देवघर // जिला के देवीपुर थाना क्षेत्र में छापेमारी कर एक साइबर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। देवघर पुलिस के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाया और जितेंद्र दास नामक युवक को हिरासत में लिया । हिरासत में लिए युवक की मोबाइल की जांच की गई और पुलिस को साइबर अपराध से जुड़े कई सबूत मिले जिसके बाद पुलिस ने इसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
साइबर ठगी का तरीका
- गूगल पर अपना फर्जी मोबाईल नंबर कस्टमर केअर के नाम से अपलोड कर साइबर वगी करना।
- 2. फर्जी Phorpe /Paytm Customer Care पदाधिकारी बनकर उपभोक्ताओं को Cash Back का झांसा देकर
- Phonpe Gift Card Create करवाकर उसे Redeem कर ठगी करना।
- फर्जी Airtel Payment Bank पदाधिकारी बनकर
- उपभोक्ताओं को झांसे में लेकर Airtel Thanks App के माध्यम से Airtel Payment Bank कार्ड बन्द कर उपभोक्ताओं को झांसा देकर तथा आन सहायता के रूप में कार्ड को पुनः चालू कराने के नाम पर झांसा देकर ठगी करना।
छापामारी का स्थान-1. मधुपुर थाना अंतर्गत ग्राम-ढाकोटिल्हा, जिला-देवघर।
- गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता
- जितेन्द्र दास, उम्र 20 वर्ष, पिता दिनेश दास, ग्राम बेलटिकरी, थाना देवीपुर,जिला-देवघर
