झारखंड की आवाज

Deputy Commissioner holds meeting with Punasi Displaced Persons Coordination Committee.

उपायुक्त ने पुनासी विस्थापित समन्वय समिति की बैठक

उपायुक्त ने पुनासी विस्थापित समन्वय समिति की बैठक में विस्थापित परिवारों के समस्याओं के समाधान को लेकर अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
1000181276

इसके अलावे समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने पुनासी परियोजना से प्रभावित विस्थापित परिवारों एवं पुनर्वास नीति के तहत मिलने वाली सुविधा के अलावा शेष बचे लोगों को नई पुनर्वास नीति के तहत मिलने वाली सुविधा चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निदेशित किया गया कि जो भी विस्थापितों की जायज माँग है, उसे संबंधित विभाग से समन्वय स्थापित करते हुए उसका निराकरण ससमय कराया जाय। आगे उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि किस नीति के तहत कितने लोगों को लाभ मिलना है या अब तक कितनो को किस नीति के तहत लाभ मिला है उसे सत्यापित करते हुए उपायुक्त कार्यालय को अवगत कराने का निर्देश दिया।

विभिन्न बिंदुओ पर विस्तृत चर्चा किया गया

इस दौरान उपरोक्त के अलावे माननीय विधायक श्री सुरेश पासवान, अपर समाहर्ता श्री हीरा कुमार, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता पुनासी जलाशय, डैम डिवीज़न, पुनासी समन्वय समिति के सदस्य, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी एवं संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित थे।

1000181272

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री सौरभ कुमार भुवानिया की अध्यक्षता में पुनासी जलाशय योजना हेतु गठित विस्थापित समन्वय समिति की बैठक का आयोजन समाहरणालय सभागार में किया गया। इस दौरान उपायुक्त द्वारा पुनासी योजना के तहत चल रहे कार्यों की बिन्दुवार समीक्षा करते हुए विस्थापित परिवार को आ रही समस्याओं से अवगत हुए। साथ हीं विभिन्न बिंदुओ पर विस्तृत चर्चा करते हुए किए गए कार्यों एवं किए जाने वाले कार्यों को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया।

Leave a Reply