झारखंड की आवाज

Deoghar News मंदिर जीर्णोद्धार पर दो समुदायों में विवाद , मोके पर भारी पुलिस बल तैनात  -

Deoghar News मंदिर जीर्णोद्धार पर दो समुदायों में विवाद , मोके पर भारी पुलिस बल तैनात 

देवघर जिला के मधुपुर अनुमंडल क्षेत्र के मधुपुर लालगढ़ मोहल्ला में काली मंदिर के जीर्णोद्धार को लेकर विवाद हो गया । विवाद धीरे धीरे बातचीत से मारपीट में बदल गया और दोनों पक्षों से दर्जनों लोग घायल हो गए। घायल में महिला पुरुष के साथ बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल हैं। सभी का ईलाज मधुपुर अनुमंडल अस्पताल में किया जा रहा है। 

घटना की सूचना मिलने पर मधुपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दल बल के साथ मौके पर पहुंची और जिले के मधुपुर थाना, पथरौल थाना, बुढई थाना तथा मारगोमुंडा थाना की पुलिस टीम को मौके पर तैनात कर दी गईं।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि लालगढ़ मोहल्ले में वर्षों पुराना काली मंदिर है जो सड़क से नीचे हो गया था और एक ओर से झुक भी गया था। सड़क से नीचे होने के कारण पानी भी उसमें घुस जाता था। जिसके कारण उसका जीर्णोद्धार और प्लास्टर का कार्य कराया जा रहा था। 

वही इस कार्य को लेकर दूसरे समुदाय के लोगों ने आपत्ति जताई जिसके कारण ही यह विवाद उत्पन्न हुआ। बताया जाता है कि लालगढ़ मुस्लिम बहुल इलाका है। मधुपुर एसडीपीओ सत्येंद्र प्रसाद के नेतृत्व में भारी पुलिस बल तैनात है और फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन क्षेत्र में तनाव बना हुआ है। पुलिस पूरे घटनाक्रम पर पैनी नजर रखे हुए है और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए कैंप कर रही है।

Leave a ReplyCancel reply