7. अब्दुल्ला अंसारी, उम्र करीब 27 वर्ष, पिता–अब्दुल रहीम अंसारी, सा०–खैरा, थाना–बिंदापाथर, जिला–जामताड़ा।
  8. इब्राहिम अंसारी, उम्र करीब 30 वर्ष, पिता–पैठो सलीम मियां, सा०–बरमसौली, थाना–पालाजोरी, जिला–देवघर।
  9. सफाउद्दीन अंसारी, उम्र 29 वर्ष, पिता–जलाउद्दीन अंसारी, सा०–नागादरी, थाना–करौं, जिला–देवघर।
  10. रमेश कुमार मंडल, उम्र 28 वर्ष, पिता–तुनश्वर मंडल, सा०–केंदुआटांड़, थाना–मारगोमुंडा, जिला–देवघर।
  11. रोहित कुमार मंडल, उम्र 34 वर्ष, पिता–राम प्रसाद मंडल, सा०–बसकुड़ी, थाना–करौं, जिला–देवघर।
  12. प्रदुम कुमार, उम्र 21 वर्ष, पिता–भीम मंडल, सा०–केंदुआटांड़, थाना–मारगोमुंडा, जिला–देवघर।
  13. विजय मंडल, उम्र 20 वर्ष, पिता–भूनेश्वर मंडल, सा०–केंदुआटांड़, थाना–मारगोमुंडा, जिला–देवघर।
  14. रंजीत मंडल, उम्र 21 वर्ष, पिता–छत्रधारी मंडल, सा०–केंदुआटांड़, थाना–मारगोमुंडा, जिला–देवघर।
  15. चंदन मंडल, उम्र 24 वर्ष, पिता–चिंतामणी मंडल, सा०–विसनाटांड़ (संभाली), थाना–मनियाडीह, जिला–धनबाद।

ऐसे करते थे साइबर ठगी

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की ठगी करने की प्रमुख कार्यप्रणाली में फर्जी Google Pay, PhonePe और Paytm कस्टमर केयर अधिकारी बनकर लोगों को कैशबैक का लालच देना शामिल था।

इसके अलावा PM किसान योजना, बिजली बिल और RTO चालान के नाम पर लोगों के मोबाइल पर APK फाइल भेजकर मोबाइल का एक्सेस हासिल करने का आरोप है। मोबाइल का एक्सेस मिलने के बाद साइबर ठगी किए जाने की बात पुलिस ने बताई है।

19 मोबाइल फोन और 13 सिम कार्ड बरामद

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से कुल:

  • 19 मोबाइल फोन
  • 13 सिम कार्ड

बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, जब्त मोबाइल नंबरों और IMEI नंबरों की तकनीकी जांच के बाद विभिन्न राज्यों में साइबर ठगी से संबंधित शिकायतों से इनके जुड़ाव की जानकारी सामने आई है।

तीन आरोपियों का पूर्व आपराधिक इतिहास

पुलिस प्रेस नोट के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में से कुछ के खिलाफ पूर्व में भी साइबर अपराध के मामले दर्ज हैं।

  • मिथुन अंसारी के खिलाफ पूर्व में देवघर साइबर थाना कांड संख्या 28/23 दर्ज होने की जानकारी दी गई है।
  • सईम अंसारी के खिलाफ देवघर साइबर थाना कांड संख्या 07/21 दर्ज होने का उल्लेख है।
  • रमेश कुमार मंडल के खिलाफ साइबर थाना देवघर कांड संख्या 79/2020 में आरोपित होने की जानकारी दी गई है।

छापेमारी टीम में शामिल रहे पुलिस पदाधिकारी

कार्रवाई में पुलिस निरीक्षक नागेंद्र कुमार मंडल, पुलिस निरीक्षक संतोष कुमार मंडल, पुलिस अवर निरीक्षक सह मारगोमुंडा थाना प्रभारी तथा मारगोमुंडा थाना की टीम, पुलिस अवर निरीक्षक सह करौं थाना प्रभारी एवं करौं थाना की टीम तथा पालाजोरी थाना की पुलिस टीम शामिल रही।

देवघर पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रखने की बात कही है।


Leave a Reply