
देवघर // साइबर अपराध के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत देवघर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।देवघर एसपी सौरभ के निर्देश पर साइबर थाना पुलिस टीम ने फर्जी कस्टमर केयर बनकर ऑनलाइन ठगी करने वाले 6 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस को दिनांक 14 दिसंबर 2025 को मिले गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर पाथरोल थाना क्षेत्र अंतर्गत लेडवा गाँव स्थित जंगल में छापेमारी की गई। इस दौरान Flipkart Customer Care, Amazon Customer Care, PhonePe/Paytm Customer Care एवं Airtel Payment Bank के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले छह आरोपियों को मौके से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने बताया कि जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार साईबर अपराधी फर्जी कस्टमर केयर , बैंक अधिकारी बता कर इसके बाद कैशबैक, गिफ्ट कार्ड रिडीम, केवाईसी अपडेट एवं सहायता के नाम पर आम लोगों को झांसे में लेकर सभी गुप्त जानकारी, ओटीपी जानकार ऑनलाइन लाखो की ठगी को अंजाम देते थे।
गिरफ्तार आरोपी का नाम और पता
- खालिद अंसारी (22 वर्ष), पिता जहांगीर अंसारी, गाँव घीयामोड़ थाना पालोजोरी जिला देवघर
- जाबिर अंसारी (25 वर्ष), पिता फिरोज अंसारी, गाँव कुमगढ़ा थाना पालोजोरी जिला देवघर
- बाबू राय (25 वर्ष), पिता मनभरन राय, गाँव घियामोड़, थाना, जिला देवघर
- अमर सिंह (33 वर्ष), पिता स्व. पारस सिंह, साकिन जामताड़ा, जिला जामताड़ा
- रमेश कुमार दास (19 वर्ष), पिता सोनू दास, गाँव जयंतीग्राम, थाना मधुपुर,जिला देवघर
- उत्तम दास उम्र 31 वर्ष पिता सरलू दास , गाँव बदिया थाना मधुपुर जिला देवघर
गिरफ्तार साईबर अपराधियों के पास से पुलिस ने 06 मोबाइल,05 सिम कार्ड जब्त किया है। जिसमें एक सिम कार्ड प्रतिबंधित है। पुलिस ने सभी देवघरवासियों से अपील करते हुए कहा है कि कोई भी अपनी निजी बैंक, मोबाइल या अन्य गोपनीय जानकारी, ओटीपी अनजान लोगों को साझा न करें।
